Google Pixel 5 और Pixel 5 XL हो सकते हैं स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर से लैस

Google ने अब तक न तो Google Pixel 5 के लॉन्च की पुष्टि की है और न ही Google Pixel 4a सीरीज़ की। तो इस लिहाज से हम इन सब खबरों पर पूरी तरह से भरोसा नहीं कर सकते।

विज्ञापन
Abhik Sengupta, अपडेटेड: 2 अप्रैल 2020 18:37 IST
ख़ास बातें
  • गूगल कैमरा ऐप के APK में सामने आई photo_pixel_2020_config फाइल
  • "Bramble" और "Redfin" हो सकते हैं Pixel 5 और Pixel 5 XL के कोडनेम
  • गूगल पिक्सल 5 सीरीज़ में टेलीफोटो लेंस शामिल होगा

Google Pixel 4 सीरीज़ के फोन स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर से साथ हुए थे लॉन्च

Google Pixel 5 सीरीज़ को लेकर खबर है कि यह फ्लैगशिप स्तर का स्मार्टफोन नहीं होगा। माना जा रहा है कि Google अपने कथित Pixel 5 सीरीज़ के फोन को 'किफायती लेकिन प्रीमियम डिवाइस' के तौर पर पेश करेगी, लेकिन फ्लैगशिप के तौर पर नहीं। Google Pixel 4a के प्रोटोटाइप द्वारा गूगल कैमरा ऐप के प्री-रिलीज़ APK की जांच के बाद इस जानकारी का इशारा मिला है। कैमरा ऐप कोड से मिले सबूत और पुरानी रिपोर्ट्स कथित रूप से इस ओर इशारा करते हैं कि गूगल पिक्सल 5 सीरीज़ के फोन में स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर की जगह स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर दिया जा सकता है।

9to5Google की रिपोर्ट के अनुसार, कैमरा ऐप का APK कथित रूप से यह खुलासा करता है कि "photo_pixel_2020_config" फाइल, जिसको लेकर GCam modder का दावा था कि Bramble और Redfin का इस्तेमाल पिक्सल 5 सीरीज़ के कोडनेम के तौर पर किया गया हैं।
Advertisement

पुरानी रिपोर्ट्स में सामने आ चुका है कि "Bramble" और "Redfin" स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर से लैस होंगे। अगर हम गूगल कैमरा ऐप APK को और इसे साथ रखें, तो संभावना है कि Pixel 5 और Pixel 5 XL में स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर का इस्तेमाल हो सकता है।

हालांकि, गूगल ने अब तक न तो Google Pixel 5 के लॉन्च की पुष्टि की है और न ही Google Pixel 4a सीरीज़ की। तो इस लिहाज से हम इन सब खबरों पर पूरी तरह से भरोसा नहीं कर सकते।
Advertisement

पिछले महीने कैमरा ऐप के APK टियरडाउन से यह जानकरी सामने आई थी कि कथित Pixel 4a फोन टेलीफोटो लेंस के साथ आएगा। इसके अलावा इसमें 60 फ्रेम पर सेकेंड पर 4K रिजॉल्यूशन वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट भी मिलेगा। वहीं, 9to5Google ने भी दावा किया है कि गूगल पिक्सल 5 सीरीज़ में भी टेलीफोटो लेंस शामिल होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. Redmi Note 17 Pro की सेल शुरू, ₹5000 डिस्काउंट पर खरीदने का मौका
#ताज़ा ख़बरें
  1. India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
  2. Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max में मिलेगा नया MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. 5 हजार हो या 1 लाख, UPI से इन ट्रांजेक्शन पर नहीं लगेगा 5 रुपये से ज्यादा MDR चार्ज
  4. iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत
  5. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
  6. BGMI Free Rewards: देर होने से पहले यूज कर लें ये 50 Redeem Codes, फ्री में मिलेंगे कई रिवॉर्ड्स
  7. Meta One हुआ लॉन्च, अब Instagram, Facebook, WhatsApp, Meta AI पर मिलेंगे 50 से ज्यादा फीचर्स
  8. रात में भी दिखेगा रंगीन वीडियो! Xiaomi ने लॉन्च किया ₹5,500 वाला AI 4K Smart Camera
  9. ₹36 हजार में लॉन्च हुआ Primebook 3 Max लैपटॉप; 8GB RAM, 12 घंटे की बैटरी के साथ मिलेगा AI सपोर्ट
  10. Redmi Note 17 Pro की सेल शुरू, ₹5000 डिस्काउंट पर खरीदने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.