Flipkart Sale: स्मार्टफोन को सस्ते में खरीदने का आज आखिरी मौका, मिल रहे ये ऑफर्स

Flipkart Big Diwali Sale 2019: फ्लिपकार्ट बिग दिवाली सेल 2019 का आज आखिरी दिन है, मोबाइल फोन पर मिलने वाले बेस्ट ऑफर्स के बारे में जानें।

विज्ञापन
हरप्रीत सिंह, अपडेटेड: 16 अक्टूबर 2019 18:12 IST
ख़ास बातें
  • Flipkart Big Diwali Sale 2019 का आज है आखिरी दिन
  • Redmi Note 7S पर मिल रहा है डिस्काउंट
  • SBI क्रेडिट कार्ड पर मिलेगा अतिरिक्त 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट

Flipkart Big Diwali Sale 2019: स्मार्टफोन को सस्ते में खरीदने का आज आखिरी मौका, मिल रहे ये ऑफर्स

Flipkart's Big Diwali Sale 2019: इस फेस्टिव सीज़न में यदि अपने पसंदीदा स्मार्टफोन को खरीदने का विचार कर रहे हैं तो बता दें कि फ्लिपकार्ट बिग दिवाली सेल 2019 का आज आखिरी दिन है। Flipkart Sale में स्मार्टफोन, लैपटॉप, टीवी, वियरेबल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट पर शानदार डील्स और ऑफर्स दिए जा रहे हैं। डिस्काउंट के साथ फ्लिपकार्ट सेल में कई ऑफर्स भी हैं। SBI क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल पर अतिरिक्त 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट भी है।
 

Flipkart Big Diwali Sale 2019: मोबाइल फोन पर बेस्ट ऑफर्स

Google Pixel 3a, Pixel 3a XL

Flipkart Big Diwali Sale में गूगल पिक्सल 3ए सीरीज़ पर डिस्काउंट मिलेगा। गूगल पिक्सल 3ए 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट डिस्काउंट के बाद 29,999 रुपये (एमआरपी 39,999 रुपये) में बेचा जाएगा। पुराना फोन एक्सचेंज करने पर 14,000 रुपये तक का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा। गूगल पिक्सल 3ए एक्सएल का 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट छूट के बाद 34,999 रुपये (एमआरपी 44,999 रुपये) में उपलब्ध है। गौर करने वाली बात यह है कि Google Pixel 4, Pixel 4 XL को लॉन्च कर दिया गया है लेकिन इन दोनों ही हैंडसेट को भारत नहीं लाया जाएगा।
Advertisement

कीमत: 29,999 रुपये (एमआरपी 39,999 रुपये)
 

iPhone 7 32GB

फ्लिपकार्ट बिग दिवाली सेल 2019 के दौरान डिस्काउंट के बाद Apple आईफोन 7 को 26,999 रुपये (एमआरपी 29,900 रुपये) में खरीदा जा सकता है। पुराना फोन एक्सचेंज करने पर 11,900 रुपये तक का अतिरिक्त इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। SBI क्रेडिट कार्ड पर अतिरिक्त 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जाएगा।
Advertisement

कीमत: 26,999 रुपये (एमआरपी 29,900 रुपये)
 

Redmi Note 7S

Xiaomi रेडमी नोट 7एस (4 जीबी, 64 जीबी) को छूट के बाद Flipkart Sale में 9,999 रुपये (एमआरपी 13,999 रुपये) में खरीद सकते हैं। फ्लिपकार्ट सेल में यदि आप अपना पुराना फोन एक्सचेंज करते हैं तो 9,500 रुपये तक का अतिरिक्त इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। Redmi Note 7S में 6.3 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले और डुअल रियर कैमरा सेटअप है, इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर शामिल है।
Advertisement

यह भी पढ़ें- Redmi Note 7S Review in Hindi

कीमत: 9,999 रुपये (एमआरपी 13,999 रुपये)
Advertisement
 

Vivo Z1 Pro

फ्लिपकार्ट सेल में वीवो ज़ेड1प्रो (4 जीबी, 64 जीबी) को डिस्काउंट के बाद 12,990 रुपये (एमआरपी 15,990 रुपये) में बेचा जा रहा है। पुराना फोन एक्सचेंज करने पर 11,900 रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा। Axis Bank क्रेडिट और डेबिट कार्ड और ICICI Bank क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल पर 10 प्रतिशत का अतिरिक्त इंस्टेंट डिस्काउंट भी है।

