Flipkart Big Saving Days सेल 18 सितंबर से होगी शुरू, प्रोडक्ट्स को 1 रुपये में करें प्री-बुक

आखिरी Flipkart Big Saving Days सेल पिछले महीने की शुरुआत में हुई थी और इसमें iPhone XR (44,999 रुपये), iPhone SE (2020) (36,999 रुपये), Oppo Reno 2 (10,000 इंस्टेंट डिस्काउंट) और अन्य कई स्मार्टफोन पर छूट मिली थी।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 12 सितंबर 2020 15:12 IST
ख़ास बातें
  • Flipkart Big Saving Days Sale 18 सितंबर से होगी शुरू
  • 20 सितंबर को खत्म होगी फ्लिपकार्ट सेल
  • 1 रुपये में प्रोडक्ट्स को प्री-बुक करने का मिल रहा है मौका

Flipkart Big Saving Days सेल 18 सितंबर से शुरू होगी

Flipkart Big Saving Days सेल 18 सितंबर से शुरू होगी और 20 सितंबर तक चलेगी। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म इलेक्ट्रॉनिक्स पर कई छूट और आकर्षक ऑफर दे रहा है, जिसमें मोबाइल, टैबलेट, टीवी, एक्सेसरीज़ और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स शामिल हैं। फ्लिपकार्ट ग्राहकों को उनके पसंदीदा प्रोडक्ट्स को प्री-बुक करने का मौका भी दे रही है, जिसे वे बिक्री के दौरान खरीदना चाहते हैं। यह प्री-बुक ऑफर 15 सितंबर से 16 सितंबर के बीच वैध है। SBI कार्ड यूज़र्स कार्ड या ईएमआई के जरिए से भुगतान करने पर छूट भी प्राप्त कर सकते हैं।

Flipkart ने इस Big Saving Days सेल के दौरान डील्स और ऑफर्स के तहत मिलने वाले प्रोडक्ट्स की जानकारी अभी तक साझा नहीं की है, लेकिन यह बताया है कि जो ग्राहक मोबाइल फोन और टैबलेट खरीदने में रुचि रखते हैं, वे नो-कॉस्ट ईएमआई यानी बिना ब्याज़ की किश्त, कार्डलेस क्रेडिट और एक्सचेंज ऑफर का लाभ उठा सकते हैं। टीवी और इलेक्ट्रॉनिक्स में रुचि रखने वाले ग्राहकों के लिए भी फ्लिपकार्ट ने नो-कॉस्ट ईएमआई और एक्सचेंज ऑफर्स के साथ फुल डिवाइस प्रोटेक्शन ऑफर रखा है।

बिग सेविंग डेज़ सेल के दौरान नो कॉस्ट ईएमआई और एक्सचेंज ऑफर के साथ सेल में तीन करोड़ से अधिक इलेक्ट्रॉनिक्स और प्रोडक्ट्स होंगे। सेल में छूट के साथ मिलने वाले समानों में वायरलेस माउस, कीबोर्ड, पावर बैंक, केबल, हेडफोन और भी बहुत कुछ शामिल होगा। इसके अलावा, SBI कार्ड यूज़र्स क्रेडिट कार्ड और ईएमआई लेनदेन के साथ 10 प्रतिशत की तत्काल छूट प्राप्त कर सकेंगे।

इसके अलावा, इच्छुक ग्राहक किसी प्रोडक्ट को प्री-बुक कर सकते हैं, जिससे उन्हें सेल में वह आइटम ज़रूर उपलब्ध मिलेगा। उन्हें बस 1 रुपये का भुगतान करना होगा। ग्राहकों को प्रोडक्ट को 15 सितंबर से 16 सितंबर के बीच प्री-बुक करना होगा। इसके लिए, ग्राहकों को फ्लिपकार्ट के होमपेज पेज पर प्री-बुक स्टोर पर जाना होगा और 1 रुपये देकर प्रोडक्ट को ब्लॉक करना होगा। बकाया को ग्राहक 18 सितंबर रात 11:59 बजे तक दे सकते हैं।
Advertisement

आखिरी बिग सेविंग डेज़ सेल पिछले महीने की शुरुआत में हुई थी और इसमें iPhone XR (44,999 रुपये), iPhone SE (2020) (36,999 रुपये), Oppo Reno 2 (10,000 इंस्टेंट डिस्काउंट) और अन्य कई स्मार्टफोन पर छूट मिली थी। Apple HomePod (18,900 रुपये) और Google Home Mini (2,299 रुपये) भी रियायती कीमतों पर उपलब्ध थे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  4. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  9. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  10. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.