Xiaomi Mi A3 और Realme 5 Pro में कौन बेहतर?

Mi A3 vs Realme 5 Pro: शाओमी मी ए3 मार्केट में Realme 5 Pro से मुकाबला करेगा। कीमत और स्पेसिफिकेशन के आधार पर मी ए3 और रियलमी 5 प्रो में कौन बेहतर है? आइए जानते हैं...

विज्ञापन
गौरव शुक्ला, अपडेटेड: 22 अगस्त 2019 13:41 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Mi A3 है गूगल एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा
  • रियलमी 5 प्रो की कीमत भारत में 13,999 रुपये से शुरू होगी
  • Realme 5 Pro की बिक्री होगी फ्लिपकार्ट पर

Xiaomi Mi A3 और Realme 5 Pro में कौन बेहतर?

Xiaomi Mi A3 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। शाओमी मी ए3 पिछले महीने चीन में लॉन्च हुए Xiaomi Mi CC9e का ही वेरिएंट है। मी ए3 की अहम खासियतों की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, वॉटरड्रॉप-नॉच, 4,030 एमएएच की बैटरी और ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए मी ए3 में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। शाओमी मी ए3 मार्केट में Realme 5 Pro से मुकाबला करेगा। कीमत और स्पेसिफिकेशन के आधार पर मी ए3 और रियलमी 5 प्रो में कौन बेहतर है? आइए जानते हैं...
 

Mi A3 vs Realme 5 Pro की भारत में कीमत

भारत में मी ए3 के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये और 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये तय की गई है। मी ए3 के तीन कलर वेरिएंट उतारे गए हैं- नॉट जस्ट ब्लू, मोर देन व्हाइट और काइंड ऑफ ग्रे।
Advertisement


दूसरी ओर, रियलमी 5 प्रो की कीमत भारत में 13,999 रुपये से शुरू होगी। यह दाम 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। इस फोन के 6 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 14,999 रुपये है। स्मार्टफोन का सबसे पावरफुल वेरिएंट 8 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। इसे 16,999 रुपये में बेचा जाएगा। रियलमी 5 प्रो क्रिस्टल ब्लू और क्रिस्टल ग्रीन रंग में उपलब्ध होगा।
Advertisement

यह भी पढ़ें-  Realme 5 Pro में कितना दम? पहली नज़र में...

 

Mi A3 बनाम Realme 5 Pro स्पेसिफिकेशन

शाओमी मी ए3 और रियलमी 5 प्रो में कई समान स्पेसिफिकेशन हैं लेकिन दोनों फोन के बीच कई अंतर भी हैं। डुअल-सिम (नैनो) वाला मी ए3 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9 पाई आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चलता है। इसमें एक 6.08 इंच एचडी+ (720x1520 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। टॉप पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का इस्तेमाल हुआ है।
Advertisement

डुअल-सिम रियलमी 5 प्रो एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित कलर ओएस 6.0 पर चलता है। इसमें 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले है। इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3+ की प्रोटेक्शन है। मी ए3 में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा तो वहीं रियलमी 5 प्रो के पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा।
 

Mi A3 vs Realme 5 Pro प्रोसेसर, स्टोरेज

स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए मी ए3 में स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी तक रैम है। रियलमी 5 प्रो में क्वालकॉम के नए स्नैपड्रैगन 712 चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है। जुगलबंदी के लिए 4 जीबी, 6 जीबी और 8 जीबी रैम के विकल्प हैं। शाओमी ने मी ए3 के दो स्टोरेज वेरिएंट उतारे हैं- एक 64 जीबी और दूसरा 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को बढ़ाना संभव होगा। रियलमी 5 प्रो की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 64 जीबी और 128 जीबी। ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा।
Advertisement
 

Mi A3 vs Realme 5 Pro कैमरा, बैटरी क्षमता

अब बात मी ए3 के कैमरा सेटअप की। फोन के पिछले हिस्से पर तीन रियर कैमरे हैं, अपर्चर एफ/1.79 वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर वाइड-एंगल लेंस के साथ और डेप्थ सेंसिंग के लिए 2 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर होगा। वाटरड्रॉप नॉच में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

रियलमी 5 प्रो में चार रियर कैमरे हैं। प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। यह फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस और एफ/ 1.8 अपर्चर के साथ आता है। इसके साथ एफ/ 2.25 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर है। इसमें 119 डिग्री वाइड-एंगल लेंस भी है। क्वाड कैमरा सेटअप में 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट लेंस भी है। इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइज़ेशन भी इस फोन का हिस्सा है। फ्रंट पैनल पर रियलमी 5 प्रो में 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसका अपर्चर एफ/ 2.0 है।
Advertisement

