HMD Global का लॉन्च इवेंट 19 मार्च को, Nokia 8.2 5G व Nokia 5.2 सहित कई नोकिया हैंडसेट से उठ सकता है पर्दा

HMD Global के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर Juho Sarvikas ने ट्विटर पर दी इस इवेंट की जानकारी।

विज्ञापन
Abhik Sengupta, अपडेटेड: 4 मार्च 2020 11:25 IST
ख़ास बातें
  • Nokia 8.2 5G फोन की कीमत लगभग 36,000 रुपये होगी
  • 32 मेगापिक्सल पॉप-अप सेल्फी कैमरा के साथ आएगा Nokia 8.2 5G
  • Nokia 5.2 में स्नैपड्रैगन 632 चिपसेट शामिल होने का है दावा

Nokia का यह लॉन्च इवेंट लंदन में किया जाएगा आयोजित

HMD Global के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर जूहो सरविकास ने ट्विटर पर Nokia के अगामी लॉन्च इवेंट की तारीख से पर्दा उठाया है। सरविकास ने बिना प्रोडक्ट की जानकारी दिये बताया कि कुछ बहुत खास इस इवेंट में लाया जाएगा। यह इवेंट 19 मार्च को लदंन में आयोजित किया जाएगा। गौर करने वाली बात है कि नोकिया ब्रांड के इन प्रोडक्ट से पहले MWC 2020 में लॉन्च किया जाना था। लेकिन इस कॉन्फ्रेंस को कोरोनावायरस के कारण रद्द कर दिया गया। एचएमडी ग्लोबल लंदन में होने वाले इस इवेंट में कई स्मार्टफोन से पर्दा उठा सकती है।

दावे किए जा रहे हैं कि इस इवेंट में Nokia 8.2 5G, Nokia 5.2, Nokia 1.3 और Nokia C2 को लॉन्च किया जा सकता है। नोकिया सी2 हैंडसेट नोकिया सी सीरीज का लेटेस्ट एडिशन है, जिसे साल 2010 में लॉन्च किया गया था।
Advertisement

अब तक इंटरनेट पर लीक हुई जानकारियों से हमें यह पता चल पाया है....

Nokia 8.2 5G price, specifications (rumoured)
नोकिया 8.2 5जी फोन को 459 यूरो (लगभग 36,000 रुपये) कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। खबर है कि Nokia 8.2 5G में पीओलेड या एलसीडी पैनल और क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 765 चिपसेट होगा। यह चिपसेट 5जी सपोर्ट के साथ आता है। स्मार्टफोन के शुरुआती वेरिएंट में 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज होने का दावा भी किया जा रहा है। यह खबर भी है कि नोकिया फोन का एक लिमिटेड एडिशन होगा, जिसमें 8 जीबी रैम और 128 जीबी/ 256 जीबी स्टोरेज के विकल्प होंगे।

नोकिया 8.2 5जी में 32-मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी कैमरा शामिल किया जा सकता है। इसका सेटअप मौजूदा नोकिया 7.2 जैसा हो सकता है। इस फोन में 3,500 एमएएच बैटरी और 3.5 एमएम हैडफोन जैक भी शामिल होगा। इसके अलावा इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर भी होगा।
Advertisement

Nokia 5.2 price, specifications (rumoured)
नोकिया 5.2 के बारे में चल रही खबरों की बात करें तो इस फोन के 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वाले दो वेरिएंट होने की जानकारी मिली है। यह स्मार्टफोन 169 यूरो (लगभग 13,300 रुपये) की शुरुआती कीमत में पेश किया जा सकता है।
Advertisement

Nokia 5.2 में नोकिया 6.2 से मेल खाता कैमरा सेटअप शामिल होने की खबर है। इसमें 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी और 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा सेंसर शामिल होगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। इसमें 6.2-इंच का एलसीडी पैनल दिया जा सकता है।
Advertisement

नोकिया 5.2 में स्नैपड्रैगन 632 चिपसेट शामिल होने का दावा किया गया है। खबर है कि इसमें 3,500 एमएएच क्षमता की बैटरी दी जाएगी। इसमें नोटिफिकेशन लाइट भी होगी और यह कई रंगों के विकल्प में पेश किया जा सकता है।

Nokia 1.3 specifications (rumoured)
नोकिया 1.3 कंपनी का बेसिक एंट्री-लेवल स्मार्टफोन होगा। यह फोन 79 यूरो (लगभग 6,200 रुपये) कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन में 1 जीबी रैम और 8 जीबी स्टोरेज होने की खबर है। फोन में 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया जाएगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। इसमें 3डी नैनो टेक्सचर वाला बैक कवर होगा और लगभग 6-इंच की डिस्प्ले होगी। खबर है कि नोकिया 1.3 में वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले और मीडियाटेक का चिपसेट शामिल होगा।

इस इवेंट में नोकिया सी2 को भी पेश किया जाएगा, जो 4जी अपग्रेड और यूनीएसओएस प्रोसेसर के साथ आ सकता है। नोकिया सी1 की कीमत लगभग 4000 रुपये है, नोकिया सी2 की कीमत भी इसके ही आसपास हो सकती है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  2. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.