Samsung ने भारत में Galaxy A53 5G फोन से हटाया चार्जर, लेकिन इस देश में मिल रहा है...

एक ब्राज़ील के यूट्यूबर के वीडियो में अनबॉक्सिंग के दौरान बॉक्स के कंटेंट में चार्जर दिखाया गया है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 1 अप्रैल 2022 17:49 IST
ख़ास बातें
  • इंडिया में Samsung Galaxy A53 5G की शुरुआती कीमत 34,999 रुपये है
  • भारत में इस फोन के बॉक्स में नहीं मिलता है चार्जर
  • ब्राज़ील में एक यूट्यूबर के अबॉक्सिंग वीडियो में देखा गया है चार्जर

इंडिया में Samsung Galaxy A53 5G के 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 34,499 रुपये है

भारत में पिछले महीने Samsung Galaxy A53 5G लॉन्च किया गया था। अपने प्रीमियम सेगमेंट के फोन की तरह A53 5G के साथ कंपनी ने भारत समेत कई अन्य मार्केट में अपने बजट फोन के बॉक्स से भी चार्जर हटा दिया है। हालांकि लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट से पता चलता है कि दक्षिण कोरियाई कंपनी सभी मार्केट में एक ही योजना के साथ बिजनेस नहीं कर रही है। भारत के विपरीत Samsung ब्राज़ील में अपने Galaxy A53 5G के बॉक्स में चार्जर भी दे रही है।

GSMArena ने मार्केटप्लेस Americanas की प्रोडक्ट लिस्टिंग का हवाला देते हुए जानकारी दी है कि Samsung Galaxy A53 5G की ब्राज़ील यूनिट्स को चार्जर के साथ शिप किया जा रहा है। यह चार्जर 15W क्षमता का है और इसे बॉक्स के अंदर दिया जा रहा है। Americanas ब्राज़ील में सैमसंग का अधिकृत रिसेलर है। ऑनलाइन रिटेलर की वेबसाइट पर FAQ पेज पर चार्जर को लेकर किए गए एक प्रश्न के जवाब में सैमसंग की ओर से आधिकारिक जवाब में बताया गया है कि फोन के बॉक्स में चार्जर मिलता है।

रिपोर्ट में एक ब्राज़ील के यूट्यूबर के वीडियो का हवाला भी दिया गया है, जिसमें अनबॉक्सिंग के दौरान बॉक्स के कंटेंट में चार्जर दिखाया गया है।

जैसा कि हमने बताया, भारत में फोन के बॉक्स में चार्जिंग ब्रिक मौजूद नहीं है। भारत में इस फोन को 21 मार्च को लॉन्च किया गया था। इंडिया में Samsung Galaxy A53 5G की कीमत 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 34,499 रुपये है। इसके 8GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 35,999 रुपये है।
Advertisement

स्‍मार्टफोन एंड्रॉयड 12 पर चलता है, जिस पर वन UI 4.1 की लेयर है। फोन में 6.5 इंच का फुल-एचडी+ सुपर एमोलेड इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। यह फोन ऑक्टा-कोर Exynos 1280 प्रोसेसर से पावर्ड है, जिसे 8GB तक रैम से जोड़ा गया है। 
Advertisement

फोन में क्‍वॉड रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड शूटर, 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर है। फोन में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। Galaxy A53 5G में 5,000mAh की बैटरी है, जो 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Crisp 120Hz Super AMOLED display
  • High-quality stereo speakers
  • IP67 rating
  • Good daylight camera performance
  • Bad
  • Preinstalled bloatware
  • Average low-light camera
  • Weak low-light video recording
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung, Samsung Galaxy A53 5G
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  2. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  6. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  6. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  7. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  8. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  9. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  10. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.