Realme 3 और Realme 2 एक-दूसरे से कितने अलग?

हमने आपकी सुविधा के लिए रियलमी 3 हैंडसेट की तुलना Realme 2 से की है। आइए जानने की कोशिश करते हैं कि यह फोन रियलमी 2 से कितना अलग है।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 6 मार्च 2019 18:37 IST
ख़ास बातें
  • दोनों ही Realme स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सेटअप वाले हैं
  • Realme 3 में मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर का हुआ है इस्तेमाल
  • Realme 2 में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर है
Realme ने सोमवार को अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन Realme 3 को लॉन्च किया था। Realme का लेटेस्ट स्मार्टफोन नए डिज़ाइन और बेहतर हार्डवेयर के साथ आता है। Realme 3 में कंपनी ने क्वालकॉम की जगह मीडियाटेक के प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है। यह मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर से लैस है।  इसके अलावा फोन में लेटेस्ट एंड्रॉयड सॉफ्टवेयर है। कई नए कैमरा फीचर भी इस फोन का हिस्सा हैं। Realme 3 एक्सक्लूसिव तौर पर 12 मार्च से ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर उपलब्ध होगा।

हमने आपकी सुविधा के लिए रियलमी 3 हैंडसेट की तुलना Realme 2 से की है। आइए जानने की कोशिश करते हैं कि यह फोन रियलमी 2 से कितना अलग है।
 

Realme 3 बनाम Realme 2 भारत में कीमत

Realme 3 की कीमत उन Realme 2 यूज़र के लिए राहत की खबर है जो नए हैंडसेट में अपग्रेड करना चाहेंगे। रियलमी 3 की कीमत 8,999 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 10,999 रुपये में बेचा जाएगा। फोन डायमंड ब्लैक, रेडिएंट ब्लू और ब्लैक रंग में ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और रियलमी वेबसाइट पर मिलेगा। फोन की पहली सेल 12 मार्च को आयोजित होगी। इस दौरान डायमंड ब्लैक और ब्लैक कलर वेरिएंट उपलब्ध होगा। Realme ने यह भी जानकारी दी है कि 3 जीबी रैम वेरिएंट का मौज़ूदा दाम पहले 10 लाख ग्राहकों के लिए है। इसके अलावा फोन के रेडिएंट ब्लू वेरिएंट को 26 मार्च को उपलब्ध कराया जाएगा। यह फोन जल्द ही ऑफलाइन स्टोर में भी उपलब्ध होगा। लॉन्च ऑफर की बात करें तो एचडीएफसी बैंक के कार्ड के साथ 500 रुपये डिस्काउंट मिलेगा। जियो की ओर 5,300 रुपये का फायदा मिलेगा। Realme 3 Iconic Case को ब्लैक, डायमंड ब्लू और यलो रंग में उपलब्ध कराया जाएगा। इसकी कीमत 599 रुपये होगी।

दूसरी तरफ, Realme 2 के 3 जीबी रैम + 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज की कीमत 8,990 रुपये है। इसका 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज मॉडल 10,990 रुपये में मिलेगा। कंपनी की कोशिश दोनों ही हैंडसेट की कीमत लगभग बराबर रखने की रही है। ताकि Realme 2 आसानी से अपग्रेड कर सकें।
 

Realme 3 vs Realme 2 डिज़ाइन

रियलमी 3 हैंडसेट 3डी ग्रेडिएंट यूनीबॉडी डिज़ाइन के साथ आता है। Realme 3 के डायनमिक ब्लैक, रेडिएंट ब्लू कलर वेरिएंट ग्रेडिएंट डिज़ाइन से लैस हैं। क्लासिक ब्लैक वेरिएंट ग्लॉसी रियर पैनल फिनिश वाला है। दूसरी तरफ, Realme 2 डायमंड ब्लैक, डायमंड ब्लू और डायमंड रेड रंग में आता है। एक और बड़ा बदलाव नॉच डिज़ाइन में है। Realme 3 में वाटरड्रॉप नॉच है, जबकि रियलमी 2 में ट्रेडिशनल नॉच है।
 

Realme 3 vs Realme 2 प्रोसेसर, रैम और स्टोरेज

रियलमी 3 में मीडियाटेक हीलियो प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। यह ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर से लैस है। रैम और स्टोरेज पर आधारित इस फोन के दो वेरिएंट हैं- 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज, 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज। दूसरी तरफ, Realme 2 में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर है। इसके भी दो वेरिएंट हैं- 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज, 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज। दोनों ही स्मार्टफोन 256  जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करते हैं।
Advertisement
 

