10 दिन की बैटरी और 80+ एक्टिविटी ट्रैकिंग! Garmin ने लॉन्च किया बिना स्क्रीन वाला फिटनेस ट्रैकर

Garmin ने अपना नया Garmin Cirqa Smart Band लॉन्च कर दिया है। यह स्क्रीनलेस डिजाइन, 10 दिन की बैटरी, 80 से ज्यादा एक्टिविटी ट्रैकिंग, SpO2 सेंसर और एडवांस हेल्थ फीचर्स के साथ आता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 22 जुलाई 2026 16:59 IST
ख़ास बातें
  • Garmin Cirqa Smart Band बिना डिस्प्ले वाले डिजाइन के साथ लॉन्च हुआ है
  • स्मार्ट बैंड में 80+ एक्टिविटी ट्रैकिंग, SpO2 और Heart Rate शामिल
  • कंपनी का दावा है कि यह एक चार्ज में 10 दिन तक की बैटरी लाइफ देता है

Garmin Cirqa Smart Band स्क्रीनलेस डिजाइन और 10 दिन की बैटरी के साथ लॉन्च

Photo Credit: Garmin

Garmin ने चुनिंदा ग्लोबल मार्केट्स में अपना नया Garmin Cirqa Smart Band लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्ट बैंड पारंपरिक फिटनेस बैंड से अलग स्क्रीनलेस डिजाइन के साथ आता है। कंपनी का कहना है कि डिस्प्ले न होने की वजह से यूजर्स का ध्यान बार-बार स्क्रीन पर नहीं जाएगा और वे अपनी एक्टिविटी पर ज्यादा फोकस कर सकेंगे। यह स्मार्ट बैंड Android और iPhone दोनों के साथ काम करता है। Garmin Cirqa ऑटोमैटिक एक्टिविटी डिटेक्शन, हेल्थ ट्रैकिंग, 10 दिन तक की बैटरी लाइफ और 80 से ज्यादा एक्टिविटी ट्रैकिंग जैसे फीचर्स के साथ पेश किया गया है।

Garmin Cirqa Smart Band की कीमत अमेरिका में 199.99 डॉलर (करीब 19,000 रुपये) रखी गई है। इसकी बिक्री 24 जुलाई से चुनिंदा ग्लोबल मार्केट्स में Garmin के ऑनलाइन स्टोर के जरिए शुरू होगी। 

Advertisement

यह फैब्रिक बैंड के साथ आता है, जिसे Captain Blue, Black, Dark Olive, French Gray, French Blue, Citron Gray, और Mauve जैसे रंगों में खरीदा जा सकेगा। कंपनी इसे S-M और L-XL साइज में उपलब्ध कराएगी।

Garmin Cirqa Smart Band में हेल्थ और फिटनेस से जुड़े कई एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। इसमें SpO2 (Pulse Ox) सेंसर, हार्ट रेट मॉनिटरिंग, रेस्टिंग हार्ट रेट, असामान्य हार्ट रेट अलर्ट, रेस्पिरेशन रेट, स्ट्रेस मॉनिटरिंग, स्लीप ट्रैकिंग, Body Battery Energy मॉनिटरिंग, Fitness Age और Women's Health Tracking जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा यह Connected GPS और Garmin Connect ऐप के जरिए LiveTrack लोकेशन शेयरिंग को भी सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है कि यह स्मार्ट बैंड लगातार हेल्थ और फिटनेस ट्रैकिंग के साथ 10 दिन तक की बैटरी लाइफ देने में सक्षम है।

फिटनेस के शौकीनों के लिए Garmin Cirqa Smart Band में 80 से ज्यादा एक्टिविटी को ट्रैक करने का विकल्प मिलता है। इसमें रनिंग, वॉकिंग और योगा समेत कई स्पोर्ट्स मोड शामिल हैं। यूजर्स बैंड पर दिए गए बटन की मदद से प्रीसेट एक्टिविटी भी चुन सकते हैं। इसके अलावा Training Readiness, HRV Status, VO2 Max और Training Status जैसे एडवांस ट्रेनिंग मेट्रिक्स भी दिए गए हैं, जो वर्कआउट की तैयारी और परफॉर्मेंस को समझने में मदद करते हैं।

Advertisement

डिजाइन की बात करें तो Garmin Cirqa Smart Band पारंपरिक स्मार्ट बैंड से अलग स्क्रीनलेस डिजाइन के साथ आता है। कंपनी के मुताबिक, डिस्प्ले न होने से स्क्रीन देखने की वजह से होने वाला डिस्ट्रैक्शन कम होता है और यूजर्स अपनी एक्टिविटी पर ज्यादा ध्यान दे सकते हैं। इसे कलाई के अलावा आर्म बैंड के तौर पर भी पहना जा सकता है। यह स्मार्ट बैंड अपने आप एक्टिविटी डिटेक्ट और रिकॉर्ड करता है, जबकि बाद में यूजर्स Garmin Connect ऐप में जाकर इन रिकॉर्ड्स को देख, एडिट या कन्फर्म भी कर सकते हैं। कंपनी का कहना है कि समय के साथ यह अलग-अलग एक्टिविटी को पहले से अधिक सटीक तरीके से पहचानने में सक्षम होगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  2. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  3. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  4. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  5. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  6. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  7. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  8. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  9. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  10. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.