यह भी पढ़ें- Vivo Z1 Pro Review in Hindi
Advertisement

कीमत: 12,990 रुपये (एमआरपी 15,990 रुपये)
 

Redmi K20, Redmi K20 Pro

फ्लिपकार्ट सेल में रेडमी के20 (6 जीबी, 64 जीबी) डिस्काउंट के बाद 19,999 रुपये (एमआरपी 22,999 रुपये) में मिल जाएगा। पुराना फोन एक्सचेंज करने पर 14,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा। Redmi K20 Pro (6 जीबी, 128 जीबी) को छूट के बाद 24,999 रुपये (एमआरपी 28,999 रुपये) में खरीदा जा सकेगा। फोन पॉप-अप सेल्फी कैमरा और Snapdragon 855 SoC से लैस हैं।

यह भी पढ़ें- Redmi K20 Review in Hindi

कीमत: 19,999 रुपये (एमआरपी 22,999 रुपये)
 

Samsung Galaxy A50

सैमसंग गैलेक्सी ए50 को छूट के बाद Flipkart Sale में 16,999 रुपये (एमआरपी 21,000 रुपये) में खरीदा जा सकता है। Galaxy A50 में 6.4 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले और फोन के पिछले हिस्से में तीन रियर कैमरे हैं। Samsung ब्रांड के इस लेटेस्ट हैंडसेट में एक्सीनॉस 9610 प्रोसेसर और फोन में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है।

यह भी पढ़ें- Samsung Galaxy A50 Review in Hindi

कीमत: 16,999 रुपये (एमआरपी 21,000 रुपये)
 

Vivo Z1x

वीवो ज़ेड1एक्स का 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 16,990 रुपये (एमआरपी 19,990 रुपये) में बेचा जाएगा। फोन के पिछले हिस्से में तीन रियर कैमरे हैं, इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंससर और सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। पुराना फोन एक्सचेंज करने पर 14,000 रुपये तक का डिस्काउंट भी है।

यह भी पढ़ें- Vivo Z1x Review in Hindi

कीमत: 16,990 रुपये (एमआरपी 19,990 रुपये)
 

Realme 5 Pro

Flipkart Big Diwali Sale 2019 में रियलमी 5 प्रो पर फ्लैट डिस्काउंट तो नहीं है लेकिन हैंडसेट खरीदते वक्त ऑनलाइन भुगतान पर 1,000 रुपये का डिस्काउंट मिल सकता है। पुराना फोन एक्सचेंज करने पर 12,000 रुपये तक का अतिरिक्त डिस्काउंट भी है। एक्सिस बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड और आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल पर 10 प्रतिशत का अतिरिक्त इंस्टेंट डिस्काउंट भी है।

कीमत: 12,999 रुपये (सभी प्रीपेड ऑर्डर के लिए)
 

Oppo F11 Pro (6GB, 128GB)

ओप्पो एफ11 प्रो (6 जीबी, 128 जीबी) को फ्लिपकार्ट सेल में 19,990 रुपये (एमआरपी 29,990 रुपये) में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। Oppo ब्रांड के इस हैंडसेट में दो रियर कैमरे, 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर और सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम है।

यह भी पढ़ें- Oppo F11 Pro Review in Hindi

कीमत: 19,990 रुपये (एमआरपी 29,990 रुपये)
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हरप्रीत सिंह Gadgets 360 में ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  3. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  4. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  5. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  6. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
#ताज़ा ख़बरें
  1. फिटिंग का झंझट खत्म! किचन शेल्फ के ऊपर आ जाएगा Xiaomi का नया Dishwasher, AI करेगा बर्तन धोने में मदद
  2. Oppo ने लॉन्च किए Enco X4 ईयरबड्स; 99.8% शोर होगा गायब, 20+ भाषाओं में करेंगे लाइव ट्रांसलेशन!
  3. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  4. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  5. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  7. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  8. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  10. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.