भारत का सबसे सस्ता प्लान 425 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग और 850GB डाटा, Jio भी नहीं कर सकता बराबरी

Jio के 2,879 रुपये वाले प्लान में प्रतिदिन 2GB डाटा आता है। इस प्लान में कुल 730GB डाटा मिलता है। वैधता के मामले में इस प्लान में 365 दिनों की वैधता दी जाती है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 23 मई 2022 18:30 IST
ख़ास बातें
  • BSNL के 2,399 रुपये वाले प्लान में डेली 2GB डाटा दिया जाता है।
  • Jio के 2,879 रुपये वाले प्लान में प्रतिदिन 2GB डाटा आता है।
  • Airtel के 2,999 रुपये वाले प्लान में रोजाना 2GB डाटा मिलता है।

BSNL के 2,399 रुपये वाले प्लान में डेली 2GB डाटा दिया जाता है।

Photo Credit: Reuters

देश में वैसे तो सरकार के स्वामित्व वाली टेलीकॉम कंपनी BSNL भी प्रीपेड प्लान पेश करती है और निजी क्षेत्र की टेलीकॉम कंपनियां जैसे कि Jio और Airtel भी प्रीपेड प्लान की पेशकश करती हैं। अगर छोटी वैधता वाले प्लान के बजाय पूरे साल चलने वाले प्लान की तलाश कर रहे हैं तो हम आपको मार्केट में मौजूद बीएसएनएल के बेस्ट प्लान की तुलना जियो और एयरटेल से करके बता रहे हैं। BSNL का यह प्लान 365 दिनों की वैधता के साथ आता है, लेकिन ग्राहकों 60 दिनों की अतिरिक्त वैधता दी जा रही है, जिसके बाद प्लान की वैधता 425 दिनों की हो जाती है। हम आपको BSNL के 2,399 रुपये वाले इस प्लान की तुलना Jio के 2,879 रुपये वाले प्लान और Airtel के 2,999 से करके बता रहे हैं।

BSNL का 2,399 रुपये वाला प्लान: BSNL के 2,399 रुपये वाले प्लान में डेली 2GB डाटा दिया जाता है। वैधता की बात की जाए तो इस प्लान में 425 दिनों की वैधता मिलती है। वॉयस कॉलिंग की बात की जाए तो इस प्लान में अनलिमिटेड Local/STD वॉयस कॉलिंग मिलती है। हाई स्पीड डाटा लिमिट पूरी होने के बाद इंटरनेट 40 kbps की स्पीड से चलता है। इस प्लान में प्रतिदिन 100 SMS भी मिलते हैं। अन्य फायदों के तौर पर इस प्लान में फ्री PRBT के साथ गाने बदलने का ऑप्शन, फ्री EROS Now एंटरटेनमेंट सर्विस और Lokdhun कंटेंट 30 दिनों के लिए मिलता है।

Jio का 2,879 रुपये वाला प्लान: Jio के 2,879 रुपये वाले प्लान में प्रतिदिन 2GB डाटा आता है। इस प्लान में कुल 730GB डाटा मिलता है। वैधता के मामले में इस प्लान में 365 दिनों की वैधता दी जाती है। वॉयस कॉलिंग की बात की जाए तो इस प्लान में अनलिमिटेड Local/STD वॉयस कॉलिंग मिलती है। हाई स्पीड डाटा लिमिट पूरी होने के बाद इंटरनेट 64 kbps की स्पीड से चलता है। इस प्लान में प्रतिदिन 100 SMS भी मिलते हैं। अन्य फायदों के तौर पर इस प्लान में  JioTV, JioCinema, और JioNews, Jio Security और JioCloud का फ्री एक्सेस मिलता है।

Airtel का 2,999 रुपये वाला प्लान: Airtel के 2,999 रुपये वाले प्लान में रोजाना 2GB डाटा मिलता है। इस प्लान में कुल 730GB डाटा मिलता है। वैधता को देखते हुए इस प्लान में 365 दिनों की वैधता आती है। वॉयस कॉलिंग की बात की जाए तो इस प्लान में अनलिमिटेड Local/STD वॉयस कॉलिंग मिलती है। इस प्लान में प्रतिदिन 100 SMS भी मिलते हैं। अन्य फायदों के तौर पर इस प्लान में  1 साल के लिए Disney+ Hotstar Mobile सब्सक्रिप्शन, 30 दिनों के लिए फ्री Amazon Prime Video ME ट्रायल, Apollo 24|7 Circle, FASTag पर 100 रुपये कैशबैक, फ्री Hellotunes और Wynk Music फ्री का सब्सक्रिप्शन दिया जाता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  3. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  4. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. इंटरनेशनल मार्केट में बढ़ी EVs की सेल्स, यूरोप में जोरदार डिमांड
  2. टेक्नोलॉजी में गुजरात की तेज रफ्तार, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर का हब बनने की तैयारी
  3. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  4. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  5. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  6. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  7. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  8. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  9. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  10. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.