Flipkart और Amazon सेलः स्मार्टफोन पर मिल रहे हैं ये बेहतरीन ऑफर

हमने आपकी सुविधा के लिए फ्लिपकार्ट और अमेज़न की इस सेल में मिल रहे चुनिंदा ऑफर ढूंढ निकाले हैं। अगर आप अपने अगले स्मार्टफोन को लेकर असमंजस में हैं तो यह लेख आपको फैसला करने में मदद करेगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 21 जनवरी 2019 19:02 IST
ख़ास बातें
  • अमेज़न और फ्लिपकार्ट पर आयोजित हुई है सेल
  • दोनों ही प्लेटफॉर्म पर स्मार्टफोन पर मिल रही है छूट
  • ग्राहक अपने पुराने फोन को एक्सचेंज करके अतिरिक्त छूट पा सकते हैं
Flipkart और Amazon पर इस साल की पहली सेल आयोजित हो रही है। 2019 की शुरुआत में नया स्मार्टफोन खरीदने का यह बेहतरीन मौका है। फ्लिपकार्ट और अमेज़न पर कई स्मार्टफोन डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर और नो कोस्ट ईएमआई विकल्प के साथ उपलब्ध हैं। सेल के लिए Amazon ने एचडीएफसी बैंक के साथ साझेदारी है। इस बैंक के कार्ड के साथ ग्राहकों को 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं, Flipkart ने एसबीआई के साथ साझेदारी की है। इसके तहत भी 10 प्रतिशत का इस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है।

हमने आपकी सुविधा के लिए फ्लिपकार्ट और अमेज़न की इस सेल में मिल रहे चुनिंदा ऑफर ढूंढ निकाले हैं। अगर आप अपने अगले स्मार्टफोन को लेकर असमंजस में हैं तो यह लेख आपको फैसला करने में मदद करेगा।
Advertisement
 

Flipkart और Amazon सेल- बेस्ट स्मार्टफोन ऑफर

Samsung Galaxy S9 (4 जीबी, 64 जीबी)
सैमसंग गैलेक्सी एस9 (4 जीबी, 64 जीबी) को 48,900 रुपये (एमआरपी 62,500 रुपये) में बेचा जा रहा है। यह अमेज़न की ग्रेट इंडियन सेल का हिस्सा है। सबसे मज़ेदार बात यह है कि Amazon पर एक्सचेंज ऑफर में 9,000 रुपये की अतिरिक्त छूट दी जा रही है। Samsung Galaxy S9 में 5.8 इंच का क्वाड-एचडी+ डिस्प्ले, एक्सीनॉस 9810 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम है। फोन 12 मेगापिक्सल के रियर कैमरे और 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरे के साथ आता है।

कीमत: 48,900 रुपये (एमआरपी 62,500 रुपये)

Realme 2 Pro (8 जीबी, 128 जीबी)

रियलमी 2 प्रो के 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को फ्लिपकार्ट रिपब्लिक डे सेल में 16,990 रुपये में बेचा जा रहा है। आप अपना पुराना फोन एक्सचेंज करके 13,900 रुपये की अतिरिक्त छूट पा सकते हैं। Realme 2 Pro में 6.3 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले और डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इस फोन में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। रियलमी का यह फोन स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर और 8 जीबी रैम के साथ आता है।
Advertisement

कीमत: 16,990 रुपये  (एमआरपी 18,990 रुपये)
Advertisement

Asus ZenFone Max M2 32 जीबी

असूस के बजट स्मार्टफोन असूस ज़ेनफोन मैक्स एम2 के 32 जीबी वेरिएंट को फ्लिपकार्ट पर 9,499 रुपये (एमआरपी 12,999 रुपये) में बेचा जा रहा है। ZenFone Max M2 में 6.26 इंच का एचडी+ डिस्प्ले है। फोन में स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम दिए गए हैं। इस फोन की बैटरी 4,000 एमएएच की है। असूस ज़ेनफोन मैक्स एम2 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है और इसका फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है।
Advertisement

कीमतः 9,499 रुपये (एमआरपी 12,999 रुपये)

OnePlus 6T

Amazon पर वनप्लस 6टी को छूट के साथ नहीं बेचा रहा है। लेकिन ग्राहक इस प्लेटफॉर्म पर अपने पुराने फोन को एक्सचेंज करके अतिरिक्त 2,000 रुपये की छूट पा सकते हैं। OnePlus 6T में 6.41 इंच का फुल-एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले है। यह ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन से लैस डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है।

