Vivo V15 Pro और Vivo V11 Pro एक दूसरे से कितने अलग?

आज हम आपको इस विषय में जानकारी देंगे कि Vivo V15 Pro और Vivo V11 Pro के बीच में क्या अंतर है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 21 फरवरी 2019 14:04 IST
ख़ास बातें
  • स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर से लैस है वीवो वी15 प्रो
  • Vivo V11 Pro की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है
  • 48 मेगापिक्सल रियर कैमरे से लैस है Vivo V15 Pro

Vivo V15 Pro और Vivo V11 Pro एक दूसरे से कितने अलग?

हैंडसेट निर्माता कंपनी Vivo ने भारतीय बाजार में अपने नए स्मार्टफोन Vivo V15 Pro को लॉन्च कर दिया है। Vivo V11 Pro का अपग्रेड वर्जन है Vivo V15 Pro। वीवो वी15 प्रो में आपको कैमरा, प्रोसेसर, बैटरी और डिजाइन में अपग्रेड देखने को मिलेगा। Vivo ब्रांड का नया फोन 32 मेगापिक्सल के पॉप-अप सेल्फी कैमरे के साथ आता है। पिछले हिस्से पर वीवो वी15 प्रो में ट्रिपल कैमरा सेटअप है जो एआई से लैस है। स्मार्टफोन पांचवें जेनरेशन वाले इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर से लैस है।

वहीं दूसरी तरफ Vivo V11 Pro डुअल रियर कैमरा सेटअप, वाटरड्रॉप नॉच, 25 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर, स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर से लैस है। आज हम अपने लेख द्वारा आपको इस विषय में जानकारी देंगे कि Vivo V15 Pro और Vivo V11 Pro के बीच में क्या अंतर है।
Advertisement
 

Vivo V15 Pro बनाम Vivo V11 Pro की कीमत

वीवो वी15 प्रो की कीमत 28,990 रुपये है। यह दाम 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। स्मार्टफोन टोपाज़ ब्लू और रूबी रेड रंग में मिलेगा। इसके अलावा फोन की बिक्री अमेज़न इंडिया, फ्लिपकार्ट, पेटीएम मॉल, स्नैपडील और वीवो इंडिया पर 6 मार्च से शुरू होगी। प्री-ऑर्डर बुकिंग आज से शुरू हो गई है। अब बात लॉन्च ऑफर्स की। एचडीएफसी बैंक कार्ड से भुगतान पर 5 प्रतिशत का कैशबैक, वन-टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट और आईडीएफसी फर्स्ट बैंक की तरफ से 0 प्रतिशत डाउन पेमेंट का विकल्प भी है।

इस माह के शुरुआत में  Vivo V11 Pro की कीमत में कटौती की गई थी। हैंडसेट को 25,990 रुपये में उतारा गया था लेकिन अब यह मॉडल 23,990 रुपये में बेचा जा रहा है। यह दाम 6 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। ग्राहक स्मार्टफोन को डैज़लिंग गोल्ड, स्टारी नाइट ब्लैक रंग में खरीद सकते हैं। वीवो ब्रांड का यह हैंडसेट ऑनलाइन और ऑफलाइन रिटेल पार्ट्नर पर बेचा जाता है।
Advertisement
 

Vivo V15 Pro vs Vivo V11 Pro के स्पेसिफिकेशन

डिजाइन के अलावा वीवो वी15 प्रो और वीवी वी11 प्रो के हार्डवेयर में भी अंतर है। Vivo V15 Pro एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित फनटच ओएस 9 पर चलता है। Vivo V11 Pro एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित फनटच ओएस 4.5 पर चलता है। दोनों ही फोन डुअल-सिम स्लॉट, 3.5 मिलीमीटर ऑडियो जैक और माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट (256 जीबी तक) सपोर्ट के साथ आते हैं। Vivo V15 Pro में 6.39 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) अल्ट्रा फुलव्यू डिस्प्ले है। यह सुपर एमोलेड पैनल है। Vivo V11 Pro  में 6.41 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है।
 

Vivo V15 Pro बनाम V11 Pro प्रोसेसर

Vivo V15 Pro हैंडसेट में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 एआईई प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम दिए गए हैं। Vivo V11 Pro स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। क्लॉक स्पीड 2.2 गीगाहर्ट्ज़ है। नए फोन में एड्रेनो 512 जीपीयू है और 6 जीबी रैम दिए गए हैं। Vivo V15 Pro की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है तो वहीं, वीवो वी11 प्रो की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है।
 

Vivo V15 Pro vs V11 Pro का कैमरा

वीवो वी15 प्रो में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से पर 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी क्वाड पिक्सल सेंसर है। यह एफ/1.8 अपर्चर वाला लेंस है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का एआई सुपर वाइड सेंसर और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। रियर कैमरे में एआई बॉडी शेपिंग और एआई पोर्ट्रेट लाइटनिंग का इस्तेमाल किया गया है। सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का सेंसर है।
Advertisement

