Gionee ने लॉन्च किए दो फुलव्यू डिस्प्ले स्मार्टफोन, कीमत 8,999 रुपये से शुरू

जियोनी ने गुरुवार को दो नए स्मार्टफोन लॉन्च किए। हम बात कर रहे हैं Gionee S11 Lite और Gionee F205 की।

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 26 अप्रैल 2018 14:02 IST
ख़ास बातें
  • जियोनी एस11 लाइट में 5.7 इंच एचडी+ (720x1440 पिक्सल) डिस्प्ले है
  • जियोनी एफ205 में 5.45 इंच का एचडी+ (720x1440 पिक्सल) डिस्प्ले है
  • जियोनी एफ205 का दाम है 8,999 रुपये और एस11 लाइट का 13,999 रुपये

Gionee S11 Lite में हैं दो रियर कैमरे

इन दिनों बजट और मिडरेंज स्मार्टफोन सेगमेंट के गाहक्रों की बल्ले-बल्ले है। हैंडसेट निर्माता कंपनियां एक के बाद एक स्मार्टफोन लॉन्च कर रही हैं। अब बारी है चीनी कंपनी Gionee की। जियोनी ने गुरुवार को दो नए स्मार्टफोन लॉन्च किए। हम बात कर रहे हैं Gionee S11 Lite और Gionee F205 की। गौर करने वाली बात है कि कंपनी ने इन दोनों स्मार्टफोन से बीते साल नवंबर में पर्दा उठाया था। चीनी मार्केट में जियोनी एस11 लाइट हैंडसेट को जियोनी एफ6 के नाम से लॉन्च किया गया था। अहम खासियतों की बात करें दोनों ही स्मार्टफोन पतले बेज़ल वाले डिस्प्ले के साथ आते हैं। Gionee S11 Lite की सीधी भिड़ंत शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो से होगी। वहीं, Gionee F205 को Redmi 5 से मज़बूत चुनौती मिलेगी।

कंपनी ने बताया है कि दोनों ही हैंडसेट मेड इन इंडिया हैं। इसके अलावा फेस अनलॉक, प्राइवेट स्पेस 2.0, ऐप लॉक और ऐप क्लोन जैसे फीचर दोनों ही स्मार्टफोन का हिस्सा हैं।
Advertisement
 

Gionee S11 Lite, Gionee F205 कीमत और उपलब्धता

जियोनी एफ205 स्मार्टफोन 8,999 रुपये में मिलेगा और जियोनी एस11 लाइट की कीमत 13,999 रुपये होगी। बताया गया है कि Gionee F205 हैंडसेट मार्केट में उपलब्ध करा दिया गया है। यह ऑफलाइन के साथ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर मिलेगा। Gionee S11 Lite की बिक्री मई महीने के आखिर में शुरू होगी।
 

Gionee S11 Lite स्पेसिफिकेशन

जियोनी एस11 लाइट में 5.7 इंच एचडी+ (720x1440 पिक्सल) डिस्प्ले है। यह डुअल सिम स्मार्टफोन 1.4 गीगाहर्ट्ज़ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर के साथ आता है। जुगलबंदी के लिए दिए गए हैं 4 जीबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड भी इस्तेमाल किया जा सकता है। बता दें कि यह हाइब्रिड सिम स्लॉट के साथ आता है, यानी आपको दूसरे सिम कार्ड और माइक्रोएसडी कार्ड में से एक को चुनना होगा।

Gionee S11 Lite में पिछले हिस्से पर दो कैमरे हैं। एक कैमरा 13 मेगापिक्सल का है और दूसरा 2 मेगापिक्सल का। सेल्फी और वीडियो चैटिंग के दीवानों के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसकी बैटरी 3030 एमएएच की है और यह एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर आधारित अमिगो ओएस 5.0 पर चलेगा।
Advertisement
 

Gionee F205 स्पेसिफिकेशन

जियोनी एफ205 में 5.45 इंच का एचडी+ (720x1440 पिक्सल) डिस्प्ले है। यह हैंडसेट जियोनी एस11 लाइट जितना पावरफुल नहीं है। 2 जीबी रैम से लैस इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक 6739 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट मौज़ूद है।
 

Gionee F205 की सेल शुरू

हैंडसेट में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सलका है। स्मार्टफोन में जान फूंकने का काम करेगी 2670 एमएएच की बैटरी।
Advertisement
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.45 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक 6739

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

2670 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1440 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good looks
  • Decent battery life
  • Bad
  • Below average camera performance
  • Outdated OS
  • Weak processor
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3030 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1440 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  2. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  4. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  5. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  6. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  7. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  8. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  9. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.