मी ए3 में जान फूंकने के लिए 4,030 एमएएच की बैटरी है जो 18 वॉट फास्ट चार्ज सपोर्ट करती है लेकिन कंपनी ने रिटेल बॉक्स में 10 वॉट का चार्जर दिया है। रियलमी 5 प्रो में 4035 एमएएच की बैटरी है जो VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग टेक को सपोर्ट करती है। रिटेल बॉक्स में 20 वॉट का फास्ट चार्जर मिलता है।

अब बात डाइमेंशन की। मी ए3 की लंबाई-चौड़ाई 153.48x71.85x8.475 मिलीमीटर और वज़न 173.8 ग्राम है। दूसरी ओर रियलमी 5 प्रो स्मार्टफोन का डाइमेंशन 157x74.2x8.9 मिलीमीटर है और वज़न 184 ग्राम।
 
रियलमी 5 प्रो बनाम शाओमी मी ए3

रेटिंग्स

संपूर्ण NDTV रेटिंग
डिज़ाइन रेटिंग
डिस्प्ले रेटिंग
सॉफ्टवेयर रेटिंग
परफॉर्मेंस रेटिंग
बैटरी लाइफ रेटिंग
कैमरा रेटिंग
वैल्यू फॉर मनी रेटिंग

मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले
6.30 इंच6.08 इंच
प्रोसेसर
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665
फ्रंट कैमरा
16-मेगापिक्सल 32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा
48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल 48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम
4 जीबी4 जीबी
स्टोरेज
64 जीबी64 जीबी
बैटरी क्षमता
4035 एमएएच4030 एमएएच
ओएस
एंड्रॉ़यड 9 Pieएंड्रॉ़यड 9.0
रिज़ॉल्यूशन
1080x2340 पिक्सल720x1560 पिक्सल

डिस्प्ले

स्क्रीन साइज़ (इंच)
6.306.08
रिज़ॉल्यूशन
1080x2340 पिक्सल720x1560 पिक्सल
प्रोटेक्शन टाइप
गोरिल्ला ग्लासगोरिल्ला ग्लास
आस्पेक्ट रेशियो
19.5:919.5:9

हार्डवेयर

प्रोसेसर
2.3 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर
प्रोसेसर मॉडल
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665
रैम
4 जीबी4 जीबी
इंटरनल स्टोरेज
64 जीबी64 जीबी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज
हांहां
एक्सपेंडेबल स्टोरेज टाइप
माइक्रोएसडीमाइक्रोएसडी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज क्षमता (जीबी)
256256
अलग माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट
हां-

कैमरा

रियर कैमरा
48-मेगापिक्सल (f/1.8) + 8-मेगापिक्सल (f/2.25) + 2-मेगापिक्सल (f/2.4) + 2-मेगापिक्सल (f/2.24)48-मेगापिक्सल (f/1.79, 1.6-micron) + 8-मेगापिक्सल (f/2.2) + 2-मेगापिक्सल
रियर ऑटोफोकस
फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकसहां
रियर फ्लैश
हांहां
फ्रंट कैमरा
16-मेगापिक्सल (f/2.0)32-मेगापिक्सल (f/2.0, 1.6-micron)
पॉप-अप कैमरा
नहीं-
फ्रंट ऑटोफोकस
नहीं-
फ्रंट फ्लैश
नहीं-

सॉफ्टवेयर

ऑपरेटिंग सिस्टम
एंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यड
स्किन
ColorOS 6.0-

कनेक्टिविटी

वाई-फाई स्टैंडर्ड सपोर्ट
802.11 ए/बी/जी/एन/एसी802.11 ए/बी/जी/एन/एसी
ब्लूटूथ
हांहां
यूएसबी ओटीजी
हां-
यूएसबी टाइप सी
हांहां
सिम की संख्या
22
दोनों सिम कार्ड पर एक्टिव 4जी
हां-
इंफ्रारेड डायरेक्ट
-हां

सिम 1

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहां

सिम 2

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहां

सेंसर

फेस अनलॉक
हांहां
फिंगरप्रिंट सेंसर
हांहां
कंपास/ मैगनेटोमीटर
हां-
प्रॉक्सिमिटी सेंसर
हांहां
एक्सेलेरोमीटर
हांहां
एंबियंट लाइट सेंसर
हांहां
जायरोस्कोप
हांहां

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  3. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  5. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  4. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  5. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  6. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  7. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  8. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  9. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  10. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.