Coolpad COOL 60 फोन 4GB रैम, 4500mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Coolpad Cool 60 फोन में 6.51 इंच साइज का डिस्प्ले मिलता है

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 1 जून 2024 16:15 IST
ख़ास बातें
  • यह फोन एक बजट डिवाइस है।
  • इसमें 4 जीबी रैम दी गई है और 128 जीबी स्टोरेज है।
  • इसमें स्पिल्ट स्क्रीन जैसे फीचर्स भी हैं।

Coolpad Cool 60 फोन में 6.51 इंच साइज का डिस्प्ले मिलता है

Photo Credit: JD.com

Coolpad की ओर से नया स्मार्टफोन COOL 60 पेश किया गया है। यह फोन एक बजट डिवाइस है। इसमें 4 जीबी रैम दी गई है और 128 जीबी स्टोरेज है। फोन में UNISOC T760 चिपसेट लगा है। इसमें 4500एमएएच की बैटरी है। फोन में 6.51 इंच साइज का डिस्प्ले मिलता है जो कि एक LCD पैनल है। फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इसमें स्पिल्ट स्क्रीन जैसे फीचर्स भी हैं। फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशंस से जुड़े सभी डिटेल नीचे दिए जा रहे हैं। 
 

Coolpad Cool 60 Price

Coolpad Cool 60 को कंपनी ने चीन की स्मार्टफोन मार्केट में उतारा है। इसकी कीमत 599 युआन (लगभग 7,000 रुपये) है। फोन अन्य मार्केट्स में कब लॉन्च होगा, इसके लिए कोई जानकारी नहीं दी गई है। इस स्मार्टफोन को JD.com से खरीदा जा सकता है। 
Advertisement
 

Coolpad Cool 60 Specifications

Coolpad Cool 60 फोन में 6.51 इंच साइज का डिस्प्ले मिलता है जो कि एक LCD पैनल है। यह वॉटरड्रॉप नॉच के साथ आता है। इसमें 90Hz का रिफ्रेश रेट है।  फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। जबकि फ्रंट में 5 मेगापिक्सल कैमरा इसमें दिया गया है। मैमोरी के लिए 4 जीबी रैम दी गई है और 128 जीबी स्टोरेज है। 

फोन में UNISOC T760 चिपसेट लगा है। Unisoc T760 के बारे में कहा गया है कि यह एक ऑक्टाकोर प्रोसेसर है जो कि 6nm प्रोसेसिंग पर बना है। प्रोसेसर की मेन फ्रिक्वेंसी 2.5GHz की बताई गई है। इसमें 4500एमएएच की बैटरी है। Coolpad Cool 60 को कंपनी ने अफॉर्डेबल फोन के रूप में लॉन्च किया है। फोन चीन में खरीद के लिए लिस्टेड है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro खरीदने से पहले जानें ये 10 बातें; यहां मिलेगी कैमरा, बैटरी से लेकर कीमत तक की पूरी डिटेल
  2. एंड्रॉयड फोन पर गलती से डिलीट हो गई फोटो तो कैसे करें रिकवर, जानें पूरा तरीका
  3. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  4. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  5. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  6. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  7. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  8. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  9. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  10. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.