HMD Grand में आ सकती है 6000mAh की बड़ी बैटरी, 50MP डुअल कैमरा! रेंडर हुए लीक

फोन 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट वाले IPS LCD पैनल के साथ आ सकता है। है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 28 मई 2026 16:24 IST
ख़ास बातें
  • HMD Grand में 6.9 इंच का डिस्प्ले देखने को मिल सकता है।
  • यह Qualcomm के Snapdragon 6s 4G Gen 2 चिपसेट से लैस हो सकता है।
  • यह फोन 6000mAh बैटरी के साथ आ सकता है।

HMD अपकमिंग फोन में फ्रंट साइड में 50 मेगापिक्सल का हाई क्वालिटी सेल्फी कैमरा दे सकती है।

Photo Credit: X/@smashx_60

HMD Grand कंपनी का नया स्मार्टफोन होगा जिसके रेंडर्स लॉन्च से पहले लीक हो गए हैं। एचएमडी इन दिनों बजट स्मार्टफोन्स पर ज्यादा ध्यान दे रही है। HMD Grand भी कंपनी के ऐसे ही स्मार्टफोन्स में से एक होगा जिसमें अफॉर्डेबल प्राइस में कुछ आकर्षक फीचर्स आने की संभावना है। फोन के रेंडर्स में इसका डिजाइन सामने आया है। रिपोर्ट कहती है कि इसमें 6000mAh की विशाल बैटरी होगी। फोन में Snapdragon 6s 4G Gen 2 चिपसेट मिल सकता है। आइए जानते हैं विस्तार से। 

HMD Grand के लॉन्च से पहले फोन के रेंडर लीक हो गए हैं। इसी के साथ फोन के स्पेसिफिकेशंस भी लीक हो गए हैं। HMD Grand में 6.9 इंच का डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। फोन में FHD+ रिजॉल्यूशन हो सकता है। यह फोन 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट वाले IPS LCD पैनल के साथ आ सकता है। है। डिस्प्ले में पंचहोल डिजाइन बताया गया है। फोन के लिए कहा गया है कि कंपनी इसे दो कलर वेरिएंट्स में पेश कर सकती है। एक फ्लोरिडा ब्लू हो सकता है और दूसरा टाइटेनियम ब्लैक हो सकता है। 

HMD Grand [official render, maybe]
- IPS LCD 6.9" FHD+, 90Hz
- 50MP AI + 8MP UW
- 50MP selfie
- Snapdragon 6s 4G Gen 2
- 6,000mAh + 33W
- 6/128GB, 8/256GB
- Android 16 w 2Y/3Y Updates
- Dual Speakers, 3.5mm audio, WiFi5, Splash touch, 2 Mics, BT5.1, nfc etc.
Flora Blue, Titanium pic.twitter.com/h84R74XZbE

— HMD_MEME'S (@smashx_60) May 25, 2026

फोन का सेल्फी कैमरा चर्चा में है। इसमें HMD फ्रंट साइड में 50 मेगापिक्सल का हाई क्वालिटी सेल्फी कैमरा दे सकती है। वहीं, रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा आ सकता है। यहां पर साथ में दूसरा सेंसर भी होगा जो कि 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड सेंसर हो सकता है। प्रोसेसिंग के लिए यह Qualcomm के Snapdragon 6s 4G Gen 2 चिपसेट से लैस हो सकता है। लेकिन यहां पर 5G सपोर्ट नदारद रह सकता है जो कि कुछ यूजर्स के लिए निराशाजनक साबित हो सकता है। क्योंकि बजट सेग्मेंट में आजकल 5G स्मार्टफोन्स की काफी भीड़ है, ऐसे में ग्राहक को 5G का न होना खल सकता है। 

HMD Grand में विशाल बैटरी हो सकती है। यह फोन 6000mAh बैटरी के साथ आ सकता है। इसके साथ में 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है। इसके अलावा फोन में डुअल स्पीकर मिल सकते हैं। कनेक्टिविटी फीचर्स में NFC, ब्लूटूथ 5.1 आने की बात कही गई है। वहीं, फोन में Wi-Fi 5 का सपोर्ट भी बताया गया है। फोन में कंपनी कई कंफिग्रेशन पेश कर सकता है। इसमें 8 जीबी तक रैम, और 256 जीबी तक स्टोरेज वेरिएंट्स आने की बात कही गई है। लीक हुए फीचर्स से अंदाजा लगाया जा सकता है कि कंपनी मार्केट में एग्रेसिव प्राइस पर फीचरफुल फोन लाने की तैयारी कर रही है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिल सकता है BOE का नया डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  2. iQOO Neo 11 Ultra vs Pova 8 Pro 5G vs OnePlus Nord 6: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. iPhone 18 के लॉन्च से पहले ₹7945 सस्ती कीमत में मिल रहा ये आईफोन
  4. iQOO Z11 भारत में लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP69 रेटिंग, ₹34,999 से शुरू
  5. Realme 17 Pro+ में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Moto G Max की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स 
  2. SIM कार्ड के नियम 24 अगस्त से बदल रहे, पार की लिमिट तो कनेक्शन हो जाएगा बंद
  3. AI अब सिर्फ Chatbot नहीं! ChatGPT से परे ये 4 भारतीय AI टेक्नोलॉजी बदल रही हैं डिजिटल एक्सपीरिएंस
  4. 82% भारतीयों के हाथ से गिरा मोबाइल, प्रोटेक्शन फिर भी नहीं लिया!
  5. Best 4G Feature Phones: ₹1,500 से कम के 6 धांसू फीचर फोन, 4G से लेकर UPI सपोर्ट तक, मिलेगा बहुत कुछ
  6. Asus VM240 AiO डेस्कटॉप पीसी लॉन्च, 24 इंच डिस्प्ले, 512GB स्टोरेज से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  7. क्रिप्टो मार्केट में जोरदार तेजी, बिटकॉइन का प्राइस 71,000 डॉलर से ज्यादा 
  8. iQOO TWS 5e लॉन्च: गेमर्स के लिए लो-लेटेंसी फीचर और 50 घंटे तक की बैटरी, कीमत करीब ₹1,800
  9. iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6 vs Vivo T5 Pro 5G: ₹40 हजार में कौन सा है बेस्ट
  10. 82% स्मार्टफोन खरीदारों का रहता है AI पर फोकस, पर आज भी ये फीचर है सबसे जरूरी: Amazon सर्वे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.