Flipkart Big Freedom Sale शुरू, कई स्मार्टफोन पर मिल रही है छूट

Flipkart Big Freedom Sale आज से शुरू हो गई है। फ्लिपकार्ट बिग फ्रीडम सेल में Honor 7A, Honor 10, Pixel 2 समेत कई स्मार्टफोन पर छूट मिल रही है।

विज्ञापन
हरप्रीत सिंह, अपडेटेड: 10 अगस्त 2018 12:11 IST
ख़ास बातें
  • Flipkart Big Freedom Sale में मिलेगा डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर
  • Citibank क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर मिलेगा 10 प्रतिशत कैशबैक
  • फ्लिपकार्ट बिग फ्रीडम सेल में स्मार्टफोन पर मिल रही भारी छूट
Flipkart Big Freedom Sale आज से शुरू हो गई है। फ्लिपकार्ट बिग फ्रीडम सेल 10 से 12 अगस्त तक चलेगी। सेल के दौरान ग्राहकों को हजारों प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट और कई ऑफर्स मिलेंगे। फ्लिपकार्ट पर प्रोडक्ट खरीदने रहे हैं तो Amazon Freedom Sale पर भी एक बार कीमत चेक कर लें। 4,999 रुपये या उससे अधिक का सामान खरीदने पर अगर सिटी बैंक क्रेडिट कार्ड से बिल का भुगतान करते हैं तो 10 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा। प्रति कार्ड अधिकतम कैशबैक 2,000 रुपये होगा। Flipkart पर चुनिंदा इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर एक्सचेंज ऑफर, बिना ब्याज वाली ईएमआई और बायबैक ऑफर मिलेगा। आइए आपको बताते हैं कि पहले दिन Flipkart Big Freedom Sale में आपको कौन से स्मार्टफोन पर शानदार डील मिल सकती है।
 

Honor 7A 32GB

Honor 7A  का 32 जीबी मॉडल की एमआरपी 10,999 रुपये है। यह हैंडसेट डिस्काउंट के बाद 7,999 रुपये में बेचा जा रहा है। हुवावे के इस स्मार्टफोन में 5.7 इंच की एचडी+ डिस्प्ले, डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। पावर बैकअप के लिए 3,000 एमएएच की बैटरी है। हॉनर 7ए Android Oreo 8.0 सपोर्ट करता है।
Advertisement
 

Google Pixel 2 64GB

गूगल पिक्सल 2 की एमआरपी  61,000 रुपये है। लेकिन फ्लिपकार्ट फ्रीडम सेल में यह हैंडसेट डिस्कउंट के बाद 49,999 रुपये में बेचा जा रहा है। पुराना एक्सचेंज करने पर अधिकतम 15,950 रुपये की छूट भी मिलेगी। एचडीएफसी बैंक डेबिट या क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 8,000 रुपये का अतिरिक्त कैशबैक मिलेगा। Google Pixel 2 में  5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले है। फोटोग्राफी के लिए 12.2 मेगापिक्सल का रियर और सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। गूगल पिक्सल 2 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम मिलेगी।
 

Honor 10 6GB/128GB

हॉनर 10 की एमआरपी 35,999 रुपये है लेकिन यह हैंडसेट डिस्काउंट के बाद 29,999 रुपये में बेचा जा रहा है। पुराना फोन एक्सचेंज करने पर 17,950 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा। Honor 10 में 5.84 इंच की फुल एचडी+ डिस्प्ले, डुअल रियर कैमरा मिलेगा। सेल्फी के लिए 24 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है। पावर बैकअप के लिए स्मार्टफोन में 3,400 एमएएचकी बैटरी मिलेगी।
 

LG G7+ ThinQ 128GB

भारत में एलजी जी7+ थिंक पहली बार बिक्री के लिए उपलब्ध है। कुछ दिनों पहले लॉन्च हुए एलजी के इस हैंडसेट पर कोई फ्लैट डिस्काउंट नहीं है। Flipkart इस स्मार्टफोन के साथ कई ऑफर्स दे रही है। पुराना फोन एक्सचेंज करने पर 15,950 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। 199 के अतिरिक्त शुल्क पर  30,000 रुपये का बायबैक। इसका मतलब यह है कि आठ महीने के बाद फोन वापस करते हैं तो आपको कम से कम 30,000 रुपये की राशि दी जाएगी। LG G7+ ThinQ में  6.1 इंच की क्वाड एचडी+ डिस्प्ले, डुअल रियर कैमरा है। यह हैंडसेट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर और 6जीबी रैम के साथ आता है। बता दें एलजी जी7+ थिंक की कीमत  39,990 रुपये है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हरप्रीत सिंह Gadgets 360 में ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. आ गया Cyclon AI Phone, बोलने पर बना देगा नया ऐप, बिना छूए मैसेज और कॉल का जवाब देगा, एंड्रॉयड-iOS की होगी छुट्
  2. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  3. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  4. ₹14249 में Samsung का 5G फोन, 6000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा, मौका हाथ से न जाने दें
  5. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹14249 में Samsung का 5G फोन, 6000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा, मौका हाथ से न जाने दें
  2. Jio का गजब रिचार्ज प्लान, बिना डेली स्पीड लिमिट के चलाएं अनलिमिटेड 5G इंटरनेट, कीमत सिर्फ 15 रुपये
  3. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  4. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  5. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  6. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  7. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  8. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  9. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  10. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.