Samsung Galaxy A36 5G की गिरी 6 हजार से ज्यादा कीमत, यहां से खरीदें

Samsung ने मार्च में अपना मिड रेंज फोन Samsung Galaxy A36 5G लॉन्च किया था जो कि अब भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 4 जून 2026 08:26 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A36 5G में 6.7 इंच की FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले है।
  • Samsung Galaxy A36 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Samsung Galaxy A36 5G में 5,000mAh की बैटरी दी गई है।

Samsung Galaxy A36 5G में 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

Photo Credit: Samsung

Samsung का मिड रेंज स्मार्टफोन Samsung Galaxy A36 5G खरीदने का सोच रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है। जी हां फ्लिपकार्ट पर 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 12 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा वाला फोन काफी सस्ते में मिल रहा है, जिसमें कीमत में कटौती के साथ-साथ बैंक ऑफर शामिल हैं। Galaxy A36 5G में ऑक्टा कोर Exynos 1380 प्रोसेसर और 5,000mAh की बैटरी दी गई है। आइए Samsung Galaxy A36 5G पर मिलने वाले डिस्काउंट, कीमत और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Samsung Galaxy A36 5G Discount & Offers

Samsung Galaxy A36 5G का 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर 27,495 रुपये में लिस्ट है। बैंक ऑफर में फ्लिपकार्ट एसबीआई क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 1,375 रुपये डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 26,120 रुपये हो जाएगी। यह फोन बीते साल मार्च में 32,999 रुपये में लॉन्च किया गया था, जिसकी तुलना में लगभग 6,879 रुपये सस्ता मिल रहा है।

Advertisement

Samsung Galaxy A36 5G Specifications

Samsung Galaxy A36 5G में 6.7 इंच की FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 2340x1080 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। Galaxy A36 5G में ऑक्टा कोर Exynos 1380 प्रोसेसर दिया गया है।
Galaxy A36 5G में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
Galaxy A36 5G धूल और पानी से बचाव के लिए IP67 रेटिंग से लैस किया गया है।
Galaxy A36 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड One UI 7 पर काम करता है।
Galaxy A36 5G एक्सेलेरोमीटर, फिंगरप्रिंट सेंसर, जाइरो सेंसर, जियोमैग्नेटिक सेंसर, लाइट सेंसर, वर्चुअल प्रॉक्सिमिटी सेंसिंग सेंसर से लैस है।
Galaxy A36 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और  f/2.4 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है।
Galaxy A36 5G में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Galaxy A36 5G में 5G, 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है।
Galaxy A36 5G की लंबाई 162.9 मिमी, चौड़ाई 78.2 मिमी, मोटाई 7.4 मिमी और वजन 196 ग्राम है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
  2. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  2. iPhone में बिना फोटो-वीडियो डिलीट किए, स्टोरेज कैसे करें खाली, जानें
  3. OnePlus 16 में मिलेगा 165Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  4. India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
  5. Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max में मिलेगा नया MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  6. 5 हजार हो या 1 लाख, UPI से इन ट्रांजेक्शन पर नहीं लगेगा 5 रुपये से ज्यादा MDR चार्ज
  7. iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत
  8. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
  9. BGMI Free Rewards: देर होने से पहले यूज कर लें ये 50 Redeem Codes, फ्री में मिलेंगे कई रिवॉर्ड्स
  10. Meta One हुआ लॉन्च, अब Instagram, Facebook, WhatsApp, Meta AI पर मिलेंगे 50 से ज्यादा फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.