Realme 3 vs Realme 2 कैमरा

Realme 3 में पिछले हिस्से पर डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है। यह एफ/ 1.8 अपर्चर वाला सेंसर है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का सेंसर जुगलबंदी में काम करेगा। फोन पीडीएएफ, नाइटस्केप मोड, हाइब्रिड एचडीआर, क्रोमा बूस्ट, पोर्ट्रेट मोड और सीन रिकग्निशन जैसे कैमरा फीचर से लैस है। फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर दिया गया है। यह एआई ब्यूटीफिकेशन, एचडीआर और एआई फेस अनलॉक से लैस है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Realme 2 में पिछले हिस्से पर हॉरीजॉन्टल डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर एफ/2.2 है। जुगलबंदी के लिए एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। फ्रंट पैनल पर एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। 
 
रियलमी 3 बनाम रियलमी रियलमी 2

रेटिंग्स

संपूर्ण NDTV रेटिंग
डिज़ाइन रेटिंग
डिस्प्ले रेटिंग
सॉफ्टवेयर रेटिंग
परफॉर्मेंस रेटिंग
बैटरी लाइफ रेटिंग
कैमरा रेटिंग
वैल्यू फॉर मनी रेटिंग

मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले
6.20 इंच6.20 इंच
प्रोसेसर
मीडियाटेक हीलियो पी70क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450
फ्रंट कैमरा
13-मेगापिक्सल 8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा
13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम
3 जीबी3 जीबी
स्टोरेज
32 जीबी32 जीबी
बैटरी क्षमता
4230 एमएएच4230 एमएएच
ओएस
एंड्रॉ़यड Pieएंड्रॉ़यड 8.1
रिज़ॉल्यूशन
720x1520 पिक्सल720x1520 पिक्सल

डिस्प्ले

स्क्रीन साइज़ (इंच)
6.206.20
रिज़ॉल्यूशन
720x1520 पिक्सल720x1520 पिक्सल
प्रोटेक्शन टाइप
गोरिल्ला ग्लासगोरिल्ला ग्लास
आस्पेक्ट रेशियो
19:919:9
पिक्सल प्रति इंच (पीपीआई)
-271

हार्डवेयर

प्रोसेसर
2.1 गीगाहर्ट्ज़1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर
प्रोसेसर मॉडल
मीडियाटेक हीलियो पी70क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450
रैम
3 जीबी3 जीबी
इंटरनल स्टोरेज
32 जीबी32 जीबी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज
हांहां
एक्सपेंडेबल स्टोरेज टाइप
माइक्रोएसडीमाइक्रोएसडी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज क्षमता (जीबी)
256256
अलग माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट
हां-

कैमरा

रियर कैमरा
13-मेगापिक्सल (f/1.8, 1.12-micron) + 2-मेगापिक्सल13-मेगापिक्सल (f/2.2, 1.12-micron) + 2-मेगापिक्सल (f/2.4, 1.75-micron)
रियर ऑटोफोकस
फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस-
रियर फ्लैश
हांहां
फ्रंट कैमरा
13-मेगापिक्सल (f/2.0, 1.12-micron)8-मेगापिक्सल (f/2.2, 1.12-micron)

सॉफ्टवेयर

ऑपरेटिंग सिस्टम
एंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यड
स्किन
ColorOS 6ColorOS 5.1

कनेक्टिविटी

वाई-फाई स्टैंडर्ड सपोर्ट
802.11 ए/बी/जी/एन-
ब्लूटूथ
हांहां
यूएसबी ओटीजी
हां-
माइक्रो यूएसबी
हांहां
सिम की संख्या
22
दोनों सिम कार्ड पर एक्टिव 4जी
हां-

सिम 1

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
-हां

सिम 2

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
-हां

सेंसर

फेस अनलॉक
हांहां
फिंगरप्रिंट सेंसर
हांहां
कंपास/ मैगनेटोमीटर
हांहां
प्रॉक्सिमिटी सेंसर
हांहां
एक्सेलेरोमीटर
हांहां
एंबियंट लाइट सेंसर
हांहां
जायरोस्कोप
हां-

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno Pova 8 Pro 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ रियर में भी डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple का फोल्डेबल आईफोन शुरुआत में सिर्फ एक मार्केट में हो सकता है लॉन्च
  2. इंटरनेशनल EV एफिशिएंसी रेटिंग्स में Tata Motors को मिला पहला रैंक, Tesla को दी मात
  3. iQOO 16 में मिल सकता है 2K डिस्प्ले, नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  4. Vivo X500 Pro Max में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. President Murmu Address Live: 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संदेश कुछ ही देर में, ऐसे देखें LIVE
  6. Redmi Turbo 5 हो गया ₹6 हजार महंगा! 8GB रैम वेरिएंट अब इतने में खरीदें
  7. Poco M8x 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, Flipkart के जरिए होगी बिक्री
  8. Vivo ला रही नया बजट फोन? Vivo Y6k यहां हुआ स्पॉट
  9. itel ने लॉन्च कर दी नई वॉशिंग मशीन, सिर्फ 9,999 से शुरू कीमत, जानें फीचर्स
  10. Independence Day 2026: लाल किले पर झंडा फहराना या तिरंगे की ड्रेस, AI के जरिए सब होगा मुमकिन, जानें कैसे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.