Vivo V17 और Vivo V17 Pro एक-दूसरे से कितने अलग?

हमने कागती तौर पर कीमत, स्पेसिफिकेशन और फीचर्स के आधार पर Vivo V17 और Vivo V17 Pro के बीच अंतर जानने की कोशिश की है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 10 दिसंबर 2019 20:00 IST
ख़ास बातें
  • वीवो वी17 प्रो में चार रियर कैमरे और दो सेल्फी कैमरे हैं
  • Vivo V17 चार रियर कैमरे और एक सेल्फी कैमरे के साथ आता है
  • वीवो वी17 और वीवो वी17 प्रो में स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर है मौज़ूद

Vivo V17 vs Vivo V17 Pro

Vivo की वी सीरीज के लेटेस्ट स्मार्टफोन Vivo V17 को लॉन्च कर दिया गया है। भारत में लॉन्च हुआ वीवो वी17 अपने रूसी वेरिएंट से डिज़ाइन के मामले में काफी अलग है। ऐसा फोन को प्रीमियम लुक देने के लिए किया गया है ताकि मार्केट में मजबूत चुनौती पेश की जा सके। वीवो वी17 को भारत में लॉन्च किए जाने से पहले ही इसके बड़े भाई Vivo V17 Pro को उतारा गया था। इन दोनों वीवो स्मार्टफोन में कुछ अंतर हैं।

हमने कागती तौर पर कीमत, स्पेसिफिकेशन और फीचर्स के आधार पर वीवो वी17 और वीवो वी17 प्रो के बीच अंतर जानने की कोशिश की है।
 

Vivo V17 vs Vivo V17 Pro: Price in India

वीवो वी17 को भारत में 22,990 रुपये में बेचा जाएगा। फोन का सिर्फ एक वेरिएंट है जो 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज से लैस है। स्मार्टफोन मिडनाइट ओसियन (ब्लैक) और ग्लेसियर आइस (व्हाइट) रंग में आता है। फोन की बिक्री 17 दिसंबर से शुरू होगी, लेकिन प्री-बुकिंग को लाइव कर दिया गया है। स्मार्टफोन देशभर के नामी ऑनलाइन और ऑफलाइन रिटेल स्टोर में उपलब्ध होगा।

वीवो वी17 प्रो को भारत में इस साल सितंबर महीने में लाया गया था। इस वक्त कीमत 29,990 रुपये थी। लेकिन इस हैंडसेट की कीमत एक बार कम हो चुकी है। इसका मात्र 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट अब  27,990 रुपये में मिलता है। यह ग्लेसियर आइस और मिडनाइट ओसियन रंग में उपलब्ध है।
 

Vivo V17 vs Vivo V17 Pro: Specifications

डुअल-सिम (नैनो) वीवो वी17 एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित फनटच ओएस 9.2 पर चलता है। इसमें 6.44 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) ई3 सुपर एमोलेड आईव्यू डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। डिस्प्ले पैनल कम ब्राइटनेस एंटी-फ्लिकर टेक्नोलॉजी से लैस है, ताकि डार्क में अतिरिक्त प्रोटेक्शन मिल सके। फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम दिए गए हैं।


वीवो वी17 चार रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन है। इसमें पिछले हिस्से पर 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसका अपर्चर एफ/ 1.8 है। रियर कैमरा सेटअप में 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। इसके साथ बोकेह इफेक्ट के लिए 2 मेगापिक्सल का कैमरा है और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस भी दिया गया है। Vivo के इस फोन में एफ/ 2.45 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का भी सेल्फी कैमरा है।

वीवो ने अपने वीवो वी17 फोन में कई कैमरा फीचर्स पहले से दिए हैं। यह सुपर नाइट मोड, अल्ट्रा स्टेबल वीडियो, पोर्ट्रेट बोकेह, पोर्ट्रेट लाइट इफेक्ट्स, एआर स्टीकर्स, पोज मास्टर, एआई मेकअप और एआई एचडीआर फीचर्स के साथ आता है। इसके अलावा फोन में सुपर नाइट सेल्फी, एआई एचडीआर और जेंडर डिटेक्शन जैसे सेल्फी फीचर्स भी हैं।
Advertisement

Vivo V17 की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी वीओएलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। स्मार्टफोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर्स के साथ आता है। इसकी बैटरी 4,500 एमएएच की है।

डुअल-सिम वीवो वी17 प्रो में फनटच ओएस 9.1 पर आधारित एंड्रॉयड 9 पाई है। इसमें 6.44 इंच का फुल-एचडी+ (1080 x 2400 पिक्सल) अल्ट्रा फुलव्यू सुपर एमोलेड डिस्प्ले होगा, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 91.65 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो के साथ। फोन के टॉप पर मौज़ूद 2D कर्व्ड ग्लास पर शॉट सेनसेशन अप ग्लास की प्रोटेक्शन है। वहीं, पिछले हिस्से पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 की प्रोटेक्शन है।
Advertisement
 
वीवो वी17 प्रो में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है। फोन चार रियर कैमरों के साथ आता है। प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का है। यह Sony IMX582 सेंसर है और इसका अपर्चर है एफ/ 1.8। 13 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस भी है, एफ/ 2.5 अपर्चर के साथ। पिछले हिस्से पर 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा भी है और एक 2 मेगापिक्सल का बोकेह कैमरा।
Advertisement


फ्रंट पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप है, पॉप-अप सेल्फी कैमरा मॉड्यूल के साथ। हैंडसेट में 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेल्फी कैमरा है, एफ/ 2.0 अपर्चर के साथ। जुगलबंदी के लिए 8 मेगापिक्सल का सुपर वाइड-एंगल कैमरा दिया गया है। फ्रंट कैमरा सुपर नाइट सेल्फी फीचर के साथ आता है। हैंडसेट इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है।

