Gionee M7 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, 5000 एमएएच बैटरी है इसमें

सितंबर महीने में चीन में लॉन्च किया गया जियोनी एम7 पावर अब भारत आने वाला है। चीनी कंपनी जियोनी इस स्मार्टफोन को अब भारतीय मार्केट में उतारेगी।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 6 नवंबर 2017 18:57 IST
ख़ास बातें
  • जियोनी इस स्मार्टफोन को अब भारतीय मार्केट में उतारेगी
  • कंपनी ने लॉन्च के बारे में टीज़र जारी किया है
  • कंपनी ने #MpowerwithGionee हैशटैग को इस्तेमाल में लाया
सितंबर महीने में चीन में लॉन्च किया गया जियोनी एम7 पावर अब भारत आने वाला है। चीनी कंपनी जियोनी इस स्मार्टफोन को अब भारतीय मार्केट में उतारेगी। दरअसल, कंपनी ने लॉन्च के बारे में टीज़र जारी किया है। लेकिन हैंडसेट की कीमत और उपलब्धता के संबंध में कुछ नहीं बताया है।

Gionee ने सोमवार को भारतीय मीडिया को एक टीज़र भेजा जो जियोनी ए7 पावर को यहां लॉन्च किए जाने की ओर इशारा करता है। टीज़र में इस्तेमाल की गई तस्वीर में स्मार्टफोन का फ्रंट पैनल नज़र आ रहा है और इसके बैकग्राउंड में ताजमहल की तस्वीर है। इसके अलावा कंपनी ने #MpowerwithGionee हैशटैग को अपने सोशल मीडिया से इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। यह भी इस हैंडसेट को लॉन्च किए जाने की ओर इशारा है।
Advertisement

बता दें कि Gionee M7 Power की कीमत 1,999 रुपये (करीब 20,000 रुपये) है। इसे ब्लू, ब्लैक और गोल्ड रंग में उपलब्ध कराया गया था।

जियोनी एम7 पावर में 6 इंच का 18:9 फुलव्यू डिस्प्ले है। इसका रिज़ॉल्यूशन 720x1440 पिक्सल है। इसमें 1.4 गीगाहर्ट्ज़ स्नपैड्रैगन 435 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट मौज़ूद है। हैंडसेट एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर आधारित अमिगो ओएस 5.0 पर चलेगा।
Advertisement

स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो एलईडी फ्लैश, एफ/2.0 अपर्चर और पीडीएएफ से लैस है। फ्रंट पैनल पर 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। जियोनी एम7 पावर की एक अहम खासियत 5000 एमएएच की बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर पिछले हिस्से पर है।
Advertisement

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent battery life
  • Good daylight camera performance
  • Can be used as a power bank
  • Bad
  • Average low-light camera performance
  • Grainy front camera output
  • Hybrid dual-SIM design
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1440 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  2. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  3. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  4. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  2. Laser से 1 मिनट में 1,800 मच्छरों का सफाया! चीन की इस मशीन का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी
  3. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  4. क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर
  5. मुस्लिम देश को सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, भारत से पहले Starlink को मिला 10 साल का लाइसेंस
  6. बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
  7. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  8. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  9. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  10. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.