Google ने किया अपने नए Pixel Fold फोन का खुलासा, Samsung और Vivo को देगा टक्कर

Google Tensor G2 प्रोसेसर दिया गया है। कथित तौर पर फोल्डेबल फोन पर सबसे दमदार हिंज दिया गया है

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 5 मई 2023 10:30 IST
ख़ास बातें
  • Google ने आखिरकार Google Pixel Fold का खुलासा किया है।
  • Google Pixel Fold में 5.8 इंच की डिस्प्ले दी गई है।
  • Google Pixel Fold की अनुमानित कीमत $1,700 (लगभग 1,38,875 रुपये) होगी।

Google Pixel Fold में 5.8 इंच की डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Google

Google ने आखिरकार Google Pixel Fold का खुलासा किया है। बीते कई महीनों से आगामी फोल्ड से संबंधित लीक्स और अफवाहें ऑनलाइन नजर आई थीं। ऐसा पहली बार है जब सर्च इंजन दिग्गज ने फोल्डेबल स्मार्टफोन के आगमन की पुष्टि की है। Google ने यूट्यूब और ट्विटर पर पोस्ट किए गए एक टीजर वीडियो में Pixel Fold स्मार्टफोन का खुलासा किया है। अगले हफ्ते Google I/O आयोजित होने वाला है, जिससे पहले ही इस फोन का टीजर जारी किया गया है। आइए Google Pixel Fold के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।
   

Google Pixel Fold की कीमत


Advertisement
कीमत की बात की जाए तो Google Pixel Fold की अनुमानित कीमत $1,700 (लगभग 1,38,875 रुपये) होगी। उपलब्धता की बात करें तो Pixel Fold  की बिक्री आने वाले हफ्तों में शुरू होने की उम्मीद है।
 

Google Pixel Fold के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस



टेक दिग्गज द्वारा शेयर की गई वीडियो से पता चला है कि गूगल के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन में एक वर्टिकल हिंज है जो टैबलेट जैसे डिस्प्ले की तरह ओपन होता है। इसी प्रकार Samsung Galaxy Fold लाइनअप भी ओपन होती है। फोन के बंद होने पर यूजर्स को इस्तेमाल के लिए एक एक्सटरनल टचस्क्रीन मिलती है। हाल ही में लॉन्च हुई गूगल पिक्सल लाइनअप की तरह रियर में एक कैमरा बार दिया गया है। हालांकि, यह अन्य मॉडल के जैसा उभरा हुआ नहीं है।
Advertisement

रिपोर्ट्स के अनुसार, Google Pixel Fold में 5.8 इंच की डिस्प्ले दी गई है जो ओपन होने पर 7.6 इंच टैबलेट जैसी हो जाती है। प्रोसेसर की बात की जाए तो फोन में Google Tensor G2 प्रोसेसर दिया गया है। कथित तौर पर फोल्डेबल फोन पर सबसे दमदार हिंज दिया गया है। Google Pixel Fold के बारे में अधिक जानकारी 10 मई को Google I/O डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस में आएगी। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2250 सस्ता मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart सेल में ऑफर
  2. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi की नई वाशिंग एक बार 26 टी-शर्ट धो सकती है! IP54 रेटिंग के साथ लॉन्च
  2. ₹2250 सस्ता मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart सेल में ऑफर
  3. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  4. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  5. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  6. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  7. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  9. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  10. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.