Vivo V17 Pro के कनेक्टिविटी फफीचर में 4जी एलटीई, ब्लूटूथ 5.0, डुअल-बैंड वाई-फाई, जीपीएस, ग्लोनास और बाइदू शामिल हैं। फोन 4,100 एमएएच की बैटरी के साथ आएगा और यह 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 159 x 74.70 x 9.8 मिलीमीटर है और वज़न 201.8 ग्राम।
 
वीवो वी17 बनाम वीवो वी17 प्रो

रेटिंग्स

संपूर्ण NDTV रेटिंग
डिज़ाइन रेटिंग
डिस्प्ले रेटिंग
सॉफ्टवेयर रेटिंग
परफॉर्मेंस रेटिंग
बैटरी लाइफ रेटिंग
कैमरा रेटिंग
वैल्यू फॉर मनी रेटिंग

मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले
6.44 इंच6.44 इंच
प्रोसेसर
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675
फ्रंट कैमरा
32-मेगापिक्सल 32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा
48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल 48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम
8 जीबी8 जीबी
स्टोरेज
128 जीबी128 जीबी
बैटरी क्षमता
4500 एमएएच4100 एमएएच
रिज़ॉल्यूशन
1080x2400 पिक्सल1080x2400 पिक्सल
ओएस
-एंड्रॉ़यड 9 Pie

डिस्प्ले

स्क्रीन साइज़ (इंच)
6.446.44
रिज़ॉल्यूशन
1080x2400 पिक्सल1080x2400 पिक्सल
आस्पेक्ट रेशियो
20:9-
प्रोटेक्शन टाइप
-अन्य

हार्डवेयर

प्रोसेसर
ऑक्टा-कोर2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर
प्रोसेसर मॉडल
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675
रैम
8 जीबी8 जीबी
इंटरनल स्टोरेज
128 जीबी128 जीबी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज
हांनहीं
एक्सपेंडेबल स्टोरेज टाइप
माइक्रोएसडी-
एक्सपेंडेबल स्टोरेज क्षमता (जीबी)
256-
अलग माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट
-नहीं

कैमरा

रियर कैमरा
48-मेगापिक्सल (f/1.8) + 8-मेगापिक्सल (f/2.2) + 2-मेगापिक्सल (f/2.4) + 2-मेगापिक्सल (f/2.4)48-मेगापिक्सल (f/1.8) + 8-मेगापिक्सल (f/2.2) + 13-मेगापिक्सल (f/2.5) + 2-मेगापिक्सल (f/2.4)
रियर फ्लैश
हांहां
फ्रंट कैमरा
32-मेगापिक्सल (f/2.45)32-मेगापिक्सल (f/2.0) + 8-मेगापिक्सल (f/2.2)
रियर ऑटोफोकस
-हां
पॉप-अप कैमरा
-हां
फ्रंट फ्लैश
-हां

सॉफ्टवेयर

स्किन
Funtouch OS 9.2Funtouch OS 9.1
ऑपरेटिंग सिस्टम
-एंड्रॉ़यड

कनेक्टिविटी

ब्लूटूथ
हांहां
यूएसबी ओटीजी
हांहां
माइक्रो यूएसबी
हां-
सिम की संख्या
22
वाई-फाई स्टैंडर्ड सपोर्ट
-802.11 बी/जी/एन/एसी
यूएसबी टाइप सी
-हां
दोनों सिम कार्ड पर एक्टिव 4जी
-हां

सिम 1

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहां

सिम 2

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहां

सेंसर

फेस अनलॉक
हांहां
फिंगरप्रिंट सेंसर
हांहां
कंपास/ मैगनेटोमीटर
हांहां
प्रॉक्सिमिटी सेंसर
हांहां
एक्सेलेरोमीटर
हांहां
एंबियंट लाइट सेंसर
हांहां
जायरोस्कोप
हांहां

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹25000 में Realme Narzo 100x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite vs Poco M8 5G में से कौन सा है बेस्ट?
  2. ₹17295 सस्ता मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 16, आया गजब डिस्काउंट
  3. Vivo का बजट T5 Lite 44W 5G फोन 6500mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च, कीमत ₹20 हजार से कम!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Belkin लाई 10000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग वाला पावरबैंक, रात में छूने पर चमकती है लाइट!
  2. OxygenOS को अलविदा! OnePlus यूजर्स को मिलेगा Oppo का ColorOS 17
  3. iPhone पर कैसे लें फुल पेज का स्क्रीनशॉट, आसानी से होगा काम
  4. Redmi Note 17 के भारत में लॉन्च की तैयारी, चाइनीज वेरिएंट से अलग हो सकते हैं स्पेसिफिकेशंस
  5. BGMI में Naruto, Spider-Man और Ferrari की एंट्री, CarryMinati के साथ भी होगा कोलैबोरेशन
  6. रात 12 बजे के बाद नहीं चलेगा सोशल मीडिया! इस देश की सरकार ने बनाए नए नियम
  7. OnePlus करेगी यूरोप, अमेरिकी मार्केट से एग्जिट! अब भारत को लेकर दिया बड़ा बयान
  8. ISRO के टॉप मिशनों को झटका? 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ी नौकरी, सरकार ने बदले नियम
  9. Realme C100x भारत में लॉन्च: 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, कीमत ₹15 हजार से कम
  10. ViewSonic ViewBoard IN04V-N सीरीज पेश, क्लासरूम का बदल जाएगा नजारा, अलग तरीके से होगी पढ़ाई
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.