HMD Rise 4G नाम से भारत आएगा Arc 2 फोन! थाईलैंड में कीमत करीब ₹6 हजार

HMD Rise 4G की कथित मार्केटिंग तस्वीर सामने आई है। फोन में AI Camera ब्रांडिंग दिखाई दी है। इसे HMD Arc 2 का रीब्रांडेड वर्जन बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 26 नवंबर 2026 12:07 IST
ख़ास बातें
  • HMD Rise 4G की कथित मार्केटिंग तस्वीर ऑनलाइन सामने आई है
  • फोन के बैक पैनल पर AI Camera की ब्रांडिंग दिखाई दी
  • HMD Arc 2 जैसे स्पेसिफिकेशन्स मिलने की संभावना जताई गई है

HMD Arc 2 (ऊपर तस्वीर में) को इसी साल जुलाई में थाईलैंड में लॉन्च किया गया था

Photo Credit: HMD

HMD भारतीय बाजार में नया बजट स्मार्टफोन HMD Rise 4G लाने की तैयारी कर रही है। फोन की लॉन्चिंग से पहले इसकी कथित मार्केटिंग तस्वीर सामने आई है। इसमें फोन का बैक पैनल और कैमरा डिजाइन देखने को मिला है। खास बात यह है कि इसके पीछे AI Camera की ब्रांडिंग दी गई है। लीक के मुताबिक, HMD Rise 4G को ग्लोबल मार्केट में पहले लॉन्च किए गए HMD Arc 2 के रीब्रांडेड वर्जन के तौर पर पेश किया जा सकता है। हालांकि, भारत में आने वाले मॉडल के डिजाइन में कुछ बदलाव किए गए हैं।

टिप्स्टर HMD_MEME'S ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर HMD Rise 4G की कथित मार्केटिंग तस्वीर शेयर की है। इसमें फोन ब्लू कलर में दिखाई दे रहा है। इसके पीछे फ्लैट पैनल और ऊपर बाईं तरफ पिल शेप का कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। कैमरा मॉड्यूल में सिंगल रियर कैमरा और LED फ्लैश नजर आता है। इसकी पोजिशन HMD Arc 2 से अलग है, जहां फ्लैश कैमरा कटआउट के अंदर दिया गया था।

Advertisement

फोन के बैक पैनल पर AI Camera की ब्रांडिंग और 'Rise With Every Shot' टैगलाइन भी लिखी है। तस्वीर में Coming Soon का टेक्स्ट दिया गया है, जिससे भारत में इसकी लॉन्चिंग के संकेत मिलते हैं। हालांकि, HMD ने अभी फोन की लॉन्च डेट की आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

HMD Rise 4G के स्पेसिफिकेशन्स अभी सामने नहीं आए हैं। लेकिन इसे HMD Arc 2 का रीब्रांडेड वर्जन बताया जा रहा है, इसलिए इसके हार्डवेयर में समानता हो सकती है। HMD Arc 2 में 6.52 इंच का HD+ IPS LCD डिस्प्ले मिलता है, जो 60Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसमें 12nm प्रोसेस पर बना Unisoc T603 प्रोसेसर दिया गया है, जिसकी क्लॉक स्पीड 1.8GHz तक है। ग्लोबल मॉडल में 4GB RAM के साथ 64GB और 128GB स्टोरेज के ऑप्शन मिलते हैं। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया भी जा सकता है। यह फोन Android 14 Go Edition पर काम करता है।

HMD Arc 2 में फोटोग्राफी के लिए 13 मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है, जो वॉटरड्रॉप नॉच में मौजूद है। फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 10W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसके अलावा इसमें USB Type-C पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक मिलता है।

Advertisement

HMD Arc 2 को जुलाई 2026 में थाईलैंड में लॉन्च किया गया था। वहां इसकी शुरुआती कीमत 2,290 थाई बात (करीब 6,200 रुपये) रखी गई थी। फिलहाल HMD Rise 4G की भारतीय कीमत, कलर ऑप्शन और बिक्री की तारीख सामने नहीं आई है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि भारत में आने वाले फोन के सभी फीचर्स Arc 2 जैसे ही होंगे या कंपनी इसमें कुछ बदलाव करेगी।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. एंथ्रोपिक का नया AI Claude Duet भारत आया, जब आप ऑफिस में नहीं होंगे तो आपकी जगह करेगा काम
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD Rise 4G नाम से भारत आएगा Arc 2 फोन! थाईलैंड में कीमत करीब ₹6 हजार
  2. एंथ्रोपिक का नया AI Claude Duet भारत आया, जब आप ऑफिस में नहीं होंगे तो आपकी जगह करेगा काम
  3. Suzuki Ignis की हुई वापसी, छोटी इलेक्ट्रिक कार, जानें क्या कुछ है नया
  4. Vivo X500, Pro, Max आज लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस से लेकर अनुमानित कीमत तक, ऐसे देखें लाइवस्ट्रीम
  5. Samsung के 200 मेगापिक्सल कैमरा वाले फ्लैगशिप फोन पर ₹57,000 का बंपर डिस्काउंट
  6. BSNL के चीफ की पोस्ट पर प्राइवेट सेक्टर से हायरिंग के खिलाफ एंप्लॉयीज यूनियन
  7. Sony के प्लेस्टेशन के लिए सबसे बड़ा लॉन्च रही GTA 6
  8. Apple के iPhone 18e में हो सकता है नए डिजाइन वाला रियर कैमरा मॉड्यूल
  9. iQOO 16 जल्द होगा भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. स्पेस एक्सप्लोरेशन की रेस में पाकिस्तान की एंट्री, चाइनीज स्पेसक्राफ्ट पर भेजा पहला एस्ट्रोनॉट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.