फ्रीडम 251 बनाने वाली कंपनी रिंगिंग बेल्स ने 30,000 ग्राहकों के पैसे वापस किए

विज्ञापन
Bhasha, अपडेटेड: 29 फरवरी 2016 14:08 IST
महज 251 रूपए में स्मार्टफोन देने का वादा करने वाली नोएडा की कंपनी रिंगिंग बेल्स ने अपने दावों के नकारात्मक आंकलनों को देखते हुए ग्राहकों के पैसे वापस करने शुरू कर दिए हैं।

रिंगिंग बेल्स के निदेशक मोहित गोयल ने पीटीआई को बताया, ‘‘हमें लेकर आसपास बहुत ज्यादा नकारात्मकता थी, इसलिए हमने फ्रीडम 251 स्मार्टफोन देने के बाद ही अपने ग्राहकों से पैसे लेने का फैसला किया है। जिन्होंने पहले दिन फोन बुक करने के लिए पैसे दिए हैं, हम उन्हें वापस लौटा रहे हैं और हम ‘कैश ऑन डिलिवरी’ का विकल्प दे रहे हैं।’’
Advertisement

करीब 30,000 लोगों ने फोन के बुकिंग के पैसे दिए हैं और सात करोड़ से ज्यादा लोगों ने इसके लिए पंजीकरण कराया है। इसके धन का भुगतान सीसीएवेन्यू और पेयूबिज के माध्यम से हुआ है।

गोयल ने कहा, ‘‘हम शुरूआत में ग्राहकों का पैसा नहीं चाहते हैं। हमारी परियोजना के लिए हमारे पास निवेशक हैं। मूल्य को तर्कपूर्ण ठहराने के लिए बिजनेस मॉडल है। हमारे पास पुख्ता योजना है और हमने जिसे भी दिखाया है वह सहमत है। मैं अभी पूरी बातें नहीं बताना चाहता ।’’
Advertisement

उन्होंने कहा कि 251 रूपए कीमत वाला फ्रीडम251 स्मार्टफोन अप्रैल में आने की संभावना है और उसके बाद हम फिर बुकिंग शुरू करेंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  2. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  3. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  4. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  5. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  6. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  7. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  8. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  9. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  10. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.