HMD Pulse 2 Pro के स्पेसिफिकेशन्स लीक: 120Hz डिस्प्ले, 50MP OIS कैमरा और बड़ी बैटरी के साथ आएगा 'बजट' फोन!

HMD Pulse 2 Pro स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस और रेंडर्स लीक हुए हैं। इसमें 6.72-इंच FHD+ डिस्प्ले, 50MP OIS कैमरा और Unisoc चिपसेट मिलने की उम्मीद है। फोन अक्टूबर में लॉन्च हो सकता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 2 सितंबर 2025 13:20 IST
ख़ास बातें
  • लीक के मुताबिक, 6.72-इंच FHD+ 120Hz डिस्प्ले के साथ आएगा HMD Pulse 2 Pro
  • 50MP OIS कैमरा और 50MP फ्रंट कैमरा मिलने की संभावना
  • 5,000mAh बैटरी और Android 15 सपोर्ट की उम्मीद

HMD Pulse Pro की तुलना में बड़े अपग्रेड लेकर आ सकता है Pulse 2 Pro

Photo Credit: HMD

फिनलैंड की स्मार्टफोन मेकर कंपनी HMD Global अपनी Pulse सीरीज में नया फोन HMD Pulse 2 Pro लाने की तैयारी कर रही है। एक लीकस्टर ने डिवाइस के स्पेसिफिकेशंस को शेयर किया है और साथ ही रेंडर्स भी दिखाए हैं, जो अपकमिंग स्मार्टफोन के डिजाइन आस्पेक्ट को दिखाते हैं। स्मार्टफोन के 6.72-इंच FHD+ डिस्प्ले से लैस होने की संभावना है। पैनल 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। वहीं, रियर में 50MP OIS कैमरा बताया गया है। बैटरी 5,000mAh कैपेसिटी की हो सकती है, जबकि प्रोसेसर Unisoc हो सकता है। स्पेसिफिकेशन्स को देखते हुए प्रतीत होता है कि अपकमिंग HMD फोन एक बजट मॉडल होगा।

X पर एक पोस्ट के जरिए HMD_MEME'S हैंडल ने HMD Pulse 2 Pro के स्पेसिफिकेशन्स और डिजाइन को शेयर किया है। दावा किया गया है कि स्मार्टफोन में 6.72-इंच FHD+ डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz तक रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। यह पिछले HMD Pulse Pro की तुलना में बड़ा अपग्रेड है, क्योंकि वहां यूजर्स को 90Hz HD+ डिस्प्ले पैनल मिलता है।

Advertisement

अपकमिंग Pulse 2 Pro के Unisoc T7250 चिपसेट से लैस होने की बात कही गई है, जिसे 6GB+128GB, 8GB+128GB और 8GB+256GB वेरिएंट के साथ जोड़ा जाएगा। वहीं, कैमरा सेटअप भी इस बार अपग्रेडेड है। HMD Pulse 2 Pro में 50MP मेन कैमरा OIS सपोर्ट के साथ, साथ ही एक 2MP सेंसर मिलेगा। फ्रंट में भी 50MP का कैमरा दिया जाएगा।

लीक आगे बताता है कि फोन में Android 15 बेस्ड UI मिलेगा। कंपनी तीन साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट और पांच साल की वारंटी देने वाली है। साथ ही इसमें 5,000mAh बैटरी, 20W फास्ट चार्जिंग, IP54 स्प्लैश रेजिस्टेंस, NFC और Wi-Fi सपोर्ट भी शामिल होगा।

कथित HMD Pulse 2 Pro के लीक हुए डिजाइन रेंडर
Photo Credit: X/ @smashx_60

Advertisement

लीक में यह भी दिखाया गया है कि नया मॉडल डिजाइन के मामले में भी Pulse Pro से अलग होगा। दो शेड्स दिखाए गए हैं, जिनमें ब्लैक और सी ग्रीन शामिल हैं। वहीं, कैमरा मॉड्यूल Poco फोन्स या अपकमिंग iPhone 17 लाइनअप के समान लगता है, जिसमें एक बड़े चौकोर आइलैंड में वर्टिकली स्टैक्ड डुअल कैमरा सेटअप है। HMD Pulse 2 Pro के अक्टूबर में लॉन्च होने की उम्मीद है।

HMD Pulse 2 Pro कब लॉन्च होगा?

लीक के अनुसार, HMD Pulse 2 Pro अक्टूबर में लॉन्च हो सकता है।

HMD Pulse 2 Pro में कौन-सा डिस्प्ले मिलेगा?

फोन में 6.72-इंच FHD+ IPS LCD डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिल सकता है।

Advertisement

HMD Pulse 2 Pro का कैमरा सेटअप कैसा होगा?

इसमें 50MP OIS मेन कैमरा + 2MP सेकेंडरी सेंसर और 50MP फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

HMD Pulse 2 Pro की बैटरी कितनी होगी?

इसमें 5,000mAh बैटरी और 20W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की संभावना है।

HMD Pulse 2 Pro किस प्रोसेसर पर चलेगा?

फोन को Unisoc T7250 चिपसेट से पावर किया जा सकता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  2. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  3. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  3. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  5. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  6. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  7. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  8. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  9. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  10. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.