जनरल मोबाइल ने लॉन्च किया एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलने वाला जीएम5, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 7 नवंबर 2016 16:49 IST
ख़ास बातें
  • जनरल मोबाइल जीएम 5 में 5 इंच ऑनसेल डिस्प्ले है
  • इस फोन में 2 जीबी रैम व 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है
  • यह फोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है
जनरल मोबाइल ने 'एंड्रॉयड वन' सीरीज़ में अपना नया 4जी स्मार्टफोन जीएम 5 लॉन्च कर दिया है। जनरल मोबाइल जीएम 5 को कंपनी ने गूगल के साथ मिलकर बनाया है। यह फोन नवंबर से सिंगल डुअल सिम वेरिएंट में उपलब्ध होगा। इस फोन को कंपनी की साइट पर लिस्ट कर दिया गया है। जीएम 5 ब्लैक, स्पेस ग्रे और गोल्ड कलर वेरिएंट में मिलेगा। यह कंपनी के 20 देशों में स्थित आधिकारिक रिटेल स्टोर पर मिलेगा। अभी कंपनी ने इस फोन की कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।

जनरल मोबाइल जीएम5 पिछले साल लॉन्च हुए जनरल मोबाइल जीएम 4जी का अपग्रेडेड वेरिएंट है। जनरल मोबाइल जीएम 5 में 5 इंच (1280 x 720 पिक्सल) ऑनसेल आईपीएस डिस्प्ले है। इसमें सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 4 दिया गया है। इस फोन में 1.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर 64-बिट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 410 (एमएसएम8916) प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 306 जीपीयू है।

इस फोन में 2 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 64 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। बात करें कैमरे की तो जीएम5 में डुअल एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस कैमरा दिया गया है। इस फोन में सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल कैमरा भी है।
 

यह फोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है। जीएम 5 सिंगल व डुअल सिम दो वेरिएंट में मिलेगा। इसका डाइमेंशन 140.5 x 69.75 x 9.3 मिलीमीटर और वज़न 160 ग्राम है। इस स्मार्टफोन का पावर देने का काम करेगी 2500 एमएएच की बैटरी। 
Advertisement

कनेक्टिविटी के लिए 4जी एलटीई के अलावा इस फोन में वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और एफएम रेडियो जैसे फ़ीचर हैं। इसके अलावा इस फोन में मोशन सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, मैग्नेटिक सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और लाइट सेंसर भी हैं।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 410

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

2500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  6. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  7. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  8. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  9. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  10. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.