50 मीटर गहरे अंधेरे में भी लेता है फोटो! 12GB रैम, 20,000mAh बैटरी के साथ तगड़ा फोन लॉन्च

Fossibot F113 फोन में 6.78 इंच का डिस्प्ले मिलता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 29 नवंबर 2025 16:35 IST
ख़ास बातें
  • Fossibot F113 फोन में 6.78 इंच का डिस्प्ले मिलता है।
  • इसमें 64MP का इंन्फ्रारेड कैमरा कंपनी ने लगाया है।
  • Fossibot F113 फोन में Dimensity 7050 चिपसेट की पावर है।

Photo Credit: Fossibot

Fossibot की ओर से नया धांसू फीचर्स वाला स्मार्टफोन लॉन्च किया गया है। कंपनी ने नया Fossibot F113 रग्ड स्मार्टफोन मार्केट में उतारा है जो 20 हजार एमएएच बैटरी से लैस है। फोन का खास फीचर इसका कैमरा सेटअप है। इसमें 64MP का इंन्फ्रारेड कैमरा कंपनी ने लगाया है। इसकी खासियत है कि यह 50 मीटर गहरे अंधेरे में भी देख सकता है। इसके अलावा इसमें कई और कमाल फीचर्स मिलते हैं। आइए जानते हैं डिटेल में। 

Fossibot F113 Smartphone Price

Fossibot F113 रग्ड स्मार्टफोन की कीमत €399.99 (लगभग 48,000 रुपये) है। कंपनी ने फिलहाल इसे यूरोपियन मार्केट में उतारा है। अधिकारिक वेबसाइट से फोन को खरीदा जा सकता है। 

Fossibot F113 Smartphone Specifications

Fossibot F113 फोन में 6.78 इंच का डिस्प्ले मिलता है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट है। यह 1,080 x 2,400 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आता है। इसके LCD डिस्प्ले में 1:1500 कंट्रास्ट रेश्यो दिया गया है। फोन में मल्टी कलर LED लाइट दी गई है जो इसके नोटिफिकेशंस और कॉल्स की जानकारी देती है। इसमें बिल्ट-इन फ्लैशलाइट दी गई है और इंफ्रारेड नाइट विजन कैमरा है। 

Fossibot F113 फोन में Dimensity 7050 चिपसेट की पावर है। फोन में 12 जीबी रैम है और 256 जीबी की स्टोरेज दी गई है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 15 के साथ आता है। इसमें 110 dB बॉक्स स्पीकर दिया गया है जो पावरफुल साउंड आउटपुट देता है। 

फोन में हाई क्वालिटी बिल्ड का दावा किया गया है। यह IP68 रेटिंग के साथ पानीरोधी बनता है और IP69K रेटिंग के साथ धूल के प्रभाव को रोकता है। फोन का खास फीचर इसकी 160-lumen की LED लाइट है जो टॉप पर प्लेस की गई है। यह 38 घंटे तक चल सकती है। फोन में 20,000mAh की विशाल बैटरी मिलती है। 

कैमरा की बात करें तो Fossibot F113 में रियर में 64MP का नाइट विजन कैमरा मिलता है जो गहरे अंधेरे में भी फोटो खींचने की क्षमता रखता है। जिसके लिए इसमें रियर साइड में 3W IR लाइट भी दी गई है। यह बिना किसी लाइट सोर्स के खुद से ही अंधेरे में फोटो ले सकता है। इसमें फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत से स्मार्टफोन्स के एक्सपोर्ट पर भारी पड़ सकता है ईरान का संकट
  2. 13MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ Redmi A7 Pro लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Maruti Suzuki ने e Vitara के लॉन्च के पहले महीने में बेची 2,200 यूनिट्स
  2. भारत से स्मार्टफोन्स के एक्सपोर्ट पर भारी पड़ सकता है ईरान का संकट
  3. Samsung Galaxy A27 5G में मिल सकता है Adreno 710 GPU, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Ola Electric की जोरदार रिकवरी, मार्च में बिक्री 150 प्रतिशत बढ़ी
  5. मेघालय के पहाड़ों पर सैटेलाइट से मिलेगा इंटरनेट! Starlink और सरकार के बीच हुई डील
  6. AI सर्च में आगे रहना है तो ब्रांड्स को क्या करना होगा? ये प्लेटफॉर्म आएंगे काम
  7. 1 अप्रैल से बदले ट्रैवल रूल्स, बिना e-Arrival Card एंट्री हो सकती है स्लो, जानें पूरा प्रोसेस
  8. Apple ने इन डिवाइसेज का सपोर्ट बंद किया, क्या लिस्ट में आपका भी है?
  9. Redmi Note 15 SE 5G में मिलेगी 5,800mAh की बैटरी, भारत में 2 अप्रैल को होगा लॉन्च
  10. PAN कार्ड के लिए ऑनलाइन कैसे करें आवेदन, जानें स्टेप बाय स्टेप पूरी प्रक्रिया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.