Flipkart Flagship Fest सेल में Mi 10T, Samsung Galaxy F62 समेत कई मोबाइल पर बंपर डिस्काउंट

इस सेल में iPhone 12 रेंज पर भी काफी अच्छा डिस्काउंट दिया जा रहा है। iPhone 12 पर HDFC बैंक कार्ड के द्वारा 6000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 11 मई 2021 10:24 IST
ख़ास बातें
  • Realme X50 Pro 5G इस सेल में 24,999 रुपये की शुरुआती कीमत में मिल रहा है
  • सेल में मिलने वाले अधिकतर स्मार्टफोन पर no-cost EMI विकल्प दिया गया है
  • iPhone 12 जैसे फोन पर 6,000 रुपये तक छूट मिल रही है

Flipkart Flagship Fest शुरू हो चुका है और यह 14 मई तक जारी रहेगा

Flipkart ने अपनी फ्लैगशिप सेल को फ्लैगशिप फेस्ट का नाम दिया है। इस सेल में मिलने वाली डील व डिस्काउंट काफी आकर्षक लग रहे हैं। Flipkart का यह Flagship Fest शुरू हो चुका है और 14 मई तक जारी रहेगा। इस पांच दिवसीय सेल में iPhone 11, iPhone 12 रेंज, Samsung Galaxy F62 जैसे फोन पर डील और डिस्काउंट दिए जा रहे हैं। इस ई-कॉमर्स साइट ने Citibank के साथ साझेदारी की है। इस बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 10 प्रतिशत का तत्क्षण डिस्काउंट मिल रहा है। इसी के साथ ही 20 हजार रुपये या उससे ऊपर के उत्पादों पर ईएमआई द्वारा खरीद पर अतिरिक्त 500 रुपये की छूट मिल रही है।

Flipkart Flagship sale में नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन भी मिल रहा है। यह प्रीमियम स्मार्टफोन पर 2500 रुपये महीना शुरू हो रही है। iPhone 11 इस सेल में 48,999 रुपये में ऑफर किया जा रहा है जिसमें इसका 64GB स्टोरेज मॉडल मिल रहा है। वहीं 128 जीबी स्टोरेज मॉडल 55,999 रुपये में मिल रहा है। iPhone 11 पर ईएमआई 7,840 रुपये प्रतिमाह से शुरू हो रही है।
Advertisement

इस सेल में iPhone 12 रेंज पर भी काफी अच्छा डिस्काउंट दिया जा रहा है। iPhone 12 पर HDFC बैंक कार्ड के द्वारा 6000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है। iPhone 12 mini पर नो-कॉस्ट ईएमआई 11,317 रुपये प्रतिमाह से शुरू हो रही है। वहीं iPhone 12 पर नो-कॉस्ट ईएमआई 12,984 रुपये प्रतिमाह से शुरू हो रही है। iPhone 12 Pro पर नो-कॉस्ट ईएमआई 19,317 रुपये प्रतिमाह से शुरू हो रही है। जबकि iPhone 12 Pro Max पर नो-कॉस्ट ईएमआई 20,984 रुपये प्रतिमाह से शुरू हो रही है।  
 
Samsung Galaxy F62 की कीमत में कोई कटौती नहीं की गई है मगर इस फोन की खरीद पर 2,500 रुपये तक की छूट ICICI बैंक के कार्ड द्वारा ली जा सकती है। इस फोन पर नो-कॉस्ट ईएमआई 4000 रुपये प्रतिमाह से शुरू है।
Advertisement

Realme X50 Pro 5G भी इस सेल में उपलब्ध है। इसकी कीमत 31,999 रुपये से घटाकर 24,999 रुपये की गई है। इस फोन पर नो-कॉस्ट ईएमआई 5,334 रुपये प्रतिमाह से शुरू है। मगर इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि इस वक्त फ्लिपकार्ट से डिलीवरी केवल उन्हीं स्थानों पर की जा रही है जहां पर सरकार द्वारा गैर-जरूरी सामानों की डिलीवरी पर रोक नहीं लगाई गई है।
Advertisement

Mi 10T सीरीज पर 2,500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट HDFC बैंक के कार्ड द्वारा लिया जा सकता है जबकि इसके लिए नो-कॉस्ट ईएमआई 2,750 रुपये प्रतिमाह से शुरू है। Vivo X60 5G पर भी कीमत में कोई कटौती नहीं की गई है। मगर इस फोन पर एक्सचेंज डिस्काउंट मिल रहा है। साथ ही इस फोन पर नो-कॉस्ट ईएमआई 3,500 रुपये प्रतिमाह से शुरू है। Motorola Razr 5G फोल्डेबल फोन भी नो-कॉस्ट ईएमआई के द्वारा खरीदा जा सकता है जो कि 15000 रुपये प्रतिमाह से शुरू है। फ्लिपकार्ट पर इसकी कीमत 89,999 रुपये दी गई है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Flipkart Flagship sale, Flipkart Flagship Fest
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Watch Ultra 4 लॉन्च हुई 50 घंटे की बैटरी के साथ, S11 चिप से लैस, जानें कीमत
  2. Apple Watch Series 12 हुई लॉन्च, नई S11 चिप, 38 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  3. Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च, बुक स्टाइल के साथ डबल कैमरा से लैस, जानें कितना है खास
  4. Apple Airpods 5 लॉन्च हुए ANC फीचर, लम्बी बैटरी, IP57 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
  5. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max भारत में A20 Pro चिपसेट और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें इस बार क्या है खास
  6. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्टफोन का मजा
  7. Apple के फोल्डेबल आईफोन में नहीं मिलेगा Face ID?, iPhone 18 Pro के मुकाबले ये फीचर्स भी होंगे गायब
  8. Aadhaar में नाम बदलना हुआ आसान, अलग स्थिति के लिए चाहिए होंगे ये दस्तावेज
  9. आज रात Apple करेगा बड़ा धमाका! 3 नए iPhone समेत कई प्रोडक्ट्स हो सकते हैं लॉन्च
  10. Sony ने नए हेडफोन किए लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, बाहर का शोर भी नहीं देगा सुनाई
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.