पॉपुलर यूट्यूबर के हाथ में फट गया Google का फोल्डेबल फोन, वीडियो में कैप्चर हुई पूरी घटना

वीडियो में Zack पहले फोन को सामान्य तरीके से बेंड टेस्ट में डालते हैं। Pixel 10 Pro Fold को पूरी तरह खोलने के बाद जब वह इसे उल्टी दिशा में मोड़ने की कोशिश करते हैं, तो डिवाइस पहले टूट जाता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 15 अक्टूबर 2025 19:21 IST
ख़ास बातें
  • JerryRigEverything के Durability Test में Pixel 10 Pro Fold की बैटरी फटी
  • Zack Nelson बोले - “पहली बार किसी फोन ने फायर अलार्म ट्रिगर किया”
  • iFixit ने कहा कि ये डिजाइन फॉल्ट नहीं, Li-ion बैटरी थर्मल रनअवे है

Pixel 10 Pro Fold को Google अपना आज तक का सबसे ड्यूरेबल फोल्डेबल बताता है

Photo Credit: YouTube/ @JerryRigEverything

Google के लेटेस्ट फोल्डेबल फोन Pixel 10 Pro Fold को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है। मशहूर YouTuber Zack Nelson, जिन्हें JerryRigEverything के नाम से जाना जाता है, ने जब फोन पर अपना क्लासिक ड्यूरेबिलिटी ट
टेस्ट किया, तो डिवाइस ने कुछ ऐसा रिएक्ट किया जो अब तक किसी भी फोन ने नहीं किया था। टेस्ट के दौरान फोन की बैटरी फट गई और उसमें से धुआं निकलने लगा, जिससे कमरे में फायर अलार्म बज उठा और यह सब लाइव रिकॉर्ड हुआ।

वीडियो में Zack पहले फोन को सामान्य तरीके से बेंड टेस्ट में डालते हैं। Pixel 10 Pro Fold को पूरी तरह खोलने के बाद जब वह इसे उल्टी दिशा में मोड़ने की कोशिश करते हैं, तो डिवाइस पहले टूट जाता है। इसके बाद, जब वो टूटी हुई बॉडी पर ज्यादा प्रेशर डालते हैं, तब अचानक बैटरी फूलती है और फिर उसमें से काला धुंआ उठने लगता है। 

Advertisement

Zack के मुताबिक, ऐसा पहली बार हुआ है कि उनके टेस्ट में किसी स्मार्टफोन की बैटरी फटी हो। वीडियो में वे बोलते हैं, (अनुवादित) "पिछले 10 सालों में मैंने सैकड़ों स्मार्टफोन्स की टेस्टिंग की है, लेकिन पहली बार किसी फोन को इस तरह आग पकड़ते देखा है। Pixel 10 Pro Fold पहला फोन है जिसने सचमुच कमरे का फायर अलार्म ट्रिगर कर दिया।"

हालांकि यह टेस्ट आम यूजर्स की स्थिति से काफी अलग था। कोई भी सामान्य यूजर अपने फोल्डेबल फोन को इस तरह पीछे की ओर फोर्स से नहीं मोड़ेगा। लेकिन इसके बावजूद, Zack ने कहा कि उन्होंने इससे पहले भी कई फोन्स को इसी लेवल की स्ट्रेस टेस्टिंग दी है और किसी में ऐसी प्रतिक्रिया नहीं मिली।

iFixit की Elizabeth Chamberlain ने The Verge से कहा कि यह घटना "Pixel 10 Pro Fold के डिजाइन में बड़ी खामी का सबूत नहीं है" बल्कि यह Li-ion बैटरी के थर्मल रनअवे का मामला है। उन्होंने कहा, “अगर फोन को तोड़ने से पहले बैटरी डिसचार्ज न की जाए, तो शॉर्ट सर्किट होने का खतरा बढ़ जाता है। ज्यादातर नए फोन बॉक्स से 60% तक चार्ज्ड आते हैं और Zack ने शायद वही बैटरी ओपन की।"

Advertisement

उन्होंने अपने स्टेटमेंट में कहा "थोड़ा सा भी मैकेनिकल डैमेज बैटरी के अंदरूनी इनसुलेटिंग लेयर्स को फाड़ देता है, जिससे थर्मल रनअवे शुरू हो सकता है, यानी बैटरी खुद-ब-खुद हीट और फायर पैदा करती है।"

इसी वीडियो में Zack ने Pixel 10 Pro Fold की IP68 रेटिंग भी टेस्ट की। Google इसे "आज तक का सबसे ड्यूरेबल फोल्डेबल” बताता है और गियरलेस हिंज की तारीफ करता है, लेकिन जब Zack ने हिंज पर रेत और धूल डाली, तो फोन खोलते-बंद करते समय अंदर से क्रंचिंग जैसी आवाजें आने लगीं। Zack ने कहा, "ये थोड़ा शर्मनाक है, क्योंकि ये धूल का बेसिक टेस्ट भी ठीक से पास नहीं कर पाया।"

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  2. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  3. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  2. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  3. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  4. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  5. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  6. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
  7. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
  8. 10,000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 Pro और Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 15 सितंबर को होंगे भारत में लॉन्च
  9. AI से जाएगी अनगिनत लोगों की जान, Anthropic के AI रिसर्चर ने नौकरी छोड़ी, बताया सभ्यता पर बड़ा खतरा
  10. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.