GoPro Hero 11 लॉन्च, छोटे से साइज में करेगा 4K रिकॉर्डिंग और पानी से नहीं कोई खतरा, क्रिएटर्स और व्लॉगर्स के लिए खास

GoPro Hero 11 Black Mini में कॉम्पैक्ट बॉडी दी गई है। इसका वजन 133 ग्राम है। इसमें एक सिंगल मोनोक्रॉम स्टेट्स डिस्प्ले दी गई है। मिनी में अधिकतर मेन फोटो और वीडियो कैप्चरिंग ऑप्शन है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 15 सितंबर 2022 13:38 IST
ख़ास बातें
  • GoPro Hero 11 Black भारत में 51,500 रुपये में उपलब्ध होगा।
  • Hero 11 Black Mini नवंबर में बिक्री के लिए 41,500 रुपये में उपलब्ध होगा।
  • Hero 11 Black Creator Edition अक्टूबर में उपलब्ध होगा।

Photo Credit: GoPro

GoPro Hero 11 Mini और GoPro Hero 11 Creator Edition के साथ-साथ GoPro Hero 11 Black को पेश किया गया है। नए कैमरे में Hero 10 Black के मुकाबले में बड़े सेंसर दिए गए हैं जो कि 8:7 आस्पेक्ट रेशियो वाली फोटो और वीडियो कैप्चर कर सकते हैं। इनमें 10-बिट कलर सपोर्ट भी है। Hero 11 Black में नेक्स्ट जनरेशन का हाइपरस्मूथ 5.0 स्टेबलाइजेशन सिस्टम, एक नया हाइपरव्यू लेंस है और एक ऑप्शनल आसान यूजर्स इंटरफेस मिलता है। Hero 11 Black अब GoPro की एंडुरो बैटरी से लैस है जो कि स्टैंडर्ड बैटरी के मुकाबले में रिकॉर्डिंग समय को 38 प्रतिशत तक बढ़ा सकता है।

GoPro Hero 11 Black, Hero 11 Black Mini और Hero 11 Black Creator Edition की कीमत और उपलब्धता:
आज से GoPro Hero 11 Black भारत में 51,500 रुपये में  उपलब्ध होगा। Hero 11 Black Mini नवंबर में बिक्री के लिए 41,500 रुपये में उपलब्ध होगा। इस बीच Hero 11 Black Creator Edition अक्टूबर में उपलब्ध होगा, जिसकी कीमत 71,500 रुपये होगी। सभी मॉडल भारत में प्रमुख ऑफलाइन और ऑनलाइन खुदरा भागीदारों के माध्यम से उपलब्ध होंगे।
 

GoPro Hero 11 Black के स्पेसिफिकेशंस


GoPro Hero 11 Black में 2.27 इंच की टचस्क्रीन डिस्प्ले है, वहीं फ्रंट में एलसीडी डिस्प्ले दी गई है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें GoPro का GP2 प्रोसेसर दिया गया है। यह कैमरा वाटरप्रूफ है और 10 मीटर तक गहराई में आसानी से काम कर सकता है। Hero 11 Black में 1/1.9 इंच सेंसर दिया गया है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 8:7 है। नया कैमरा 10-बिट कलर में शूटिंग का भी सपोर्ट करता है, 360-डिग्री होराइजन लॉक के साथ हाइपरस्मूथ 5.0 वीडियो स्टेबलाइजेशन, स्टार ट्रेल्स या व्हीकल लाइट ट्रेल्स को कैप्चर करने के लिए नए टाइमलैप्स प्रीसेट और इजी कंट्रोल के साथ एक ट्वीक्ड इंटरफेस है।
Advertisement
 

GoPro Hero 11 Black Mini के स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो GoPro Hero 11 Black Mini में कॉम्पैक्ट बॉडी दी गई है। इसका वजन 133 ग्राम है। इसमें एक सिंगल मोनोक्रॉम स्टेट्स डिस्प्ले दी गई है। मिनी में अधिकतर मेन फोटो और वीडियो कैप्चरिंग ऑप्शन है।
 

GoPro Hero 11 Creator Edition के स्पेसिफिकेशंस


Advertisement
स्पेसिफिकेशंस के मामले में GoPro Hero 11 Creator Edition को खासतौर पर क्रिएटर्स और व्लॉगर्स के लिए डिजाइन किया गया है। किट में Hero 11 Black कैमरा, वोल्टा बैटरी ग्रिप, मीडिया मॉड और लाइट मॉड शामिल हैं।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

कैमरा टाइप

Digital Camera

सेंसर टाइप

CMOS

डिस्प्ले टाइप

LCD

टचस्क्रीन

नहीं
 
रिव्यू
  • Design
  • Photo quality
  • Video quality
  • Features
  • Battery life
  • Value for money
  • Good
  • Top-notch video stabilisation
  • Larger camera sensor
  • Support for new, social media-friendly aspect ratios
  • Impressive low-light timelapse video performance
  • Rugged build, bright displays
  • Decent battery life
  • Familiar, easy-to-use interface
  • Bad
  • Average performance in low-light photos
  • Expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

कैमरा टाइप

Digital Camera

सेंसर टाइप

CMOS

डिस्प्ले टाइप

TFT LCD

बैटरी टाइप

Lithium ion

टचस्क्रीन

हां
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: GoPro Hero 11 Black, GoPro Hero 11 Creator Edition

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 17 Pro+ में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. iQOO Z11 भारत में लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP69 रेटिंग, ₹34,999 से शुरू
  3. OnePlus 16 में मिल सकता है BOE का नया डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  4. iPhone 18 के लॉन्च से पहले ₹7945 सस्ती कीमत में मिल रहा ये आईफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Bold N4 Lite जल्द होगा भारत में लॉन्च, स्क्वेयर-शेप कैमरा मॉड्यूल
  2. Moto G Max की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स 
  3. SIM कार्ड के नियम 24 अगस्त से बदल रहे, पार की लिमिट तो कनेक्शन हो जाएगा बंद
  4. AI अब सिर्फ Chatbot नहीं! ChatGPT से परे ये 4 भारतीय AI टेक्नोलॉजी बदल रही हैं डिजिटल एक्सपीरिएंस
  5. 82% भारतीयों के हाथ से गिरा मोबाइल, प्रोटेक्शन फिर भी नहीं लिया!
  6. Best 4G Feature Phones: ₹1,500 से कम के 6 धांसू फीचर फोन, 4G से लेकर UPI सपोर्ट तक, मिलेगा बहुत कुछ
  7. Asus VM240 AiO डेस्कटॉप पीसी लॉन्च, 24 इंच डिस्प्ले, 512GB स्टोरेज से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  8. क्रिप्टो मार्केट में जोरदार तेजी, बिटकॉइन का प्राइस 71,000 डॉलर से ज्यादा 
  9. iQOO TWS 5e लॉन्च: गेमर्स के लिए लो-लेटेंसी फीचर और 50 घंटे तक की बैटरी, कीमत करीब ₹1,800
  10. iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6 vs Vivo T5 Pro 5G: ₹40 हजार में कौन सा है बेस्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.