मात्र 197 रुपये में डेली 2GB डाटा, फ्री कॉलिंग और 100 दिनों की वैधता, फायदों के मामले में Jio और Airtel भी भरते हैं पानी

Airtel के 179 रुपये वाले प्लान में कुल 2GB डाटा दिया जाता है। एसएमएस की बात करें तो इस प्लान में कुल 300SMS मिलते हैं। वैधता की बात की जाए तो इस प्लान में 28 दिनों की वैधता मिलती है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 31 जुलाई 2022 14:05 IST
ख़ास बातें
  • BSNL के 197 रुपये वाले प्लान में रोजाना 2GB डाटा दिया जाता है।
  • Jio के 199 रुपये वाले प्लान में रोजाना 1.5GB डाटा दिया जाता है।
  • Airtel के 179 रुपये वाले प्लान में कुल 2GB डाटा दिया जाता है।

Photo Credit: BSNL

भारतीय बाजार में सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL अपने सस्ते प्रीपेड प्लान के लिए लोकप्रिय है। अगर आप अपने लिए कोई नया प्रीपेड प्लान तलाश रहे हैं तो BSNL का 200 रुपये से कम में आने वाला 197 रुपये वाला प्लान काफी किफायती साबित हो सकता है। यहां हम आपको BSNL के इस प्लान की तुलना Jio और Airtel से भी करके बता रहे हैं ताकि आपको पता चले कि किस बजट में कौन सी कंपनी कितने ज्यादा फायदे दे रही है।

BSNL का 197 रुपये वाला प्लान: BSNL के 197 रुपये वाले प्लान में रोजाना 2GB डाटा दिया जाता है। वैधता की बात की जाए तो इस प्लान में 100 दिनों की वैधता मिलती है। वॉयस कॉलिंग की बात की जाए तो इस प्लान में ट्रूली अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग मिलती है। साथ में दिल्ली और मुंबई MTNL एरिया में रोमिंग फ्री मिलती है। डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 80 Kbps तक कम हो जाती है। एसएमएसस की बात करें तो इस प्लान में रोजाना 100SMS मिलते हैं। इस प्लान में Zing ऐप का भी लाभ मिलता है। इस प्लान में सभी फ्रीबीज का लाभ सिर्फ शुरुआती 18 दिनों के लिए मिलता है।

Jio का 199 रुपये वाला प्लान: Jio के 199 रुपये वाले प्लान में रोजाना 1.5GB डाटा दिया जाता है। डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64 Kbps तक कम हो जाती है। एसएमएस की बात करें तो इस प्लान में रोजाना 100SMS मिलते हैं। वैधता की बात की जाए तो इस प्लान में 23 दिनों की वैधता मिलती है। वॉयस कॉलिंग की बात की जाए तो इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग मिलती है। अन्य फायदों की बात करें तो इस प्लान में Jio ऐप्स का फ्री लाभ मिलता है। स्ट्रीमिंग बेनिफिट्स में 3 महीने के लिए Disney+ Hotstar Mobile का सब्सक्रिप्शन मिलता है।

Airtel का 179 रुपये वाला प्लान: Airtel के 179 रुपये वाले प्लान में कुल 2GB डाटा दिया जाता है। एसएमएस की बात करें तो इस प्लान में कुल 300SMS मिलते हैं। वैधता की बात की जाए तो इस प्लान में 28 दिनों की वैधता मिलती है। वॉयस कॉलिंग की बात की जाए तो इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग मिलती है। अन्य फायदों की बात करें तो इस प्लान में FASTag रिचार्ज पर 100 रुपये कैशबैक, फ्री Hellotunes और Wynk Music फ्री का लाभ मिलता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  5. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  5. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  6. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  7. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  8. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  9. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  10. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.