4-इंच डिस्प्ले और 4GB रैम के साथ लॉन्च हुआ Cubot Pocket मिनी स्मार्टफोन, जानें स्पेसिफिकेशन

Cubot Pocket को सिंगल 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 27 मई 2022 19:49 IST
ख़ास बातें
  • Cubot ने Pocket नाम से एक 4-इंच का स्मार्टफोन लॉन्च किया है
  • यह Unisoc Tiger T310 SoC पर काम करता है
  • आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, फोन की सेल AliExpress पर होगी

Cubot Pocket में 16MP का कैमरा मिलता है

Cubot ने Pocket नाम से एक 4-इंच का स्मार्टफोन लॉन्च किया है। यह कंपनी की मौजूदा  मिनी-सीरीज का लेटेस्ट स्मार्टफोन है। पोर्टेबल डिजाइन होने के साथ-साथ यह स्मार्टफोन सभी जरूरी फीचर्स से लैस आता है। इसमें QHD+ डिस्प्ले मिलता है और यह Unisoc Tiger T310 SoC पर काम करता है। इसमें 3000mAh बैटरी शामिल है। फोन 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज से लैस है।

Cubot Pocket को सिंगल 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। हालांकि, इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया गया है। फोन को क्लासिक ब्लैक, बरगंडी और ग्रीन कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, फोन की सेल AliExpress पर होगी।
 

Cubot Pocket एक पोर्टेबल स्मार्टफोन है, दो 4 इंच के QHD+ डिस्प्ले के साथ आता है। फोन Unisoc Tiger T310 SoC पर काम करता है, जो एक क्वाड-कोर प्रोसेसर है। इस चिपसेट को 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। फोन में डुअल सिम स्लॉट मिलते हैं। इसमें सिंगल रियर और फ्रंट कैमरा दिया गया है। रियर कैमरा 16MP का है और फ्रंट कैमरा 5MP रिजॉल्यूशन से लैस है।

फोन में 3000mAh बैटरी मिलती है। बैटरी बैकअप और चार्जिंग आउटपुट को लेकर भी कंपनी ने फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी है। कनेक्टिविटी ऑप्शन की बात करें, तो Cubot Pocket में Wi-Fi 2.4G/5G, 802.1.1 a/b/g/n, ब्लूटूथ 5.0, OTG, USB Type-C, क्वाड नेविगेशन आदि शामिल हैं। सेंसर की बात करें, तो इसमें फेस आईडी, प्रोक्सिमिटी, मैग्नेटिक, जायरोस्कोप आदि सेंसर मिलते हैं।

Cubot Pocket मिनी स्मार्टफोन NFC फंग्शन से भी लैस है, जिससे आप इसे अपने पेमेंट वॉलेट की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं और NFC सपोर्टेड डिवाइस पर एक टच के साथ पेमेंट कर सकते हैं। फोन स्टॉक Android 11 OS पर काम करता है। फोन के स्टोरेज को MicroSD कार्ड के जरिए 128GB तक बढ़ाया भी जा सकता है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon की समर सेल में OnePlus, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के टैबलेट्स पर 40 प्रतिशत तक डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की समर सेल में OnePlus, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के टैबलेट्स पर 40 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  2. 400 लीटर क्षमता वाला फ्रिज Xiaomi ने किया लॉन्च, 1 घंटे में ऑटोमेटिक ही बनाता है बर्फ! जानें कीमत
  3. अंतरिक्ष में होने वाली है टक्कर! चांद से टकराएगा 8700 किमी प्रतिघंटा रफ्तार वाला रॉकेट का हिस्सा
  4. 70 फीट चौड़ा एस्टरॉयड आज पहुंच रहा धरती के पास! तबाही का खतरा?
  5. iQOO 15T आ रहा 200MP मेन कैमरा, 8000mAh बैटरी, धांसू फोटोग्राफी, गेमिंग फीचर्स के साथ, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ
  6. यह लैपटॉप नहीं, पावरबैंक है! Krafted Edge, लैपटॉप चार्जिंग के लिए 20,000mAh का 65W पावरबैंक, जानें सबकुछ
  7. Ola की इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, बैटरी मैन्युफैक्चरिंग में 2,000 करोड़ रुपये लगाने की तैयारी
  8. Honor Win Turbo जल्द होगा लॉन्च, मेटल का होगा फ्रेम 
  9. Samsung Galaxy M47 हुआ गीकबेंच पर लिस्ट, 8GB रैम, Snapdragon चिप का खुलासा
  10. 25 हजार सस्ता मिल रहा OnePlus का 4 कैमरों वाला फोन! धांसू डिस्काउंट ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.