कीमत: 37,999 रुपये

Motorola One Power 64 जीबी

मोटोरोला वन पावर का 64 जीबी वेरिएंट 13,999 रुपये (एमआरपी 18,999 रुपये) में Flipkart पर बेचा जा रहा है। स्मार्टफोन 6.2 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले और 5,000 एमएएच की बैटरी के साथ आता है। इसमें एंड्रॉयड 9.0 पाई है। Motorola One Power में डुअल रियर कैमरा सेटअप है और इसमें 12 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

कीमतः 13,999 रुपये (एमआरपी 18,999 रुपये)

Nokia 5.1 Plus 32 जीबी

नोकिया 5.1 प्लस एक बार फिर 9,999 रुपये में बिक रहा है। Nokia 5.1 Plus हैंडसेट 5.8 इंच के एचडी+ डिस्प्ले, मीडियाटेक हीलियो पी60 प्रोसेसर और 3 जीबी रैम के साथ आता है। इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है।

कीमतः 9,999 रुपये (एमआरपी 13,199 रुपये)

Nokia 6.1 Plus 64 जीबी

नोकिया 6.1 प्लस को 14,999 रुपये में बेचा जा रहा है। एक्सचेंज ऑफर में सर्वाधिक 13,800 रुपये की छूट मिलेगी। Nokia 6.1 Plus डुअल रियर कैमरा सेटअप और 16 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे के साथ आता है। फोन में 3060 एमएएच की बैटरी है।

कीमतः 14,999 रुपये (एमआरपी 17,600 रुपये)

Redmi Y2

शाओमी रेडमी वाई2 (4 जीबी, 64 जीबी) को 9,999 रुपये (एमआरपी 13,499 रुपये) में बेचा जा रहा है। यह ऑफर Amazon Great Indian Sale का हिस्सा है। आप अपने पुराने फोन को एक्सचेंज करके 7,012 रुपये की अतिरिक्त छूट पा सकते हैं। Redmi Y2 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है और 16 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर दिया गया है।

कीमतः 9,999 रुपये (एमआरपी 13,499 रुपये)

Realme U1

रियलमी यू1 का 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 10,999 रुपये (एमआरपी 12,999 रुपये) में Amazon पर बिक रहा है। पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर 7,240 रुपये की अतिरिक्त छूट मिलेगी। Realme U1 में 25 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। यह डुअल रियर कैमरा सेटअप, 6.3 इंच के फुल-एचडी+ डिस्प्ले और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 से लैस है।

कीमतः 10,999 रुपये (एमआरपी 12,999 रुपये)

Huawei Nova 3i

अमेज़न की ग्रेट इंडियन सेल में हुवावे नोवा 3आई के 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 16,990 रुपये (एमआरपी 23,990 रुपये) को बेचा जा रहा है। आप पुराने फोन को एक्सचेंज करके 8,276 रुपये की अतिरिक्त छूट पा सकते हैं। Nova 3i में फ्रंट और बैकपैनल पर डुअल कैमरा सेटअप है। फोन में 6.3 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले और किरिन 710 प्रोसेसर है।

कीमतः 16,990 रुपये (एमआरपी 23,990 रुपये)

Honor 8C

हॉनर 8सी का 4 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 10,999 रुपये (एमआरपी 12,999 रुपये) में Amazon पर उपलब्ध है। स्मार्टफोन में 6.26 इंच का डिस्प्ले है। यह एंड्रॉयड 8.1 पर आधारित ईएमयूआई 8.2 पर चलता है। हॉनर 8सी में डुअल रियर कैमरा सेटअप है और फ्रंट पैनल पर 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

कीमतः 10,999 रुपये (एमआरपी 12,999 रुपये)

Vivo V9 Pro

Amazon पर Vivo V9 Pro को 15,990 रुपये की शुरुआती कीमत में उपलब्ध कराया गया है। पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर 8,276 रुपये तक की अतिरिक्त छूट मिलेगी। Vivo V9 Pro में स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम है। फ्रंट पैनल पर डिस्प्ले नॉच दिया गया है। सेल्फी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है।

कीमतः 15,990 रुपये (एमआरपी 19,990 रुपये)
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Flipkart, Amazon, Great Indian Sale, Republic Day Sale

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. आ गया Cyclon AI Phone, बोलने पर बना देगा नया ऐप, बिना छूए मैसेज और कॉल का जवाब देगा, एंड्रॉयड-iOS की होगी छुट्
  2. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  3. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  4. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G मिल रहा ₹8500 सस्ता, Flipkart दिवाली सेल में लिमिटेड है मौका
  5. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  6. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  2. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  3. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  4. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  5. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  6. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  7. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  8. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  10. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.