Coolpad ने लॉन्च किया 5G कीपैड फोन Golden Century Y60, जानें सबकुछ

Coolpad Golden Century Y60 में 3.5 इंच की टचस्क्रीन डिस्प्ले और क्लासिक नाइन-की न्यूमेरिक कीपैड दिया गया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 1 फरवरी 2024 13:03 IST
ख़ास बातें
  • Coolpad Golden Century Y60 में 3.5 इंच की टचस्क्रीन डिस्प्ले है।
  • Coolpad Golden Century Y60 में 3100mAh की बैटरी दी गई है।
  • Coolpad Golden Century Y60 में 3GB RAM और 32GB इंटरनल स्टोरेज है।

Coolpad Golden Century Y60 5G में 3.5 इंच की टचस्क्रीन डिस्प्ले है।

Photo Credit: Coolpad

Coolpad ने एक नया फीचर मोबाइल फोन Coolpad Golden Century Y60 पेश कर दिया है। इस फोन की खास बात यह है कि इसमें 5G को क्लासिक-स्टाइल कीपैड के साथ जोड़ा गया है। फोन को खासतौर पर सीनियर सिटीजन को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। यहां हम Coolpad Golden Century Y60 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Coolpad Golden Century Y60 की कीमत और उपलब्धता


Advertisement
Coolpad Golden Century Y60 की कीमत और उपलब्धता की अभी जानकारी नहीं है। हालांकि, चीन के बाहर उपलब्धता की अभी कोई जानकारी है।


Coolpad Golden Century Y60 के स्पेसिफिकेशंस


Coolpad Golden Century Y60 में 3.5 इंच की टचस्क्रीन डिस्प्ले और क्लासिक नाइन-की न्यूमेरिक कीपैड दिया गया है। इस फोन का फ्रंट ब्लैक और रियर गोल्डन है। इस फोन में ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है। हालांकि, चिपसेट के बारे में पूरी जानकारी नहीं है, लेकिन अफवाह है कि यह UniSoC T157 है, जो 5G कीपैड फोन के लिए डिजाइन किया गया एक ऑक्टा-कोर चिप है। यह फोन 5G कनेक्टिविटी का सपोर्ट करता है, जिससे फास्ट इंटरनेट स्पीड का सपोर्ट मिलता है। यह फोन एंड्रॉयड पर बेस्ड CoolOS 3.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस फोन में 3GB RAM और 32GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इस फोन में 3100mAh की बैटरी दी गई है जो कि फुल चार्ज पर 5-7 दिनों तक स्टैंडबाय पर रह सकती है। 
Advertisement

अन्य फीचर्स में एक एआई वॉयस असिस्टेंट, एक वन-टच एसओएस इमरजेंसी बटन, एक फ्लैशलाइट, एक लाउडस्पीकर और इनकमिंग कॉल के लिए वॉयस अनाउंसमेंट शामिल हैं। यूजर्स एक सिपलीफाइड मोड पर भी स्विच कर सकते हैं, जो बड़े फॉन्ट और आइकन और एप्लीफाइड वॉल्यूम प्रदान करता है, जिससे सीनियर यूजर्स के लिए नेविगेट करना और फोन का इस्तेमाल करना आसान हो जाता है। इस फोन में टाइप सी चार्जिंग पोर्ट दिया गया है। कैमरा सेटअप के लिए यह फोन ड्यूल कैमरा का सपोर्ट करता है। डाइमेंशन की बात करें तो फोन की लंबाई 146mm, चौड़ाई 61.5mm, मोटाई 12.5mm और वजन 176 ग्राम है।
   
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
  2. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें किस फ्लैगशिप पर मिल रहा ज्यादा डि
  3. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  4. Oukitel ने लॉन्च किया सस्ता, iPhone जैसे डिजाइन वाला फोन, 5000mAh बैटरी, AI कैमरा फीचर
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Moto One लॉन्च होगा 12GB रैम, OLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 5 चिप के साथ!
  2. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  3. Oukitel ने लॉन्च किया सस्ता, iPhone जैसे डिजाइन वाला फोन, 5000mAh बैटरी, AI कैमरा फीचर
  4. Moto buds 2 Ultra लॉन्च: AI लाइव ट्रांसलेट, Bose साउंड के साथ 37 घंटे तक चलने वाली बैटरी
  5. ₹31000 सस्ता मिल रहा Apple का सबसे स्लिम iPhone, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  6. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  7. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  8. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  10. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.