फ्लिपकार्ट सेल में कई मोबाइल मिल रहे हैं सस्ते में

विज्ञापन
केतन प्रताप, अपडेटेड: 18 मई 2016 16:16 IST
ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट सीमित अवधि के लिए 'मोबाइल मानिया' सेल आयोजित कर रही हैं। इस सेल में ग्राहक मोटो रेंज के प्रोडक्ट पर छूट पाने के अलावा सैमसंग गैलेक्सी जे5 और गैलेक्सी जे7 जैसे कई स्मार्टफोन भी सस्ते में खरीद सकते हैं। सेल की शुरुआत बुधवार को हुई है और यह गुरुवार रात तक चलेगी।

लोकप्रिय मोटो जी (जेन 3) के 16 जीबी मॉडल (दाम 9,999 रुपये) पर 1,000 रुपये की छूट दी गई है। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर के जरिए 8,000 रुपये की अतिरिक्त छूट हासिल की जा सकती है। मोटो जी टर्बो एडिशन का व्हाइट वेरिएंट 2,000 रुपये सस्ते में उपलब्ध है। ऑफर में नई कीमत 8,499 रुपये है और इच्छुक ग्राहक चुनिंदा पुराने मोबाइल एक्सचेंज करके 8,000 रुपये तक की अतिरिक्त छूट पा सकते हैं। हालांकि, मोटो जी टर्बो एडिशन के ब्लैक मॉडल पर सिर्फ एक हज़ार रुपये की छूट दी जा रही है।
Advertisement

मोटो एक्स प्ले 1,500 रुपये की छूट के साथ उपलब्ध है और इसे खरीदने पर एक टर्बो चार्ज़र भी मिलेगा। इसके अलावा इच्छुक ग्राहक इस हैंडसेट के लिए एक्सचेंज में 14,000 रुपये तक की छूट हासिल सकते हैं। ई-कॉमर्स साइट द्वारा घोषित छूट के बाद मोटो एक्स प्ले का 16 जीबी और 32 वेरिएंट क्रमशः 16,999 और 17,499 रुपये में मिलेगा।

इस सेल में सबसे बड़ी छूट मोटो एक्स स्टाइल पर मिल रही है। इसका 16 जीबी मॉडल 6,000 रुपये सस्ता होकर 20,999 रुपये में मिल रहा है। याद रहे कि इस मॉडल को 29,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। इस हैंडसेट के लिए एक्सचेंज ऑफर में ग्राहक 15,000 रुपये की छूट पा सकते हैं। 32 जीबी मॉडल 22,999 रुपये में मिल रहा है।
Advertisement

सैमसंग गैलेक्सी जे5 2016 और गैलेक्सी जे7 2016 हैंडसेट पर भी छूट दी जा रही है। सैमसंग गैलेक्सी जे5 2016 स्मार्टफोन 13,990 रुपये में उपलब्ध है  और यूज़र एक्सचेंज के तहत 11,000 रुपये तक का फायदा उठा सकते हैं। सैमसंग गैलेक्सी जे7 2016 स्मार्टफोन 15,990 रुपये में मिल रहा है। इस हैंडसेट के साथ 13,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर उपलब्ध है।
Advertisement

ऐप्पल आईफोन 5एस स्मार्टफोन 1,500 रुपये की छूट के बाद 19,499 रुपये में उपलब्ध है। इसके अलावा ग्राहक एक्सचेंज ऑफर के तहत 15,000 रुपये की छूट पा सकते हैं।

लेनोवो वाइब पी1 स्मार्टफोन 2,500 रुपये की छूट के बाद 13,499 रुपये में उपलब्ध है। इसके साथ एक्सचेंज ऑफर में 11,000 रुपये की छूट हासिल की जा सकती है। आसुस ज़ेनफोन 2 (4 जीबी) स्मार्टफोन 4,000 रुपये सस्ता होकर 14,999 रुपये में मिल रहा है और इसके साथ 12,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  2. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  2. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  3. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  4. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  5. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  6. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
  7. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  8. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  9. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.