Pixel 10a की इंडिया लॉन्च डेट हुई कंफर्म, पहले बुक करने वालों को मिलेंगे कई ऑफर्स

Google Pixel 10a की भारत में लॉन्च डेट कन्फर्म हो गई है। फोन 18 फरवरी 2026 को लॉन्च होगा और Flipkart व Google Store पर बिक्री के लिए आएगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 5 फरवरी 2026 12:19 IST
ख़ास बातें
  • Pixel 10a इंडिया लॉन्च 18 फरवरी 2026 को कन्फर्म
  • Flipkart और Google Store पर होगी Pixel 10a की बिक्री
  • Tensor G4 और Android 16 के साथ आ सकता है नया Pixel

Flipkart और Google Store पर होगी Pixel 10a की बिक्री

Photo Credit: Google

Google ने अपने अपकमिंग मिड-रेंज स्मार्टफोन Pixel 10a की लॉन्च डेट को आधिकारिक तौर पर कन्फर्म कर दिया है। यह स्मार्टफोन भारत समेत कई ग्लोबल मार्केट्स में 18 फरवरी 2026 को लॉन्च किया जाएगा। Pixel 10a को कंपनी अपनी Pixel 10 सीरीज के बाकी मॉडल्स के मुकाबले ज्यादा अफोर्डेबल ऑप्शन के तौर पर पेश करने जा रही है। इस लॉन्च के जरिए Google की कोशिश भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में अपनी मौजूदगी को और मजबूत करने की है, खासकर 2026 की पहली तिमाही में। Pixel 10a उन यूजर्स को टारगेट करेगा जो Pixel एक्सपीरियंस को कम कीमत में पाना चाहते हैं।

Google के मुताबिक, लॉन्च के बाद Pixel 10a की बिक्री Flipkart और ऑफिशियल Google Store के जरिए की जाएगी। फिलहाल Google ने फोन की कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन मार्केट रिपोर्ट्स के अनुसार इसकी कीमत भारत में 50,000 रुपये से कम रखी जा सकती है। इसके अलावा Google ने अर्ली एक्सेस ऑफर्स की भी जानकारी दी है। जो यूजर्स 13 फरवरी 2026 को दोपहर 1:29 बजे IST से पहले Google Store की मेलिंग लिस्ट को सब्सक्राइब करेंगे, उन्हें खास खरीद फायदे मिल सकते हैं। ये ऑफर्स 18 फरवरी को प्री-ऑर्डर शुरू होने के साथ ईमेल के जरिए शेयर किए जाएंगे और चेकआउट के समय अप्लाई किए जा सकेंगे।

अगर पिछले कुछ लीक्स या अफवाहों पर नजर डालें, तो Pixel 10a में Tensor G4 प्रोसेसर दिया जा सकता है, जो पहले Pixel 9a में भी इस्तेमाल किया जा चुका है। सिक्योरिटी के लिए इसमें Titan M2 चिप मिलने की उम्मीद है। फोन में 8GB LPDDR5X रैम के साथ 128GB और 256GB स्टोरेज ऑप्शन दिए जा सकते हैं, जिसमें UFS 3.1 टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल होगा। यह स्मार्टफोन Android 16 के साथ आउट ऑफ द बॉक्स आ सकता है।

कैमरा सेक्शन में Pixel 10a के 48MP प्राइमरी रियर कैमरा के साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन और LED फ्लैश मिलने की संभावना है। इसके अलावा 13MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 13MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि रियर कैमरा 4K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करेगा, जबकि फ्रंट कैमरा 4K 30fps वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। यदि Pixel 9a को भी देखा जाए, तो अपकमिंग Pixel 10a में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, IP68 रेटिंग के साथ वॉटर और डस्ट रेजिस्टेंस, स्टीरियो स्पीकर्स और डुअल माइक्रोफोन मिलने की उम्मीद है।

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S26 FE जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  2. iQOO Neo 11S में मिल सकती है 8000mAh बैटरी, 2K डिस्प्ले, फीचर्स लीक
  3. Vivo Y05e में मिल सकती है 5,050mAh की बैटरी, गूगल प्ले कंसोल पर लिस्टिंग
  4. TVS Motor की बड़ी उपलब्धि, iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर की 10 लाख यूनिट्स से ज्यादा की मैन्युफैक्चरिंग
  5. AI फीचर वाला फोन ₹1,699 में! itel Power 451 हुआ 2500mAh बैटरी के साथ लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. AI फीचर वाला फोन ₹1,699 में! itel Power 451 हुआ 2500mAh बैटरी के साथ लॉन्च
  2. iPad खरीदने का प्लान है? Apple ने भारत में बढ़ा दिए दाम, Pro मॉडल ₹70 हजार महंगा
  3. Nothing Phone 4b के स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले आए सामने, जानें कैसा होगा फोन
  4. Gmail में अपने आप लिख जाएगा ईमेल, नहीं करनी पड़ेगी बिलकुल भी मेहनत, जानें क्या है हेल्प मी राइट फीचर
  5. 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाले Oppo Reno 16, Reno 16F हुए लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. अमेरिकी AI कंपनी Anthropic का बड़ा आरोप, चीन टेक Alibaba ने कॉपी किया Claude AI
  7. Xiaomi 17T vs Vivo X200T vs Motorola Signature: जानें कौन सा फोन है 60K में बेस्ट?
  8. Oppo Reno 16 Pro 5G लॉन्च हुआ 200MP कैमरा, 6700mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत और फीचर्स
  9. 8000 रुपये सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला Realme फोन, जानें पूरी डील
  10. TVS Motor की बड़ी उपलब्धि, iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर की 10 लाख यूनिट्स से ज्यादा की मैन्युफैक्चरिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.