HMD Global के पहले स्मार्टफोन की दिखी झलक! तीन कलर वेरिएंट्स में फोन टीज!

कंपनी ने ऑफिशियल वेबसाइट पर अपने नए मोबाइल डिवाइसेज को टीज किया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 3 फरवरी 2024 09:57 IST
ख़ास बातें
  • टीजर में फोन के ब्लू, ग्रीन और पिंक कलर वेरिएंट्स नजर आ रहे हैं।
  • फोन के रियर में दो सर्कुलर रिंग्स दिखाई दे रहे हैं।
  • फोन बॉक्स टाइप चेसिस के साथ नजर आ रहा है।

कंपनी ने ऑफिशियल वेबसाइट पर अपने नए मोबाइल डिवाइसेज को टीज किया है।

Photo Credit: HMD Global

HMD Global अब तक Nokia ब्रांडेड स्मार्टफोन लॉन्च करती आ रही थी। लेकिन अब कंपनी HMD ब्रांडेड मोबाइल डिवाइसेज लॉन्च करने जा रही है जिसे कंपनी ने अधिकारिक रूप से टीज करना भी शुरू कर दिया है। HMD Global की अधिकारिक वेबसाइट पर नए मोबाइल डिवाइसेज का कथित टीजर सामने आ रहा है जो कि Nokia Lumia सीरीज जैसा लग रहा है। कहा जा रहा है कि कंपनी नए स्मार्टफोन डिवाइसेज को अफॉर्डेबल रेंज में पेश करने वाली है। आइए जानते हैं डिटेल्स। 

HMD Global स्मार्टफोन जल्द ही मार्केट में पेश किया जा सकता है। कंपनी ने ऑफिशियल वेबसाइट पर अपने नए मोबाइल डिवाइसेज को टीज किया है। इनका डिजाइन देखकर लगता है कि कंपनी नोकिया लूमिया सीरीज से मिलते जुलते डिजाइन के स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। हालांकि कंपनी ने टीजर को लेकर घोषणा नहीं की है कि दिखाए गए डिवाइसेज ही अपकमिंग स्मार्टफोन होने वाले हैं। टिप्स्टर रोलंड क्वांट @rquandt ने अपने सोशल मीडिया हैंडल X के प्रोफाइल पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें कंपनी द्वारा टीज किए गए हैंडसेट्स को दिखाया गया है। टीजर में फोन के ब्लू, ग्रीन और पिंक कलर वेरिएंट्स नजर आ रहे हैं। 

Advertisement
ध्यान से देखने पर पता चलता है कि फोन के रियर में दो सर्कुलर रिंग्स हैं जिसे कैमरा मॉड्यूल में एलईडी फ्लैश के साथ फिट किया गया है। आयताकार कैमरा मॉड्यूल में मामूली बम्प नजर आ रहा है। इसके किनारे राउंडेड हैं। वहीं, फोन बॉक्स टाइप चेसिस के साथ नजर आ रहा है जिसमें संभावित रूप से साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है। फोटो में एक डिवाइस को ट्रिपल कैमरा के साथ भी दिखाया गया है। जिसमें वर्टीकल तरीके से तीन कैमरा दिखाए गए हैं। चार्जिंग के लिए डिवाइस में यूएसबी टाइप सी पोर्ट देखने को मिल सकता है। साथ में 3.5mm हेडफोन जैक भी दिया जा सकता है। 

इससे पहले भी एचएमडी मोबाइल को लेकर लीक सामने आ चुका है जिसमें हैंडसेट का कोडनेम N159V बताया गया था। इसमें डुअल रियर कैमरा यूनिट शामिल है, जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 108-मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर सेंसर दिया गया है। इसके प्लास्टिक फ्रेम के साथ काले और सियान कलर ऑप्शन में आने की उम्मीद है। फोन के रियर में लोगो भी HMD का ही होगा। यह लोगो रियर पैनल के ठीक सेंटर में दिया गया है। इसके अलावा कोई और ब्रैंडिंग कंपनी ने यहां पर नहीं की है। बहरहाल, कंपनी की ओर से इन नए डिवाइसेज को लेकर जल्द ही कोई घोषणा किए जाने की उम्मीद है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  3. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  4. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  5. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  3. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  5. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  6. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  7. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  8. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  9. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  10. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.