BlackBerry 5G स्मार्टफोन फिजिकल कीबोर्ड के साथ 2021 में देगा दस्तक

5G BlackBerry स्मार्टफोन साल 2021 के फर्स्ट हाफ में लॉन्च कर दिया जाएगा। इस फोन को उत्तरी अमेरिका और यूरोप में पेश किया जाएगा। हालांकि, फिलहाल यह साफ नहीं है कि इसे अन्य मार्केट में लाया जाएगा या नहीं।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 20 अगस्त 2020 17:56 IST
ख़ास बातें
  • एन्हैंस्ड प्रोडक्टिविटी फीचर के साथ आएगा नया 5G BlackBerry फोन
  • OnwardMobility ने Foxconn subsidiary FIH Mobile के साथ साझेदारी की है
  • ब्लैकबेरी ने पहले TCL Communication से की थी साझेदारी

रीडिज़ाइन कीबोर्ड के साथ आएगा नया BlackBerry फोन

BlackBerry ब्रांड एक बार फिर स्मार्टफोन मार्केट में दस्तक देने की तैयारी कर रहा है। हालांकि, फोन का यह रिवाइवल Texas स्टार्टअप कंपनी OnwardMobility कर रही है, जिसे सरकार और इंटरप्राइज़ ग्राहकों के लिए सिक्योरिटी सॉल्यूशन बिल्ड करने का अनुभव है। नया ब्लैकबेरी फोन 5जी डिवाइस होगा, जिसमें फिज़िकल कीबोर्ड फीचर किया जाएगा इसके अलावा इसमें इंटप्राइज़-फोकस सिक्योरिटी फीचर्स भी शामिल होंगे। आपको बता दें, 6 महीने पहले ब्लैकबेरी की पुरानी ब्रांड लाइसेंस कंपनी TCL Communication ने ऐलान किया था कि वह 31 अगस्त से ब्लैकबेरी-ब्रांड के डिवाइस की बिक्री बंद कर देगी।

OnwardMobility पहला 5जी ब्लैकबेरी स्मार्टफोन लॉन्च करेगी, जो कि एंड्रॉयड आधारित होगा। इसके अलावा इसमें फिज़िकल कीबोर्ड भी दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन को साल 2021 के फर्स्ट हाफ में लॉन्च कर दिया जाएगा। इस फोन को उत्तरी अमेरिका और यूरोप में पेश किया जाएगा। हालांकि, फिलहाल यह साफ नहीं है कि इसे अन्य मार्केट में लाया जाएगा या नहीं।
Advertisement

OnwardMobility ने ब्लैकबेरी फोन का निर्माण करने के लिए Foxconn subsidiary FIH Mobile के साथ साझेदारी की है, जिसकी जानकारी कंपनी ने खुद अपने एक बयान में दी। जानकारी दी गई है कि नया फोन 5जी रेडी होगा और इसमें एन्हैंस्ड प्रोडक्टिविटी फीचर की जाएगी। प्रतीत होता है कि यह फोन उन इंटरप्राइज ग्राहकों के लिए तैयार किया जा रहा है, जो स्मार्ट फीचर के साथ सिक्योरिटी की मांग करते हैं।

इस ब्लैकबेरी फोन के स्पेसिफिकेशन की जानकारी का खुलासा फिलहाल नहीं किया गया है। हालांकि, OnwardMobility के सीईओ ने The Register को दिए अपने एक इंटरव्यू में जानकारी देते हुए बताया कि यह एक रीडिज़ाइन कीबोर्ड के साथ आएगा।  
Advertisement

5जी इनेबल ब्लैकबेरी फोन को कम्पेटटिव कीमत में पेश किया जाएगा। जिससे पता चलता है कि Samsung Galaxy Note 20 या फिर आगामी Apple iPhone 12 जैसा नहीं होगा। बल्कि यह मिड-रेंज ऑफरिंग फोन हो सकता है।
Advertisement
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , 5G BlackBerry, BlackBerry, OnwardMobility
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  2. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  2. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  3. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  5. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  9. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  10. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.