WhatsApp Chat को हर किसी की नज़र से ऐसे छिपाएं

आप अपने फोन को सुरक्षा के लिहाज़ से हमेशा ही लॉक रखते हैं। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि फोन खुला रह जाता है। और व्हाट्सऐप एक बेहद ही निज़ी ऐप है और ख़ासकर चैट। व्हाट्सऐप चैट को आप हर किसी से छिपाकर रखना पसंद करते हैं और ऐसे में काम आता है आर्काइव फ़ीचर।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 11 अक्टूबर 2017 11:12 IST
व्हाट्सऐप, एक इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप जो हमारी और आपकी रोज़मर्रा की ज़िंदगी का एक अहम हिस्सा बन गया है। चाहें हमारे दोस्त हों या परिजन अब व्हाट्सऐप के जरिए हमेशा संपर्क में रहते हैं। एक तरह से कहें तो व्हाट्सऐप ने अब एसएमएस की जगह ले ली है। इस बेहद ही लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप में कुछ ऐसे फ़ीचर भी हैं जो बेहद काम के हैं लेकिन वो हर समय इस्तेमाल में नहीं आते। आज हम ऐसे ही एक फ़ीचर आर्काइव चैट की बात करेंगे।

आप अपने फोन को सुरक्षा के लिहाज़ से हमेशा ही लॉक रखते हैं। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि फोन खुला रह जाता है। और व्हाट्सऐप एक बेहद ही निज़ी ऐप है और ख़ासकर चैट। व्हाट्सऐप चैट को आप हर किसी से छिपाकर रखना पसंद करते हैं और ऐसे में काम आता है आर्काइव फ़ीचर। आर्काइव की मदद से व्हाट्सऐप यूज़र किसी मैसेज को छिपा सकते हैं। ऐसा कैसे संभव है, जानें।


व्हाट्सऐप कनवर्सेशन को आर्काइव करना बेहद आसान है। इसके लिए सबसे पहले चैट इंटरफेस में जाएं और अब जिस कनवर्सेशन को आप छिपाना चाहते हैं उस पर देर तक टैप करें। अब आपको सबसे ऊपर पॉप-अप मेन्यू दिखेगा। इसके बाद आर्काइव टॉगल पर टैप कर दें। और इस तरह आपकी चैट आर्काइव हो जाएगी और मुख्य स्क्रीन पर नहीं दिखेगी।
Advertisement

व्हाट्सऐप ने अपने यूज़र की सुविधा के लिए सभी चैट को एक साथ आर्काइव करने का फ़ीचर भी दिया है। इसके लिए सबसे पहले मेन मेन्यू में जाकर सेटिंग पर टैप करें। अब, सेटिंग में दिख रहे चैट हिस्ट्री विकल्प पर क्लिक करें। यहां आर्काइव ऑल चैट्स पर टैप करें। अब पुष्टि करने के लिए ओके पर क्लिक करें।

व्हाट्सऐप पर आर्काइव की गईं चैट को रीस्टोर भी कर सकते हैं। छिपी हुई आर्काइव चैट के लिए चैट इंटरफेस में सबसे नीचे स्क्रॉल करें। वहां आर्काइप चैट दिखेगा, अब इस पर टैप करें। देर तक होल्ड करने पर अनआर्काइव चैट का विकल्प चुनें। इस तरह आपकी छिपी हुई चैट दोबारा आपकी चैट फीड में दिखने लगेगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  2. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  3. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  8. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  9. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  10. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.