HMD ने बार्बी फैंस के लिए भारत में लॉन्च किया फ्लिप फोन, कीमत Rs 7,999; जानें स्पेसिफिकेशन्स

HMD Barbie Phone की भारत में कीमत 7,999 रुपये है। क्योंकि यह बार्बी फ्रेंचाइजी के साथ एक साझेदारी के तहत बनाया गया है, इसलिए इसमें पीछे की तरफ एक बड़ी बार्बी ब्रांडिंग है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 20 मार्च 2025 19:26 IST
ख़ास बातें
  • HMD Barbie Phone की भारत में कीमत 7,999 रुपये है
  • ग्राहक इसे HMD की इंडिया वेबसाइट से खरीद सकते हैं
  • फोन में Unisoc T107 प्रोसेसर लगाया गया है

Photo Credit: HMD

HMD ने भारतीय बाजार में एक बिलकुल नए फ्लिप फोन की घोषणा की है। यह फीचर फोन Barbie Phone नाम से आता है। HMD Barbie Phone को पहले ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जा चुका है और अब, इसने भारत में कदम रखा है। नया फीचर फोन बार्बी की आइकॉनिक पिंक कलर स्कीम में आता है। इसमें बार्बी इंस्पायर्ड थीम मिलती है। फोन में 2.8-इंच साइज का डिस्प्ले मिलता है। फोन में 64MB रैम और 128MB स्टोरेज मिलती है। डुअल सिम का ऑप्‍शन मिल जाता है और नेटवर्क सपोर्ट GSM, WCDMA, LTE Cat1 का है। फोन वीजीए कैमरा दिया गया है। 
 

HMD Barbie Phone price in India, availability

HMD Barbie Phone की भारत में कीमत 7,999 रुपये है। क्योंकि यह बार्बी फ्रेंचाइजी के साथ एक साझेदारी के तहत बनाया गया है, इसलिए इसमें पीछे की तरफ एक बड़ी बार्बी ब्रांडिंग है। ग्राहक इसे HMD की इंडिया वेबसाइट से खरीद सकते हैं। फोन केवल पिंक (Power Pink नाम से) कलर में आता है।
 

HMD Barbie Phone Specifications 

HMD Barbie Phone में दो स्‍क्रीन हैं। अंदर मौजूद डिस्‍प्‍ले 2.8 इंच का QVGA पैनल है, जबकि बाहर 1.77 इंच का डिस्‍प्‍ले लगा है। फोन में यूनिसॉक T107 प्रोसेसर लगाया गया है। 64एमबी रैम और स्‍टोरेज 128 एमबी मिलता है। 32 जीबी तक एसडी कार्ड इसमें लगा सकते हैं। डुअल सिम का ऑप्‍शन मिल जाता है और नेटवर्क सपोर्ट GSM, WCDMA, LTE Cat1 का है। फोन वीजीए कैमरा दिया गया है। 

3.5mm का हेडफोन जैक इसमें लगा सकते हैं और MP3 प्‍लेयर व FM रेडियो भी मिल जाता है। ब्‍लूटूथ 5.0 की कनेक्टिविटी फोन में है। USB टाइप C सपोर्ट है। 1450 एमएएच की बैटरी लगी है, जिसे खुद बदल सकते हैं। दावा है कि बैटरी 9 घंटों का टॉकटाइम दे सकती है। डिवाइस का वजन 123.5 ग्राम है। फोन के साथ कंपनी दो कवर भी ऑफर कर रही है। इनमें पॉपुलर बार्बी डिजाइन उकेरे गए हैं।  
Advertisement

बार्बी की कई और यादें यह फोन अपने यूजर्स को देगा। जैसे- चुनिंदा वर्ड टाइप करने पर बार्बी के वॉलपेपर मिल जाएंगे। कई और चीजें भी फोन में मिलेंगी। जो यूजर बार्बी डॉल को पसंद करते आए हैं, निश्चित रूप से एक डिवाइस के रूप में उन्‍हें एचएमडी का नया फ्लिप पसंद आ सकता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: HMD Barbie Phone, HMD Barbie Phone specifications
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  5. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  6. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  7. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  8. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  2. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  5. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  6. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  7. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  8. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  10. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.