Flipkart पर शुरू हुई मोबाइल फोन की बुकिंग, डिलीवरी 20 अप्रैल से

Flipkart का कहना है कि पश्चिम बंगाल और कर्नाटक के अलावा सभी राज्यों में यूज़र्स को मोबाइल कैटेगरी दिखाई देगी, लेकिन सरकार के निर्देशों के अनुसार, इनकी डिलीवरी 20 अप्रैल से शुरू होगी।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 18 अप्रैल 2020 18:10 IST
ख़ास बातें
  • 20 अप्रैल से Flipkart, Amazon जैसी ई-कॉर्मस कंपनियां बेच सकती है मोबाइल
  • मोबाइल समेत टीवी, फ्रिज़, लैपटॉप भी बेच सकती है ई-कॉमर्स कंपनियां
  • Realme 6, Poco X2, iQoo 3 के साथ कई स्मार्टफोन हैं लिस्ट में शामिल

भारत में कोरोनावायरस के संक्रमण को कम करने के लिए 3 मई तक लॉकडाउन है

Flipkart ने भारत में स्मार्टफोन की सेल फिर से शुरू कर दी है। पीएम मोदी द्वारा 25 मार्च से लॉकडाउन की घोषणा के बाद से ई-कॉमर्स दिग्गज केवल आवश्यक सामान बेचने तक सीमित हो गए थे। हालांकि भारत सरकार ने हाल ही में भारत में ऑनलाइन स्मार्टफोन बेचने की मंजूरी दे दी है और फ्लिपकार्ट ने ऑर्डर लेने के लिए अपने पोर्टल पर मोबाइल फोन की कैटेगरी खोल दी है। कंपनी का कहना है कि मोबाइल कैटेगरी पश्चिम बंगाल और कर्नाटक को छोड़कर पूरे भारत में खुली है। फ्लिपकार्ट की मोबाइल कैटेगरी में Realme 6, Realme 6 Pro, Motorola Razr, Poco X2, iQoo 3 समेत कई अन्य मोबाइल फोन लिस्ट किए गए हैं।

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के अपने ऐप पर एक नया बैनर लगाया है, जो इस बात की पुष्टि करता है कि कंपनी अब स्मार्टफोन के ऑर्डर ले रही है। हालांकि भले ही फ्लिपकार्ट ने ऑर्डर लेने शुरू कर दिए हैं, लेकिन सरकार के निर्देशों के अनुसार, इनकी डिलीवरी 20 अप्रैल से शुरू होगी। बता दें कि Flipkart अपने प्लेटफॉर्म पर खरीदारों को फुल मोबाइल प्रोटेक्शन, बिना ब्याज़ की किस्त और बायबैक गारंटी जैसे ऑफर्स की पेशकश भी कर रही है। Oppo,Vivo, Samsung, Apple और Xiaomi के फोन ऑनलाइन लिस्ट कर दिए गए हैं। फ्लिपकार्ट ऐप और वेबसाइट दोनों में मोबाइल खरीदने के विकल्प खोले जा चुके हैं।

Flipkart का कहना है कि पश्चिम बंगाल और कर्नाटक के अलावा सभी राज्यों में यूज़र्स को मोबाइल कैटेगरी दिखाई देगी। बता दें कि इस खबर के लिखने तक Amazon India ने ऑर्डर करने के लिए अपनी मोबाइल कैटेगरी नहीं खोली थी।

केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने हाल ही में 3 मई तक बढ़ाए गए लॉकडाउन के लिए नए दिशानिर्देश जारी किए थे। इन दिशानिर्देशों में मोबाइल फोन, टीवी, रेफ्रिजरेटर, लैपटॉप और स्टेशनरी आइटम को अमेज़न, फ्लिपकार्ट और स्नैपडील जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफार्मों के जरिए 20 अप्रैल से बेचने की अनुमति दी गई है। हालांकि इन ई-कॉमर्स कंपनियों की डिलीवरी वैन को पहले सड़कों पर चलने के लिए अधिकारियों से अनुमति लेनी होगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Flipkart, Flipkart Amazon, Amazon, Snapdeal, Lockdown, Mobile sale
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  2. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  3. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल
  4. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  5. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  2. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  3. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  5. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  6. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  7. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  9. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.