Google का Pixel Foldable फोन साल 2021 की चौथी तिमाही में हो सकता है लॉन्च

पिछले साल से खबरें है कि Google अपने पहले Foldable पिक्सल डिवाइस पर काम कर रहा है। पिछले साल गूगल ने एक पेटेंट फाइल किया था, जिसमें गूगल के फोल्डेबल स्मार्टफोन का प्रोटोटाइप डिज़ाइन देखने को मिला था।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 7 अगस्त 2020 10:40 IST
ख़ास बातें
  • Pixel Foldable फोन को कथित रूप से ‘passport' कोडनेम दिया गया है
  • Google के एग्जीक्यूटिव Mario Queiroz ने भी की थी फोल्डेबल फोन की पुष्टि
  • raven' और ‘oriole' कोडनेम के दो अन्य डिवाइस भी आए हैं सामने

Google Pixel foldable फोन में दिया जा सकता है इनफोल्डिंग डिज़ाइन

Google का Pixel Foldable डिवाइस अगले साल लॉन्च हो सकता है, जिसकी जानकारी एक इंटरनल एंड्रॉयड डॉक्यूमेंट के जरिए सामने आई है। लेटेस्ट खबर से इशारा मिलता है कि गूगल ने अपने पहले फोल्डेबल डिवाइस पर काम करना शुरू कर दिया है, जिसे साल 2021 में लॉन्च भी कर दिया जाएगा। फोल्डेबल डिवाइस के साथ ही इंटरनल डॉक्यूमेंट में यह भी संकेत मिले हैं कि गूगल Pixel 5a और कम से कम दो अन्य डिवाइसों के लिए एंड्रॉयड बिल्ड भी डेवलप कर रहा है। माना जा रहा है कि Pixel 5a हाल ही में लॉन्च हुए Pixel 4a का ही अपग्रेड वर्ज़न होगा।
 

9to5Google ने इस इंटरनल एंड्रॉयड डॉक्यूमेंट को एक्सेस किया है, जो कि सार्वजनिक रूप से लॉन्च हुए सभी Pixels फोन के और कुछ अघोषित फोन के बिल्ड को लिस्ट करता है। इसमें Pixel 5a शामिल है, जिसका कोडनेम ‘barbette' दिया गया है। इसके अलावा फोल्डेबल फोन को कथित रूप से ‘passport' कोडनेम दिया गया है। वहीं, दो अन्य डिवाइस जो अंडर डेवलप है उन्हें ‘raven' और ‘oriole' कोडनेम दिया गया है। अटकले लगाई जा रही हैं कि raven और oriole Pixel 6 सीरीज़ के कोडनेम हो सकते हैं, जो कि साल 2021 में लॉन्च किए जा सकते हैं।

इंटरनल डॉक्यूमेंट साफतौर पर ‘passport' कोडनेम डिवाइस को फोल्डेबल बता रहा है। raven, oriole और passport कोडनेम डिवाइस को साल 2021 की चौथी तिमाही के साथ लेबल किया गया है, जो कि इसकी लॉन्च टाइमलाइन की ओर भी संकेत हो सकता है। आपको बता दें, पिछले साल से खबरें है कि गूगल अपने पहले फोल्डेबल पिक्सल डिवाइस पर काम कर रहा है। यही नहीं, गूगल के एग्जीक्यूटिव Mario Queiroz ने भी पुष्टि की थी कि कंपनी वास्तव में फोल्डेबल डिस्प्ले के साथ एक्सपेरिमेंट कर रही है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा था कि कंपनी को अपना पहला फोल्डेबल फोन लॉन्च करने की कोई जल्दी नहीं है।

आपको बता दें, पिछले साल गूगल ने एक पेटेंट फाइल किया था, जिसमें गूगल के फोल्डेबल स्मार्टफोन का प्रोटोटाइप डिज़ाइन देखने को मिला था। इस फोन में एक ऐसा डिस्प्ले फीचर किया गया था जो कि अंदर की ओर फोल्ड होता है। डिज़ाइन उन फोल्डेबल प्रोटोटाइम में से एक हो सकता है, जिन्हें गूगल ने टेस्ट किया हो। फिलहाल, पिक्सल फोल्डेबल फोन को लेकर कोई असल लीक फिलहाल सामने नहीं आई है, इस वजह से फिलहाल फोन के डिज़ाइन को लेकर किसी तरह की अटकले नहीं लगाई जा सकती।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Google, Pixel, Pixel Foldable Phone, Passport
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  3. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
#ताज़ा ख़बरें
  1. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  2. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  3. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  4. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  5. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  6. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  7. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  9. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.