Gionee M7 में फुल-स्क्रीन डिस्प्ले के साथ दो रियर कैमरे, जल्द हो सकता है लॉन्च

अब फुल-स्क्रीन वाले स्मार्टफोन चलन में हैं। सच कहें तो इस खास किस्म के डिस्प्ले को लेकर एक रेस लगी है। ऐसा लगता है कि चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी जियोनी भी जल्द ही इस रेस में शामिल हो जाएगी। कंपनी अपनी दावेदारी Gionee M7 के ज़रिए पेश करेगी।

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 4 सितंबर 2017 18:56 IST
ख़ास बातें
  • अब फुल-स्क्रीन वाले स्मार्टफोन चलन में हैं
  • इस खास किस्म के डिस्प्ले को लेकर एक रेस लगी है
  • कंपनी अपनी दावेदारी Gionee M7 के ज़रिए पेश करेगी
अब फुल-स्क्रीन वाले स्मार्टफोन चलन में हैं। सच कहें तो इस खास किस्म के डिस्प्ले को लेकर एक रेस लगी है। Samsung Galaxy S8/S8+, Note 8 और LG G6 इस डिस्प्ले के साथ आने वाले कुछ शुरुआती स्मार्टफोन हैं। अब हर ब्रांड की कोशिश फुल-स्क्रीन वाले स्मार्टफोन पेश करने की है। ऐसा लगता है कि चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी जियोनी भी जल्द ही इस रेस में शामिल हो जाएगी। कंपनी अपनी दावेदारी Gionee M7 के ज़रिए पेश करेगी। यह दावा एंड्रॉयड प्योर वेबसाइट ने किया है।

दरअसल, कंपनी ने जियोनी एम7 का एक प्रमोशनल पोस्टर ज़ारी किया है। इसमें नज़र आ रहे डिवाइस के बाहरी किनारों पर कोई बेज़ल नहीं है। वहीं, ऊपरी और निचले हिस्से पर बेहद ही पतले बेज़ल नज़र आ रहे हैं। इस टीज़र में चीन में साइकिल बनाने वाली कंपनी ओफो के साथ साझेदारी का ज़िक्र है। टैगलाइन है, “M7 Joint card invites you to see the world in full screen”। इससे साफ है कि कंपनी एक कम बेज़ल वाले डिस्प्ले से लैस स्मार्टफोन लाने वाली है जो कि टीज़र इमेज से भी साफ है। बता दें कि प्रमोशनल पोस्टर को जियोनी के आधिकारिक वीबो अकाउंट पर जारी किया गया है।
Advertisement

पोस्टर में साइकिल के दो पहिए एक साथ नज़र आ रहे हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि यह डुअल कैमरा सेटअप की ओर इशारा है। अब जब कंपनी ने आधिकारिक टीज़र जारी कर दिया है तो जियोनी एम7 को जल्द ही लॉन्च किए जाने की उम्मीदें हैं।

इससे पहले कथित जियोनी एम7 स्मार्टफोन को बेंचमार्क साइट पर भी लिस्ट किया गया था। इसके कई स्पेसिफिकेशन लीक हुए थे। पता चला है कि जियोनी एम7 में 6 इंच का डिस्प्ले, ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6758 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम होंगे। यह एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर आधारित कंपनी के कस्टम रॉम पर चलेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Gionee, Gionee M7
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  2. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  4. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  5. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  6. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  7. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  8. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  9. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.