Android 16 के साथ लॉन्च होगा सैमसंग का Galaxy Z Fold 7, Geekbench लिस्टिंग में खुलासा!

Galaxy Z Fold 7 में Qualcomm का Snapdragon 8 Elite चिपसेट मिल सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 13 अप्रैल 2025 13:02 IST
ख़ास बातें
  • फोन को Geekbench पर स्पॉट किया गया है।
  • इसमें One UI 8.0 स्किन के साथ Android 16 ओएस होगा।
  • फोन जुलाई-अगस्त में आ सकता है।

Galaxy Z Fold 6 (फोटो में) फोन मात्र 5.6mm मोटाई (अनफोल्डेड) के साथ आता है।

Photo Credit: Samsung

Samsung Galaxy Z Fold 7 कंपनी का अगला फोल्डेबल फोन होगा जो पिछले काफी समय से लीक्स और अफवाहों में है। सैमसंग के इस 7वीं जेनरेशन के फोल्डेबल फोन को लेकर एक नया अपडेट सामने आ रहा है। फोन के लिए कयास है कि यह इस साल जुलाई या अगस्त के आसपास लॉन्च हो सकता है। Galaxy Z Fold 7 को अब एक महत्वपूर्ण बेंचमार्क लिस्टिंग में स्पॉट किया गया है। फोन में सैमसंग का अगला यूआई One UI 8 देखने को मिल सकता है। साथ ही इसके एंड्रॉयड 16 के साथ आने की संभावना है। फोन Snapdragon 8 Elite चिपसेट से लैस होकर आ सकता है। आइए जानते हैं डिटेल्स। 

Samsung Galaxy Z Fold 7 कंपनी का अगला बुक स्टाइल फोल्डेबल फोन होगा जो अब लॉन्च से पहले एक महत्वपूर्ण बेंचमार्क लिस्टिंग में नजर आया है। फोन को Geekbench पर स्पॉट किया गया है। फोन Android 16 के साथ आ सकता है जिसका बीटा वर्जन अब से पहले कई डिवाइसेज को मिलना शुरू हो गया है। फोन का मॉडल नम्बर यहां पर SM-F966U बताया गया है। लिस्टिंग से कंफर्म हो जाता है कि इसमें One UI 8.0 स्किन के साथ Android 16 ओएस होगा। 

सैमसंग के One UI 8 के बारे में अभी तक बहुत अधिक जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन कहा जा रहा है कि इसमें थर्ड पार्टी लॉक स्क्रीन विजेट देखने को मिल सकता है। साथ ही नए मल्टीटास्किंग फीचर्स, और एनहांस्ड एक्सटर्नल डिस्प्ले मैनेजमेंट फीचर मिल सकता है। 

Galaxy Z Fold 7 में Qualcomm का चिपसेट मिलने वाला है जिसका मदरबोर्ड कोडनेम “sun” बताया गया है। यहां पर पूरी संभावना बताई गई है कि यह चिपसेट Snapdragon 8 Elite होगा। हालांकि फोन के बारे में अभी बहुत अधिक जानकारी बाहर नहीं आई है। इसके डिस्प्ले और कैमरा स्पेसफिकेशंस अभी लीक्स में भी नहीं दिख रहे हैं। लेकिन फोन में Android 16 का होना कई बड़े अपग्रेड्स की ओर इशारा करता है। जल्द ही फोन कई और सर्टिफिकेशंस में नजर आ सकता है जहां से इसके मेन स्पेसिफिकेशंस की पुष्टि संभव हो सकती है। हालांकि फोन के लॉन्च के लिए अभी फैंस को काफी इंतजार करना पड़ सकता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  2. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  3. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  2. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  3. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  4. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  5. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  6. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  7. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  8. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  9. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  10. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.