गूगल नेक्सस 5एक्स स्मार्टफोन पर सीमित समय के लिए भारी छूट

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 14 मार्च 2016 12:20 IST
गूगल ने अपने नेक्सस 5एक्स स्मार्टफोन पर भारत में लिमिटेड पीरियड (सीमित समय) डिस्काउंट ऑफर की पेशकश की है। इस ऑफर के तहत एलजी गूगल नेक्सस 5एक्स पर 27 मार्च तक 4,000 रुपये की भारी छूट मिलेगी। गौर करने वाली बात है कि गूगल ने यह छूट होली के मौके पर दी है और इस छूट का लाभ नेक्सस 5एक्स को गूगल स्टोर से ऑनलाइन खरीदने पर ही मिलेगा।

इस छूट के बाद नेक्सस 5एक्स 16 जीबी मॉडल 23,990 रुपये में जबकि 32 जीबी मॉडल 27,900 रुपये में उपलब्ध होगा। नेक्सस 5एक्स 16 जीबी की रेगुलर कीमत 27,900 रुपये जबकि 32जीबी वेरिएंट की कीमत 31,900 रुपये है।
Advertisement


नेक्सस 5एक्स पर भारत में दी जारही छूट का यह पहला मौका नहीं है। इससे पहले नवंबर में अमेज़न इंडिया ने नेक्सस 5एक्स पर सीमित समय के लिए छूट का ऑफिर दिया था। जनवरी में नेक्सस 5एक्स एक थर्ड-पार्टी ऑनलाइन रिटेलर द्वारा भारत में सबसे कम कीमत 18,499 रुपये की कीमत पर उपलब्ध था।
Advertisement

भारत में गूगल नेक्सस 5एक्स की बिक्री पिछले साल अक्टूबर में शुरू हुई थी। एलजी नेक्सस 5एक्स स्मार्टफोन में 5.2 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले है। यह कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन के साथ डिवाइस में 1.8 गीगाहर्ट्ज़ हेक्सा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 808 प्रोसेसर के साथ 2 जीबी का रैम मौजूद है। इसमें एफ/2.0 एपरचर वाला 12.3 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जिससे 4के रिज़ॉल्यूशन के वीडियो रिकॉर्ड किए जा सकते हैं। डिवाइस का फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है।

स्मार्टफोन में 2700 एमएएच की बैटरी है जो क्विक चार्ज को सपोर्ट करती है। 10 मिनट के चार्ज में यूज़र को 3.8 घंटे तक का बैटरी पावर मिलता है। यह स्मार्टफोन कार्बन ब्लैक, क्वार्ट्ज़ व्हाइट और आइस ब्लू कलर वेरिएंट में उपलब्ध है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  4. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  5. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  6. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.