Vivo V11 Pro में पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल का। वहीं, फ्रंट पैनल पर 25 मेगापिक्सल का सेंसर है वो भी एआई आधारित फीचर के साथ।
 

Vivo V15 Pro बनाम V11 Pro की बैटरी

वीवो वी15 प्रो में 3,700 एमएएच की बैटरी है जो डुअल इंजन फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती है। वहीं, Vivo V11 Pro स्मार्टफोन की बैटरी 3400 एमएएच की है। दोनों स्मार्टफोन ब्लूटूथ वर्जन 5.0 सपोर्ट के साथ आते हैं।
 
वीवो वी15 प्रो बनाम वीवो वी11 प्रो

रेटिंग्स

संपूर्ण NDTV रेटिंग
डिज़ाइन रेटिंग
डिस्प्ले रेटिंग
सॉफ्टवेयर रेटिंग
परफॉर्मेंस रेटिंग
बैटरी लाइफ रेटिंग
कैमरा रेटिंग
वैल्यू फॉर मनी रेटिंग

मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले
6.39 इंच6.41 इंच
प्रोसेसर
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660
फ्रंट कैमरा
32-मेगापिक्सल 25-मेगापिक्सल
रियर कैमरा
48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम
6 जीबी6 जीबी
स्टोरेज
128 जीबी64 जीबी
बैटरी क्षमता
3700 एमएएच3400 एमएएच
ओएस
एंड्रॉ़यड Android 9.0 Pieएंड्रॉ़यड 8.1
रिज़ॉल्यूशन
1080x2340 पिक्सल1080x2340 पिक्सल

डिस्प्ले

स्क्रीन साइज़ (इंच)
6.396.41
रिज़ॉल्यूशन
1080x2340 पिक्सल1080x2340 पिक्सल
आस्पेक्ट रेशियो
19.5:919.5:9
प्रोटेक्शन टाइप
-गोरिल्ला ग्लास
पिक्सल प्रति इंच (पीपीआई)
-401

हार्डवेयर

प्रोसेसर
2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोरऑक्टा-कोर
प्रोसेसर मॉडल
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660
रैम
6 जीबी6 जीबी
इंटरनल स्टोरेज
128 जीबी64 जीबी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज
हांहां
एक्सपेंडेबल स्टोरेज टाइप
माइक्रोएसडीमाइक्रोएसडी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज क्षमता (जीबी)
256256
अलग माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट
हांहां

कैमरा

रियर कैमरा
48-मेगापिक्सल (f/1.8) + 8-मेगापिक्सल (f/2.2) + 5-मेगापिक्सल (f/2.4)12-मेगापिक्सल (f/1.8) + 5-मेगापिक्सल (f/2.4)
फ्रंट कैमरा
32-मेगापिक्सल (f/2.0)25-मेगापिक्सल (f/2.0)
पॉप-अप कैमरा
हां-
रियर ऑटोफोकस
-हां
रियर फ्लैश
-एलईडी
फ्रंट ऑटोफोकस
-नहीं
फ्रंट फ्लैश
-नहीं

सॉफ्टवेयर

ऑपरेटिंग सिस्टम
एंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यड
स्किन
Funtouch OS 9FunTouch OS 4.5

कनेक्टिविटी

वाई-फाई स्टैंडर्ड सपोर्ट
802.11 ए/बी/जी/एन802.11 बी/जी/एन/एसी
ब्लूटूथ
हांहां
एनएफसी
नहींनहीं
माइक्रो यूएसबी
हांहां
सिम की संख्या
22
दोनों सिम कार्ड पर एक्टिव 4जी
हांहां
इंफ्रारेड डायरेक्ट
-नहीं
यूएसबी ओटीजी
-हां
यूएसबी टाइप सी
-नहीं
Wi-Fi Direct
-हां

सिम 1

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहां

सिम 2

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहां

सेंसर

फेस अनलॉक
हांहां
फिंगरप्रिंट सेंसर
हांहां
कंपास/ मैगनेटोमीटर
हांहां
प्रॉक्सिमिटी सेंसर
हांहां
एक्सेलेरोमीटर
हांहां
एंबियंट लाइट सेंसर
हांहां
जायरोस्कोप
हांहां

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  4. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  7. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  8. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  9. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  2. boAt CREST AI के साथ पहले ईयरबड्स Airdopes Prime 800D पेश, जानें सबकुछ
  3. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  4. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  5. Harry Potter के दीवानों के लिए भारत में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  6. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  7. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  8. Spam Calls से परेशान लोगों की TRAI ने सुन ली! अब AI लगाएगा स्पैमर्स पर लगाम, बदले गए कई नियम
  9. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  10. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.