Flipkart Mobiles Bonanza सेलः Asus ZenFone Max Pro M1, Nokia 6.1 Plus और Poco F1 समेत कई फोन पर छूट

भले ही त्योहारी सीज़न खत्म हो गया है। लेकिन Flipkart के लिए सेल का सीज़न ज़ारी है। इस बार फ्लिपकार्ट सेल सिर्फ स्मार्टफोन के लिए आयोजित हो रही है।

विज्ञापन
हरप्रीत सिंह, अपडेटेड: 19 नवंबर 2018 11:25 IST
ख़ास बातें
  • फ्लिपकार्ट सेल में नोकिया 5.1 प्लस को 10,499 रुपये में बेचा जा रहा है
  • 14,999 रुपये में बेचा जा रहा है नोकिया 6.1 प्लस को
  • त्योहारी सीज़न में असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम1 की खूब मांग रही
भले ही त्योहारी सीज़न खत्म हो गया है। लेकिन Flipkart के लिए सेल का सीज़न ज़ारी है। इस बार फ्लिपकार्ट सेल सिर्फ स्मार्टफोन के लिए आयोजित हो रही है। Flipkart Mobiles Bonanza सेल का आगाज़ हो गया है और यह 22 नवंबर तक चलेगी। फ्लिपकार्ट की इस सेल में अलग-अलग प्राइस सेगमेंट के हैंडसेट को ऑफर में उपलब्ध कराया गया है। कुछ स्मार्टफोन पर उतनी ही छूट दी जा रही है जितना पुरानी Flipkart Big Billion Days सेल के दौरान मिली थी। Mobiles Bonanza सेल के लिए Flipkart ने एचडीएफसी बैंक के साथ साझेदारी की। ग्राहकों को बिना ब्याज वाला ईएमआई का विकल्प मिलेगा। इसके अलावा पुराने हैंडसेट को एक्सचेंज करके अतिरिक्त छूट पाई जा सकती है।

Asus ZenFone Max Pro M1
Advertisement
त्योहारी सीज़न में असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम1 की खूब मांग रही। इस फोन को एक बार फिर फ्लिपकार्ट सेल में सस्ते में उपलब्ध कराया गया है। ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम1 के 3 जीबी रैम, 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 9,999 रुपये (एमआरपी 10,999 रुपये) में बेचा जा रहा है। फोन के 4 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 10,999 रुपये (एमआरपी 12,999 रुपये) में उपलब्ध कराया गया है। इस फोन के सबसे पावरफुल वेरिएंट को 13,999 रुपये में बेचा जाएगा। यह 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज से लैस है। ये सारे ही वेरिएंट बिना ब्याज वाले ईएमआई और एक्सचेंज ऑफर के साथ उपलब्ध हैं।

कीमत: 9,999 रुपये से शुरू (एमआरपी 10,999 रुपये)

Nokia 6.1 Plus

नोकिया 6.1 प्लस को Flipkart Mobiles Bonanza सेल में 14,999 रुपये में बेचा जा रहा है। यह स्मार्टफोन 5.8 इंच फुल-एचडी+ डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर के साथ आता है। 4 जीबी रैम वाले इस फोन को एंड्रॉयड 9.0 पाई अपडेट भी मिलना शुरू हो गया है। Nokia 6.1 Plus में डुअल कैमरा सेटअप है और फ्रंट पैनल पर 16 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर दिया गया है।
Advertisement

कीमतः 14,999 रुपये (एमआरपी 17,600 रुपये)

Xiaomi Poco F1

Advertisement
शाओमी पोको एफ1 को 20,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। इस फोन के साथ पुराने हैंडसेट को एक्सचेंज करके 16,900 रुपये तक की छूट पा सकते हैं। Poco F1 के क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 और 6 जीबी रैम हैं। इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। बैटरी 4,000 एमएएच की है।

कीमत: 20,999 रुपये (एमआरपी 21,999 रुपये)
Advertisement

Honor 9N

हॉनर 9एन एक बार फिर फ्लिपकार्ट पर 9,999 रुपये में उपलब्ध है। डुअल-सिम हॉनर 9एन में 5.84 इंच का फुल एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। Honor 9N एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलता है, जिसके टॉप पर दिया गया है ईएमयूआई 8.0। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर हाइसिलिकॉन किरिन 659 चिपसेट है। Honor 9N में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से पर प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है। इसके साथ जुगलंबदी में मौज़ूद है एफ/2.2 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर। कैमरा फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस से लैस है। इसमें एचडीआर, टाइम लैप्स और बर्स्ट मोड जैसे फीचर दिए गए हैं। फ्रंट पैनल पर ब्यूटी मोड से लैस 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस फोन के साथ पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर 9,450 रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा।

