16GB RAM, 13MP के साथ Doogee S41 Max लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत

Doogee S41 Max में 5.5 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720 x 1440 पिक्सल है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 19 दिसंबर 2023 12:22 IST
ख़ास बातें
  • Doogee S41 Max में 5.5 इंच की डिस्प्ले दी गई है।
  • Doogee S41 Max में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • Doogee S41 Max में 6,300mAh की बैटरी दी गई है।

Doogee S41 Max में 13MP का कैमरा दिया गया है।

Photo Credit: Aliexpress

चीनी रग्ड स्मार्टफोन निर्माता ब्रांड Doogee ने Doogee S41 Max को पेश किया है। इस मॉडल में किफायती कीमत के अंदर जबरदस्त इंटरनल स्टोरेज दी गई है। यहां हम आपको Doogee S41 Max के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Doogee S41 Max की कीमत और उपलब्धता


Advertisement
कीमत की बात की जाए तो AliExpress पर Doogee S41 Max की कीमत $119.99 (लगभग 9,980 रुपये) है। लिस्टेड कीमत में इंपोर्ट टैक्स या कस्टम चार्ज शामिल नहीं है जो विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग होंगे। शिपिंग चार्ज भी नहीं बताया गया है। वर्तमान में अमेजन पर Doogee के कई रग्ड स्मार्टफोन मौजूद हैं।


Doogee S41 Max के फीचर्स


Doogee S41 Max में 5.5 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720 x 1440 पिक्सल है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। डाइमेंशन के मामले में S41 Max का वजन 262 ग्राम और मोटाई 16.2 मिमी है।  इस स्मार्टफोन में एनएफसी का सपोर्ट मिलता है। इस स्मार्टफोन में 6,300mAh की बैटरी दी गई है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है।  इस स्मार्टफोन में Unisoc Tiger T606 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 16GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा बढ़ाया जा सकता है। हालांकि, इस स्थिति में ड्यूल का इस्तेमाल नहीं होगा। 
Advertisement

Doogee S41 Max को आउटडोर में कठोर परिस्थितियों में इस्तेमाल करने के लिए डिजाइन किया गया है। यह IP68, IP69K और MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन के साथ आता है। नया Doogee S41 Max रेत या पानी के संपर्क में आने पर भी नुकसान से बचेगा। यह गिरने की स्थिति में भी ठीक रहता है और कठिन पर्यावरणीय स्थितियों में भी काम करता है। यह स्मार्टफोन केवल LTE नेटवर्क का सपोर्ट करता है। इसलिए यह 5G नेटवर्क कनेक्टिविटी का सपोर्ट नहीं करता है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  3. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  4. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  5. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  6. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  4. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  6. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  8. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  9. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.