iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!

Enough Phone में 5.3 इंच का कॉम्पेक्ट डिस्प्ले दिया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 7 नवंबर 2026 19:36 IST
ख़ास बातें
  • इसमें MediaTek Dimensity 7500 चिपसेट लगा है।
  • फोन में 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा दिया गया है।
  • फोन 133 x 64 x 12mm साइज में आता है।

Enough Phone में 5.3 इंच का कॉम्पेक्ट डिस्प्ले दिया गया है।

Photo Credit: Enough Phone

iPhone 13 Mini याद है? Enough नामक कंपनी ने इसी साइज का एक नया स्मार्टफोन मार्केट में लॉन्च किया है। इसमें 5.3 इंच का कॉम्पेक्ट साइज डिस्प्ले दिया गया है जैसा कि iPhone 13 Mini में भी मिलता है जो 5.4 इंच का डिस्प्ले है। MediaTek Dimensity 7500 चिप से लैस यह फोन 8GB रैम के साथ आता है। इसमें 3500mAh की बैटरी दी गई है। फोन में 50MP का मेन कैमरा दिया गया है। यह 5G कनेक्टिविटी से लैस है। Wi-Fi 6 जैसे फीचर्स भी हैं। फोन के साथ कंपनी ने फिजिकल सिम के अलावा eSIM लगाने का विकल्प भी दिया है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य फीचर्स विस्तार से। 

Enough Phone Price

Enough Phone की कीमत 449 डॉलर (लगभग 42,000 रुपये) है। इसे Early Bird विकल्प के माध्यम से खरीदा जा सकता है। कंपनी फोन के साथ एक ग्लास का स्क्रीन प्रोटेक्टर भी दे रही है। बॉक्स में USB-C केबल भी है। अधिकारिक वेबसाइट (via) पर इसे लिस्ट किया गया है। 

Enough Phone Features

Enough Phone में 5.3 इंच का कॉम्पेक्ट डिस्प्ले दिया गया है। यह 1520 x 720 पिक्सल के रिजॉल्यूशन के साथ आता है। फोन 133 x 64 x 12mm साइज में आता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7500 चिपसेट लगा है जो 4nm प्रोसेसिंग पर बना है। साथ में 8GB रैम मिलती है, और 128GB स्टोरेज आती है। फोन में माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी मिल जाता है जिसकी मदद से स्टोरेज को एक्सपेंड किया जा सकता है। 

कैमरा की बात करें तो फोन में 50MP का मेन कैमरा दिया गया है। यह Sony IMX766 सेंसर से लैस होकर आता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। फोन में 3,500mAh की बैटरी है। यह रिमूवेबल बैटरी है जिसे बदला भी जा सकता है। अन्य कनेक्टिविटी फीचर्स में 5G मौजूद है। साथ ही Wi-Fi 6 का सपोर्ट इसमें दिया गया है। फोन के साथ कंपनी ने फिजिकल सिम के अलावा eSIM लगाने का विकल्प भी दिया है। यह 3.5mm हेडफोन जैक को भी सपोर्ट करता है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix Smart Power 5G के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, अफोर्डेबल हो सकता है प्राइस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix Smart Power 5G के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, अफोर्डेबल हो सकता है प्राइस
  2. इंटरनेशनल मार्केट में स्मार्टफोन की बिक्री 16 प्रतिशत घटी, iPhone की डिमांड में बढ़ोतरी
  3. OnePlus का 9000mAh बैटरी वाला अपकमिंग स्मार्टफोन लीक!
  4. Oppo Reno 17 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. Redmi TV A55 2027 हुआ लॉन्च: 55-इंच 4K टीवी में मिलेगा 165Hz रिफ्रेश रेट, कीमत करीब ₹22 हजार!
  6. Xiaomi का धमाकेदार 150W साउंड वाला स्पीकर लॉन्च, 9,800mAh बैटरी, IP68 रेटिंग, 28 घंटे की बैटरी!
  7. Vivo X500s में हो सकता है कस्टम MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. आपका WhatsApp भी हैकर्स के निशाने पर? सरकार ने बताया किन वर्जन में है खतरा, तुरंत करें चेक
  9. JBL के नए Tune Buds 3 में दिखेंगे अंदर के पुर्जे, ANC और 48 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ हुए लॉन्च
  10. Samsung Galaxy A38 और Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.