Google Pixel 10 होगा 20 अगस्त को पेश! प्रोटोटाइप से हुआ स्पेसिफिकेशंस का खुलासा

Google Pixel 10 सीरीज कथित तौर पर इस साल अगस्त में लॉन्च हो सकती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 3 जून 2025 11:10 IST
ख़ास बातें
  • Google Pixel 10 सीरीज कथित तौर पर इस साल अगस्त में लॉन्च हो सकती है।
  • Google Pixel 10 Pro का एक प्रोटोटाइप टेलीग्राम पर नजर आया है।
  • Google Pixel 10 Pro में Tensor G5 प्रोसेसर दिया जा सकता है।

Google Pixel 9 में Tensor G5 प्रोसेसर होगा।

Photo Credit: Google

Google Pixel 10 सीरीज कथित तौर पर इस साल अगस्त में लॉन्च हो सकती है, जिसका खुलासा एक रिपोर्ट में हुआ है। हालांकि, टेक दिग्गज आमतौर पर अक्टूबर में अपने फ्लैगशिप फोन को पेश करता है, लेकिन बीते साल Pixel 9 फोन को समय से पहले लॉन्च किया था और अब Pixel 10 सीरीज भी इसी तरह पेश हो सकती है। हाल ही में कथित तौर पर Pixel 10 सीरीज के एक स्मार्टफोन का प्रोटोटाइप एक इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर नजर आया है, जिससे कई स्पेसिफिकेशन का खुलासा हुआ है।


Google Pixel 10 Launch Date


एंड्रॉयड हेडलाइंस की रिपोर्ट के अनुसार, Google इस साल 20 अगस्त को अपना एनुअल मेड बाय गूगल इवेंट आयोजित करेगा, जहां कथित तौर पर Pixel 10 सीरीज को पेश किया जाएगा। उसी दिन फोन प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध होंगे। वहीं Pixel 10 खरीदारों को 28 अगस्त से प्री-ऑर्डर किए गए स्मार्टफोन की डिलीवरी मिलेगी, इसके साथ ही इन-स्टोर उपलब्धता भी शुरू होगी। इसका मतलब यह है कि टेक दिग्गज इस साल Pixel 9 के मुकाबले में एक हफ्ते बाद Pixel 10 सीरीज लॉन्च करने का प्लान बना रहा है। Google के मौजूदा फ्लैगशिप फोन 13 अगस्त, 2024 को पेश हुए थे।


Advertisement
Google Pixel 10 Specifications


Google Pixel 10 Pro का एक प्रोटोटाइप टेलीग्राम पर नजर आया है, जिससे इसके स्पेसिफिकेशंस का पता चला है। फोन Tensor G5 चिपसेट से लैस लग रहा है, जिसको लेकर कहा गया है कि इसमें 5nm आर्किटेक्चर है, जो कुछ हद तक गलत है क्योंकि इसे बड़े स्तर पर TSMC के 3nm नोड का उपयोग करके तैयार माना जाता है। कथित फोन को कोडनेम blazer और मॉडल नंबर DVT1.0 के साथ लिस्ट किया गया है। ध्यान देने वाली बात यह है कि इससे डिजाइन वेरिफिकेशन टेस्ट का पता चला है जो किसी प्रोडक्ट के शुरुआती स्टेज के दौरान की एक प्रक्रिया है। इससे यह सुनिश्चित होता है कि इसका डिजाइन सही तरीके से काम करता है।

Pixel 10 Pro में दिए जाने वाले Tensor G5 में कथित तौर पर एक Cortex-X4 कोर, दो Cortex-A725 कोर, तीन Cortex-A725 कोर और दो Cortex-A520 कोर शामिल हैं। प्रोसेसर के साथ 16GB RAM और 256GB स्टोरेज दी गई है। हालांकि, अधिक स्टोरेज वेरिएंट भी पेश किए जा सकते हैं। लीक से यह भी पता चला है कि कथित फोन 2,410 x 1080 पिक्सल रेजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले से लैस हो सकता है। Pixel 10 सीरीज का लॉन्च समय करीब आने पर ज्यादा जानकारी सामने आने की संभावना है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  2. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  3. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  4. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  5. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  6. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  7. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  8. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  9. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  10. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.