ओपिनियन

Google Pixel 9 सीरीज की फोटो हुई लीक, जानें क्या कुछ है खास

Google Pixel 9 में 6.24 इंच की डिस्प्ले है, Pixel 9 Pro में 6.34 इंच की डिस्प्ले और Pixel 9 Pro XL में 6.73 इंच की डिस्प्ले है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 14 मई 2024 13:12 IST
ख़ास बातें
  • Google Pixel 9 में 6.24 इंच की डिस्प्ले है।
  • Google Pixel 9 Pro में 6.34 इंच की डिस्प्ले है।
  • Google Pixel 9 Pro XL में 6.73 इंच की डिस्प्ले है।

Google Pixel 8 Pro में 6.7 इंच AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Google

Google कथित तौर पर Pixel 9 सीरीज पर काम कर रहा है। अब Pixel 9 Pro और Pixel 9 Pro XL की फोटो सामने आई है। हालांकि, हम इसे अभी तक ऑफिशियल नहीं कह सकते हैं, लेकिन लीक से आगामी पिक्सेल सीरीज की फोटो से काफी कुछ पता चलता है। अब गूगल दो अलग-अलग प्रो मॉडल की शुरूआत करने जा रहा है। यहां हम आपको Pixel 9 सीरीज के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Google Pixel 9 सीरीज की फोटो


Advertisement
Rozetked की लीक के अनुसार, Pixel 9 सीरीज में तीन अलग-अलग मॉडल Pixel 9 (Tokay), Pixel 9 Pro (Caiman) और Pixel 9 Pro XL (कोमोडो) है। जानकारी के अनुसार, Pixel 9 में 12GB+128GB स्टोरेज दी गई है, जबकि Pixel 9 Pro में 16GB+128GB स्टोरेज दी गई है। यह देखते हुए कि आज के स्मार्टफोन मार्केट में 128GB अब न्यूनतम स्टोरेज ऑप्शन है तो Pixel 9 में 12GB RAM आने वाली है। आपको बता दें कि Pixel 8 के सभी स्टोरेज और रैम कॉन्फिगरेशन सिर्फ 8GB RAM के साथ आए थे।

Google Pixel 9 में 6.24 इंच की डिस्प्ले है, Pixel 9 Pro में 6.34 इंच की डिस्प्ले और Pixel 9 Pro XL में 6.73 इंच की डिस्प्ले है। ध्यान देने वाली बात यह है कि Pixel 8 में 6.20 इंच की डिस्प्ले दी गई थी। Google अब प्रो कैमरे पेश कर रहा है और साथ ही कॉम्पैक्ट साइज बरकरार रहेगा। इसके अलावा डिस्प्ले के PPI वेल्यू 425, 493 और 487 हैं। इसके अलावा प्रो मॉडल की तुलना में Pixel 9 के बेजेल्स थोड़े मोटे हैं। सभी स्मार्टफोन की डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट करती हैं। Pixel 9 में 0.5x और 1x ड्यूल कैमरा सेटअप मिलता है। Pixel 9 Pro और Pixel 9 Pro XL में ट्रिपल-कैमरा सेटअप है जिसमें 0.5x, 1x और 5x लेंस हैं। इसके अलावा Pixel 9 में UWB की कमी है, 9 Pro और 9 Pro XL इसका सपोर्ट करते हैं।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  2. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  3. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  4. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  5. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.