Honor 100 डिजाइन और लॉन्च तारीख का हुआ खुलासा, जानें सबकुछ

Honor 100 Pro में स्नैपड्रैगन 8 जनरेशन 2 चिपसेट के साथ 100W चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 14 नवंबर 2023 14:25 IST
ख़ास बातें
  • Honor 100 में OLED पैनल होगा जो 1.5K रेजोल्यूशन के साथ आएगा।
  • Honor 100 Pro में स्नैपड्रैगन 8 जनरेशन 2 चिपसेट के साथ आएगा।
  • Honor 100 और 100 Pro फ्रंट में कर्व्ड-एज ओलेड पैनल के साथ आएंगे।

Honor 100 में OLED पैनल होगा।

Photo Credit: Honor

Honor ने कुछ समय पहले 23 नवंबर को होने वाले अपने इवेंट को लेकर घोषणा की थी। इसमें कंपनी ने यह नहीं बताया था कि इस इवेंट में कौन-से प्रोडक्ट्स लॉन्च किए जाने हैं। हालांकि, हाल ही में आई एक अपडेट के अनुसार, ब्रांड ने आधिकारिक तौर से यह कन्फर्म कर दिया है कि इस इवेंट का मेन फोकस हॉनर 100 सीरीज के स्मार्टफोन्स होने वाले हैं। इसी के साथ, Honor 100 ने आगानीडिवाइसेज Honor 100 और Honor 100 Pro के डिजाइन को लेकर डिटेल्स जारी की हैं। आइए आगामी Honor डिवाइसेज के बारे में जानते हैं।
 
Honor 100 और Honor 100 Pro को अब हॉनर मॉल, टीमॉल और जेडी के जरिए रिजर्व किया जा सकता है। दोनों स्मार्टफोन्स की आधिकारिक फोटेज इन लिस्टिंग्स में उपलब्ध हैं। लिस्टिंग्स में फोन के फ्रंट और बैक डिजाइन को रिवील किया गया है। 

रिवील हुए डिजाइन में देखा जा सकता है कि Honor 100 और 100 Pro फ्रंट में कर्व्ड-एज ओलेड पैनल के साथ आएंगे। इसके स्टैंडर्ड मॉडल में फ्रंट कैमरा में छोटा कटआउट दिया गया है। प्रो मॉडल में पिल-शेप का कटआउट दिया गया है। इससे यह पता चलता है कि इसमें ड्यूल फ्रंट फेसिंग कैमरा दिए जा सकते हैं। दोनों फोन्स के रियर कैमरा मॉड्यूल का डिजाइन अलग-अलग है। पास से देखने पर पता चलता है कि दोनों स्मार्टफोन्स OIS-एनेबल्ड 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा के साथ आएंगे। 


Honor 100, 100 Pro अनुमानित स्पेसिफिकेशन्स


Advertisement
रिपोर्ट्स के अनुसार, Honor 100 में OLED पैनल होगा जो 1.5K रेजोल्यूशन और हाई-फ्रीक्वेंसी डिमिंग के साथ आएगा ताकि आपकी आंखें सुरक्षित रहे। इस डिवाइस में आने वाला लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 7 जनरेशन 3 चिपसेट दिया जाएगा। इसके साथ 5,000mAh की बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। इस डिवाइस का रियर कैमरा मॉड्यूल OIS एनेबल्ड 50MP मुख्य कैमरा और टेलीफोटो कैमरा के साथ 2x जूम  के साथ आ सकता है।  

वहीं, Honor 100 Pro में स्नैपड्रैगन 8 जनरेशन 2 चिपसेट के साथ 100W चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है। फोन कि अन्य डिटेल्स अभी सामने आना बाकि है। लॉन्च में अभी 10 से भी कम दिन बचे हैं, आने वाले कुछ दिनों में हो सकता है कि फोन्स की अन्य डिटेल्स भी लीक हो जाएं।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.