Flipkart Republic Day Sale 2026 Live: सेल शुरू, यहां जानें सभी डील्स और ऑफर्स

Flipkart Republic Day Sale 2026 लाइव हो चुकी है, जिसमें स्मार्टफोन पर बड़ी छूट मिल रही है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 19 जनवरी 2026 07:50 IST
ख़ास बातें
  • Plus और Black मेंबर्स के लिए Flipkart सेल लाइव
  • iPhone 16 और Pixel 10 पर बड़ी छूट
  • बैंक ऑफर्स, SuperCoins और टाइम-बेस्ड डील्स उपलब्ध

Flipkart Republic Day Sale 2026 में स्मार्टफोन पर बंपर छूट मिल रही है।

Photo Credit: Flipkart

Flipkart Republic Day Sale 2026 लाइव हो चुकी है। हर साल की तरह इस बार भी Flipkart ने स्मार्टफोन्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, होम अप्लायंसेज और फैशन कैटेगरी पर खास फोकस किया है। Flipkart Republic Day Sale 2026 में बैंक ऑफर्स की बात करें, तो HDFC Bank क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 10 प्रतिशत तक का इंस्टेंट डिस्काउंट (लिमिटेड कैपिंग के साथ) मिलने का दावा किया गया है। इसके अलावा Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड यूजर्स को कैशबैक और SuperCoins के रूप में एक्स्ट्रा बेनिफिट्स मिल सकते हैं। कई प्रोडक्ट्स पर नो-कॉस्ट EMI और एक्सचेंज ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं। हम ग्राहकों को SuperCoins ऑफर पर ध्यान रखने की सलाह देंगे, क्योंकि कई डील्स पर लगभग 10-50 SuperCoins का यूज करके अच्छा एक्स्ट्रा डिस्काउंट हासिल किया जा सकता है।

iPhone 16 को इस सेल में 56,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा, जबकि इसकी रेगुलर कीमत 69,999 रुपये है। इसी तरह हाल ही में लॉन्च हुआ Google Pixel 10 भी बड़ी कटौती के साथ लिस्ट किया गया है। Pixel 10 की सेल प्राइस 60,999 रुपये बताई गई है, जो इसकी मौजूदा लिस्टेड कीमत 74,999 रुपये से काफी कम है।

Advertisement

मिड-रेंज सेगमेंट में भी कई पॉपुलर फोन्स पर अच्छी छूट देखने को मिलेगी। Motorola Edge 60 Fusion को Republic Day Sale 2026 के दौरान 19,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा, जबकि अभी यह फोन Flipkart पर 22,999 रुपये में लिस्ट है। Vivo की T4 सीरीज भी इस सेल में खास ऑफर के साथ आएगी। Vivo T4x 5G की कीमत 14,249 रुपये रखी गई है, वहीं Vivo T4 Lite 5G को 9,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। इसके अलावा Vivo T4 5G और Vivo T4R 5G की सेल कीमत क्रमशः 20,499 रुपये और 18,999 रुपये बताई गई है।

Nothing ब्रांड के फोन्स भी इस बार Republic Day Sale का हिस्सा होंगे। Nothing Phone 3a Pro को 26,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा, जबकि कंपनी की वेबसाइट पर इसकी कीमत 33,999 रुपये है। वहीं CMF Phone 2 Pro को इस सेल में 16,499 रुपये में लिस्ट किया जाएगा, जो इसकी मौजूदा कीमत 18,999 रुपये से कम है। ये सभी कीमतें बैंक डिस्काउंट, कैशबैक ऑफर्स और एक्सचेंज बोनस को मिलाकर बताई गई हैं।

डील्स की बात करें तो स्मार्टफोन सेगमेंट इस सेल का सबसे बड़ा हाइलाइट बना हुआ है। Flipkart ने पहले ही कंफर्म कर दिया था कि iPhone 16, Google Pixel 10, Motorola, Vivo और Nothing जैसे ब्रांड्स के फोन्स पर बड़ी कटौती देखने को मिलेगी।

Advertisement

Flipkart ने टाइम-बेस्ड डील्स को शामिल किया है। Rush Hour Deals, Tick Tock Deals, Jackpot Deals और Steal Deals जैसे फॉर्मैट्स के जरिए लिमिटेड समय के लिए कुछ प्रोडक्ट्स पर ज्यादा आक्रामक डिस्काउंट दिया जा रहा है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.