Flipkart Black Friday Sale 2026: iPhone 17 खरीदें ₹14,800 तक सस्ता!

Flipkart Black Friday Sale 2026 सभी ग्राहकों के लिए 21 नवंबर से शुरू हो चुकी है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 22 नवंबर 2026 19:03 IST
ख़ास बातें
  • फ्लिपकार्ट सेल के दौरान इसे 11 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है
  • चुनिंदा बैंक कार्ड से 4000 रुपये की एक्स्ट्रा छूट पा सकते हैं।
  • UPI ट्रांजैक्शन पर 1101 रुपये का डिस्काउंट मिल सकता है।

Flipkart Black Friday Sale में अगर आप iPhone 17 को खरीदना चाहते हैं तो यह एक सुनहरा मौका है।

Photo Credit: Flipkart

Flipkart Black Friday Sale 2026 ग्राहकों के लिए 21 नवंबर से शुरू हो चुकी है। सेल में ई-कॉमर्स कंपनी कई तरह के प्रोडक्ट्स जैसे स्मार्टफोन, वाशिंग मशीन, रेफ्रिजिरेटर आदि पर भारी छूट देने का वादा कर रही है। सेल के दौरान प्रोडक्ट्स पर सीधा डिस्काउंट तो है ही, लेकिन इसी के साथ बैंक ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं। अगर आप इस सेल के दौरान iPhone खरीदना चाहते हैं तो iPhone 17 पर जबरदस्त डिस्काउंट पाने का मौका है। आइए जानते हैं Flipkart Black Friday Sale 2026 में iPhone 17 पर मिल रही धांसू डील के बारे में विस्तार से। 

Flipkart Black Friday Sale 2026 सभी ग्राहकों के लिए 21 नवंबर से शुरू हो चुकी है। इस सेल में अगर आप iPhone 17 को खरीदना चाहते हैं तो यह एक सुनहरा मौका है। फोन को सेल के दौरान भारी छूट के साथ खरीदा जा सकता है। आमतौर पर फोन का प्राइस 99,900 रुपये रहता है। लेकिन फ्लिपकार्ट सेल के दौरान इसे 11 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है। जिसके बाद फोन की कीमत 89,100 रुपये रह जाती है। लेकिन यहां पर एक बैंक ऑफर भी है। 

Advertisement

iPhone 17 को Flipkart Axis या Flipkart SBI बैंक कार्ड से खरीदते हैं तो 4000 रुपये की एक्स्ट्रा छूट पा सकते हैं। इसके बाद फोन की प्रभावी कीमत 85,100 रुपये रह जाती है। इतना ही नहीं, अगर आपके पास इन कार्ड्स की उपलब्धता नहीं है तो UPI से खरीद पर भी पैसे बचा सकते हैं। UPI ट्रांजैक्शन पर 1101 रुपये का डिस्काउंट मिल सकता है। अधिक जानकारी के लिए ऑफर पेज पर विजिट कर सकते हैं। 

iPhone 17 में 6.3 इंच का OLED डिस्प्ले मिलता है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। फोन में ए19 चिपसेट लगा है। यह 3nm प्रोसेसिंग पर बना है। फोन के अंदर 48 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। साथ में 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड सेंसर मिलता है। फ्रंट में कंपनी ने 18 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है। iOS 26 पर यह आउट ऑफ द बॉक्स ऑपरेट करता है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16R लॉन्च होगा 12GB रैम, Snapdragon 8s Gen 4 चिप के साथ! Geekbench पर हुआ लिस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Black Friday Sale 2026: iPhone 17 खरीदें ₹14,800 तक सस्ता!
  2. ₹185 से शुरू होने वाले ये Airtel प्लान सस्ते में देते हैं कमाल के फायदे!
  3. iQOO 16R लॉन्च होगा 12GB रैम, Snapdragon 8s Gen 4 चिप के साथ! Geekbench पर हुआ लिस्ट
  4. ZTE का बजट टैबलेट nubia PAD SE हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ
  5. Samsung Galaxy Studio हेडफोन्स भारत में जल्द होंगे लॉन्च, BIS लिस्टिंग में दिखे, जानें खास बातें
  6. iPhone 20 Pro में आ सकता है 200MP कैमरा, क्वाड-कर्व्ड डिस्पले!
  7. WhatsApp का धमाका! अब ग्रुप में होंगे 1500 मेंबर, आ रहा बड़ा अपडेट
  8. ₹5500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola का 7100mAh बैटरी वाला फोन, 50MP डुअल कैमरा!
  9. भारत में BYD के EVs की सेल्स 20,000 यूनिट्स से पार, Atto 3, Sealion 7 की ज्यादा डिमांड 
  10. 7000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले वाला टैबलेट Blackview Zeno 3 हुआ लॉन्च, जानें खास बातें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.