50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाले Oppo Reno 12 पर 13 हजार रुपये का डिस्काउंट

20 हजार रुपये के बजट में नया फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो Oppo ब्रांड बेहतर साबित हो सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 30 मई 2025 09:22 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Reno 12 में 6.7 इंच की AMOLED डिस्‍प्‍ले दी गई है।
  • Oppo Reno 12 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • Oppo Reno 12 में 5,000mAh की बैटरी दी गई है।

Oppo Reno 12 में 6.7 इंच की AMOLED डिस्‍प्‍ले है।

Photo Credit: Oppo

20 हजार रुपये के बजट में नया फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो Oppo ब्रांड बेहतर साबित हो सकता है। इस वक्त फ्लिपकार्ट पर Oppo Reno 12 पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिससे फोन को 13,000 रुपये तक सस्ता खरीदा जा सकता है। इसके ई-कॉमर्स साइट एक्सचेंज ऑफर में पुराना फोन देने पर भारी छूट का लाभ दे रही है। आइए Oppo Reno 12 पर मिलने वाली डील और ऑफर के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Oppo Reno 12 Discount, Offers


Oppo Reno 12 का 8GB RAM/256GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर 20,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। जबकि बीते साल जुलाई में 32,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। बैंक ऑफर की बात करें तो BOBCARD ट्रांजेक्शन पर 10% डिस्काउंट (1,250 रुपये तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 19,749 रुपये हो जाएगी। एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर 15,650 रुपये तक बचत हो सकती है। यह फोन लॉन्च कीमत के हिसाब से 13,250 रुपये तक सस्ता मिल रहा है।


Oppo Reno 12 Specifications


Oppo Reno 12 में 6.7 इंच की फुल HD+ कर्व्‍ड AMOLED डिस्‍प्‍ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2412 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120hz है। डिस्प्ले कोर्निंग गोरिल्‍ला ग्‍लास 7i प्रोटेक्‍शन से लैस है। इस फोन में सिक्योरिटी के लिए इन डिस्‍प्‍ले फ‍िंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 एनर्जी चिपसेट दिया गया है। Reno 12 एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड ColorOS 14.1 पर काम करता है। Reno 12 में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W फास्‍ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।


कैमरा सेटअप की बात करें तो Reno 12 के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्‍ट्रा वाइड कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 161.40 मिमी, चौड़ाई 74.80 मिमी, मोटाई 7.30 मिमी और वजन 179.00 ग्राम है।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  2. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  4. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  5. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  6. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  7. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  8. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  9. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  10. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.