कीमत: 9,999 रुपये (एमआरपी 13,999 रुपये)

Nokia 5.1 Plus

फ्लिपकार्ट सेल में नोकिया 5.1 प्लस को 10,499 रुपये में बेचा जा रहा है। Nokia 5.1 Plus में 5.86 इंच का फुल-एचडी+ (720×1520 पिक्सल) 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी60 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है जिसकी क्लॉक स्पीड 2 गीगाहर्ट्ज़ है। ग्राफिक्स के लिए माली जी72 एमपी3 जीपीयू इंटीग्रेटेड है। हाइब्रिड सिम स्लॉट के साथ आने वाला यह फोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो से लैस है। चीनी मार्केट में स्टोरेज और रैम पर आधारित Nokia 5.1 Plus में 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज है। Nokia 5.1 Plus में पिछले हिस्से पर डुअल रियर कैमरा सेटअप है, वो भी वर्टिकल पोज़ीशन में। पिछले हिस्से पर प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है यह फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस और एफ/2.0 अपर्चर से लैस है। इसके साथ जुगलबंदी में मौजूद है 5 मेगापिक्सल का डेप्थ ऑफ फील्ड लेंस। सेल्फी और वीडियो चैटिंग के लिए एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

कीमत: 10,499 रुपये (एमआरपी 13,199 रुपये)

Galaxy On6

सैमसंग गैलेक्सी ऑन6 को 9,990 रुपये (एमआरपी 15,490 रुपये) में उपलब्ध कराया गया है। Flipkart Mobiles Bonanza सेल में सस्ते में उपलब्ध कराए गए इस स्मार्टफोन में 5.6 इंच का एचडी+ डिस्प्ले है। इसमें सैमसंग के एक्सीनॉस 7870 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम दिए गए हैं। फोन में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है और फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है।

कीमतः 9,990 रुपये (एमआरपी 15,490 रुपये)

Motorola One Power

Flipkart Mobiles Bonanza सेल में मोटोरोला वन पावर को 15,999 रुपये में बेचा जा रहा है। मोटोरोला वन पावर में 6.2 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2246 पिक्सल) एलसीडी मैक्स विज़न पैनल है। इसका भी आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर के साथ एड्रेनो 509 जीपीयू दिया गया है। जुगलबंदी में 4 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा। Motorola One Power में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल का। फ्रंट पैनल पर 12 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। बैटरी 5000 एमएएच की है।

कीमत: 15,999 रुपये (एमआरपी 18,999 रुपये)

Moto X4

मोटो एक्स4 को अभी 10,999 रुपये में बेचा जा रहा है। मोटो एक्स4 में 5.2 इंच की आईपीएस एलसीडी (1080x1920 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन वाली स्क्रीन है। स्क्रीन की डेनसिटी 424 पीपीआई है। फोन में 2.2 गीगाहर्ट्ज़ स्नैपड्रैगन 630 चिपसेट दिया गया है। ग्राफ़िक्स के लिए एड्रेनो 508 जीपीयू है। स्टोरेज को 2 टीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। कैमरे की बात करें तो फोन के डुअल कैमरा सेटअप में अपर्चर एफ/2.0, डुअल ऑटोफोकस, पीडीएएफ के साथ 12 मेगापिक्सल सेंसर और अपर्चर एफ/2.2 और 120 डिग्री वाइड-एंगल लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है।

कीमत: 10,999 रुपये (एमआरपी 22,999 रुपये)

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Flipkart, Flipkart 2018 Mobiles Bonanza sale

हरप्रीत सिंह Gadgets 360 में ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  2. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
  3. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  4. Samsung Galaxy F70 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  2. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
  3. Redmi K100 में 10,000mAh बैटरी कंफर्म, 100W होगी फास्ट चार्जिंग!
  4. Redmi Band 4 लॉन्च हुआ 21 दिन बैटरी, 5ATM वाटर रसिस्टेंस फीचर के साथ, जानें कीमत
  5. Apple Pro and tell: Apple का 28 अक्टूबर को खास इवेंट, तीन नए प्रोडक्ट्स देंगे दस्तक!
  6. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  7. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  8. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  9. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  10. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.